ज्योतिषधार्मिकभविष्यरिलेशनशीपवास्तुशास्त्रसंबंध

ये 4 महिलायें रिश्ता टूटने की परेशानी से बाहर नहीं निकल पाती हैं

जिस तरह किसी रिश्ते में शामिल होने पर हमारा मन खुशी से भर जाता है, उसी तरह से जब कोई रिश्ता टूटता है, तो लगभग हर कोई मुश्किल में पड़ जाते है। हालांकि, कुछ लोग थोड़ी देर बाद उस मुश्किल वक्त को भूल जाते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर पाता। कुछ लोग ब्रेकअप की परेशानी से बाहर ही नहीं निकल पाते। आइए जानते हैं कि किस राशि के लोग ब्रेकअप का दर्द कभी नहीं भूलते।

इन 4 राशियों में जन्म लेने वाले लोग रिश्ता टूटने की परेशानी से बाहर नहीं निकल पाते हैं

परिस्थिति कैसी भी हो, रिश्ता टूटने पर उस स्थिति से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है। जब कोई रिश्ता खत्म होता है, तो उसके साथ बहुत कुछ खत्म हो जाता है। एक रिश्ता कई कारणों से टूट जाता है। कई बार इसके लिए किसी को दोष नहीं देना पड़ता है, स्थिति ऐसी हो जाती है कि रिश्ता खत्म करना मजबूरी हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई राशियों का जिक्र किया गया है। जो ब्रेकअप के सदमें से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग लंबी अवधि तक किसी रिश्ते में शामिल होने में विश्वास करते हैं। उस रिश्ते में बने रहने के लिए वृषभ राशि के लोग सबसे लड़ने को भी तैयार हो जाते हैं। इसलिए जब रिश्ता खत्म करने की बात आती है तो उनके लिए यह काफी मुश्किल हो जाता है। वृषभ राशि के लोग प्यार में बहुत समय बिताते हैं। इनको बिल्कुल भी लड़ाई झगड़ा करना पसंद नहीं होता है। यह जिस से भी रिश्ता निभाते हैं। कोशिश करते हैं कि यह वह रिश्ता अपने जीवन के अंतिम समय तक निभा सकें। इस राशि में जन्म लेने वाले लोगों को रिश्ता टूटने की परेशानी से निकलने में ज्यादा समय लगता है।

कर्क राशि

चंद्र शासित यह राशि बेहद संवेदनशील और मूडी होती है। उन्हें अतीत से बाहर आने में काफी समय लगता है। इस राशि के लोगों ने जिस भी काम में हाथ डाला है। उस काम में या तो उन्हें बहुत सफलता मिली है या फिर बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली है। अपने संवेदनशील स्वभाव के कारण वह अपने प्रिय व्यक्ति के साथ गहराई से जुड़ जाते है। वही जब इनके साथ इनके प्रिय व्यक्ति संबंध तोड़ देते हैं। तो वह उस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाते और वर्षों तक उसी सदमे में रह जाते हैं।

मीन राशि

इस राशि के तहत पैदा हुए लोग अपना दिल, आत्मा और यहां तक ​​कि अपना पूरा जीवन एक रिश्ते में बिता देते हैं। ये अपने पार्टनर को अपनी दुनिया बना लेते हैं। इसी वजह से ब्रेकअप के बाद वह लव लाइफ वाली दुनिया से बाहर निकल ही नहीं पाते हैं। उनके लिए वह पल काफी मुश्किल वाला होता है। मीन राशि के लोग अपने सपनों की दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। कारण वास्तविकता का धक्का उनके दिमाग को अस्थीर कर देता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले लोग खुद को अपने लवर के प्रति समर्पित करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक जब किसी मुसीबत में पड़ जाते हैं। तो धीरे-धीरे वे चिड़चिड़े हो जाते हैं, जो उन्हें जीवन में आगे नहीं बढ़ने देता। इसलिए उन्हें जीवन में अच्छे तरीके से आगे बढ़ने के लिए एक विश्वसनीय संरक्षक की आवश्यकता होती है। नहीं तो उनके मन की कड़वाहट खतरनाक रूप ले लेती है। ब्रेकअप होने से इनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button