ज्योतिषधार्मिकभविष्य

इन 5 राशीवालों का बदलने वाला है नसीब। रोड से करोड़पति बनने का योग

मंगल ग्रह 26 फरवरी को दोपहर 3:45 बजे धनु राशि के घर से अपनी यात्रा को समाप्त कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। 7 अप्रैल तक मंगल मकर राशि में ही भ्रमण करेंगे जिसके बाद वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का मकर राशि में प्रवेश करने से बहुत सारी राशि पर प्रभाव पड़ेगा। मंगल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी को कर्क राशि में कमजोर और मकर राशि में उच्च माना जाता है। इसलिए मंगल के परिवर्तन से 5 राशियों में जन्म लेने वाले व्यक्ति को बहुत ही शुभ फल मिलने वाले हैं। 

5 राशियों के लोगों की मंगल की कृपा से पदोन्नति होने वाली है

मेष राशि

प्रभावशाली ग्रह के रूप में मंगल को जाना जाता है। जब यह दसवें कर्म भाव में जाता है, तो यह मेष राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से अप्रत्याशित परिणाम लेकर आता है। इस परिवर्तन से ना केवल मान-सम्मान  में वृद्धि होगी, बल्कि लिए गए निर्णयों और किए गए कार्यों की भी सराहना मिलेगी। संपत्ति के मामले भी सुलझेंगे। यदि आप किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

मंगल ग्रह के नवम भाव में जाने से उच्च राशि वाले लोगों के सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धर्म और अध्यात्म क्षेत्र में रुचि भी बढ़ती है। किसी विदेशी कंपनी में नौकरी या नागरिकता प्राप्त करने के प्रयास में आप सफल होंगे। आप में साहस और बढ़ेगा। अपने अदम्य साहस और शक्ति से आप कठिन परिस्थितियों को आसानी से पार कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेदों को बढ़ने ना दें। वरना संबंध विच्छेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मंगल ग्रह का तीसरे पराक्रमी भाव में जाना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप कोई बड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहते हैं। तो आप शुभारंभ कर सकते हैं। कारण मार्च महीने तक मंगल का साथ आपको भरपूर मिलेगा। अपनी रणनीतियों और योजनाओं के साथ गोपनीय रूप से काम करें। किसी को अपनी योजना बताने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। पहले लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उन्हें पूरा करें।

धनु राशि

एक राशि से दूसरी राशि में जाने पर मंगल ग्रह उच्च राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत करता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस ऐसे समय में मिल जाता है। इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ वाद-विवाद में बिल्कुल ना उलझें। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, खासकर खून की समस्या और दाहिनी आंख की समस्या हो सकती है। इसलिए बहुत सावधानी से रहे। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी।

मकर राशि

आपकी राशि में मंगल का गोचर होना अच्छा है। कारण इससे आपको सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में प्रयास फलदायी होंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपत्ति के मामले भी पूरे होंगे। यदि आप कोई नया अनुबंध करना चाहते हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। संतान की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। नवविवाहितों के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है।

Next ad

Related Articles

Back to top button