ज्योतिषभविष्यरिलेशनशीपवास्तुशास्त्रस्पेशल

मकर राशि की लड़कियों में ये होते है दुर्गुण

मकर राशि एक स्त्री जाति वाली राशि है और इस राशि के लोग अत्यधिक व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक, जमीन से जुड़े और मेहनती होते हैं। साथ ही इस राशि के लोगों को अक्सर सबसे व्यावहारिक और करियर उन्मुख माना जाता है। मगर हर किसी का एक बुरा पक्ष होता है, उसी प्रकार मकर राशि वालों के अंदर भी दुर्गुण होति है। 

मकर राशि की लड़कियों के अंदर जो भी दुर्गुण होते हैं, आज हम उन सभी दुर्गुणों के विषय में चर्चा करेंगे। 

वह हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती हैं

मकर राशि की लड़कियों को हर चीज़ परफेक्ट बनाने की आदत होती है। इसलिए वह हमेशा हर चीज की प्लानिंग करती हैं। लेकिन कभी-कभी उनकी प्लानिंग फेल हो जाती है। कारण प्लानिंग बनाने के दौरान उनसे गलती होती है, जो वह चेक नहीं करती और प्लान को अंजाम दे देती है।

यह काफ़ी ज़िद्दी होती है

मकर राशि की लड़कियां काफ़ी जिद्दी होती हैं। जिससे कारण लोग इनके लिए फैसलों को बदलन नहीं पाते हैं। यह अपनी सोच पर दृढ़ विश्वास रखती हैं और जो निर्णय लेती हैं उसी पर अडिग रहती है। भले ही उस फैसले से नुकसान हो जाएं। लेकिन वह जिद्द नहीं छोड़ती है।

आग बबूला जल्दी होती है

आप सभी ने आग बबूला वाला मुहावरा सुना ही होगा। इस मुहावरे का बड़ा उदाहरण स्वयं मकर राशि की लड़कियां हैं। वैसे तो इस राशि की लड़कियों को गुस्सा नहीं आता। वहीं अगर इनको गुस्सा आ गया तो फिर इनको काबू करना मुश्किल हो जाता है। कारण वह बहुत उग्र हो जाती हैं और उन्हें शांत करना कठिन हो जाता है।

यह बहुत निराशावादी महिला होती है

मकर राशि वाली लड़कियों के अंदर सबसे बड़ा दुर्गुण  यह होता है कि यह किसी भी चीज को पॉजिटिव तरीके से नहीं लेती है। हर चीज को यह नेगिटिव तरीके से लेती है। जिस कारण यह हमेशा निराशा से घिरी होती है।

लोगों से जुदा होने में इनको वक्त नहीं लगता

इस राशि की लड़कियां आसानी से बिना सोच विचार किए और बिना सोचे-समझे दूसरों से आसानी से अलग हो जाती हैं। इस तरह से बहुत आसानी से यह अपने जीवन में आगे बढ़ जाती है। इनको कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन इन्हें क्या समझता है।

लोगों से घुलने मिलने में वक्त लगता है

मकर राशि की लड़कियों के अंदर एक बुरी आदत यह है कि यह जल्दी किसी की ओर दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाती है। वहीं जब इनको औरों पर विश्वास हो जाता है। तब यह लोगों से इस तरह से मिलती है। मानो ऐसा लगता है कि इनका संबंध युगों-युगों का है।

बुरी तरह काम में डूबे रहने की आदत होती है

एक व्यक्ति के लिए उनके परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता। लेकिन मकर राशि की लड़कियां इस मामले में पूरी अलग होती हैं। इनको सबसे अधिक कार्यशील राशि माना जाता है। वह हमेशा ही किसी भी चीज से ज्यादा अपने काम को प्राथमिकता देती है। यह एक अच्छी आदत है। लेकिन इनके इसी आदत के कारण उनके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों में बाधा आ जाती है। जिसका एहसास उनको बहुत देर से होता है।

इन सभी बातों के अतिरिक्त मकर राशि के लोग प्यार करने वाले होते हैं और उनका परिवार और दोस्त उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। हालाँकि, वह अत्यधिक व्यावहारिक भी होती है। वह कभी भी अपनी भावनाओं को अपने निर्णयों पर हावी नहीं होने देती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button