Site icon My Jivansathi

पहली रोटी गाय माता को क्यों देनी चाहिए

पहली रोटी गाय माता को क्यों देनी चाहिए

हिंदू धर्म के अनुसार गाय माता पूजनीय होती है। ऐसा कहा जाता है कि गाय माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप गाय माता को रोटी या भोजन करवाते हैं, तो इसका मतलब है कि आप 33 करोड़ देवी देवताओं को भोजन करा रहे हैं।

जैसा कि आप जानते हैं धरती पर जितने भी मौजूद भूखे प्यासे प्राणी होते हैं, उन्हें भोजन और पानी देना बहुत ही पुण्य का काम होता है। गाय माता को भोजन कराना बहुत ही पुण्य का काम है। इसी के साथ-साथ इसके बहुत सारे लाभ भी होते हैं।

अगर हम पहली रोटी गाय माता को देते हैं तो इसके जरिए घर परिवार के सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं, सुख समृद्धि का निवास होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात से अवगत कराने जा रहे हैं, कि गाय को पहली रोटी क्यों खिलाने चाहिए? जी हां, इसके बहुत सारे फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं।

गाय को रोटी खिलाने के फायदे

रोटी के साथ इस चीज को भी करें शामिल

जब भी आप गाय को पहली रोटी खिलाते हैं तो कोशिश करें कि उस रोटी में थोड़ी सी हल्दी भी मिली हुई हो, ऐसा करने से रोटी खिलाने का अपार फल मिलता है। इसी के साथ गुरुवार को गूंदे हुए आटे की लोई बनाकर उसमें हल्दी मिलाकर भी गाय को खिला सकते हैं।

गाय को भोजन कराने से उन्नति मिलती है

जी हां, अगर आप गाय को पहली रोटी खिलाते हैं तो पीढ़ी दर पीढ़ी आपको उन्नति जरूर मिलती है। वह सभी प्रकार की सुख सुविधाएं हासिल कर लेते हैं। अगर आपके जीवन में उन्नति या तरक्की रुकी हुई है तो इसके लिए रोजाना गाय को रोटी खिलाना शुरू करें।

गाय को रोटी खिलाने से अलौकिक शक्तियों की प्राप्ति

ऐसा कहा जाता है अगर आप गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाते हैं, तो इसके जरिए आपको अलौकिक ताकत में अच्छी मदद मिलती है। लौकिक और अलौकिक दोनों ही प्रकार के फल की प्राप्ति भी होती है।

बिगड़े काम बने

गाय को रोटी खिलाने का यह सबसे बड़ा फायदा होता है यह बिगड़ा काम बनाने का कार्य करती है। जी हां अगर आपके किसी काम में रुकावट आ रही है और आप काफी मेहनत कर चुके हैं, इसके बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाना शुरू करें।

लाभ और पुण्य की प्राप्ति

गाय को रोटी खिलाने से सभी प्रकार के लाभ और पुण्य की प्राप्ति होती है। बहुत सारे लोग पुण्य कमाने के इच्छुक होते हैं तो इसका सबसे अच्छा उपाय यही है कि गाय को रोटी खिलाना शुरू करें और गऊ का दान करें, क्योंकि गाय का दान सबसे बड़ा दान माना जाता है।

संसार के सुखों की प्राप्ति

ऐसा कहा जाता है गाय को पहली रोटी खिलाने से संसार के सभी सुख प्राप्त हो जाते हैं और उनकी आने वाली पीढ़ी या उनके बच्चे भी अच्छा जीवन जीते हैं।

इच्छा पूर्ति के लिए

अगर आपके मन में कोई बड़ी इच्छा है और वह आप पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो संकल्प करके गाय को रोटी देना शुरू करें गाय माता जल्द ही इच्छा पूरी कर देती है।

ग्रह की शुभ फल की प्राप्ति

अगर आपकी ग्रह  चाल सही नहीं चल रहे हैं तो इससे पता चलता है कि आपको गाय को रोटी देने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। अगर आप गाय को रोटी खिलाएंगे तो आपके ग्रह शुभ हो जाएंगे।

मानसिक शांति के लिए

आजकल मानसिक और डिप्रेशन जैसी बीमारियां बहुत ही ज्यादा रहने लगी है। अगर आप लोग भी मानसिक रूप से परेशान हैं और आपका मन शांत नहीं हो रहा है, तो ऐसी अवस्था में गाय को रोटी अवश्य खिलाए। इसके जरिए नकारात्मक और जाए दूर होती है और सकारात्मकता जीवन में बढ़ने लगती हैं।

धन की प्राप्ति के लिए

गाय माता को कामधेनु भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आपके बिजनेस में बिल्कुल भी फायदा नहीं हो रहा है तो आज ही गाय को रोटी खिलाना शुरू करें, क्योंकि इसके जरिए गरीबी दूर होती है और संपत्ति की बढ़ोतरी होती है। इसके लिए आप हर गुरुवार के दिन रोटी पर हल्दी लगाकर गाय को खिला सकते हैं।

सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति

ऐसा कहा जाता है 33 कोटि देवताओं का निवास गाय माता में होता है, इसीलिए अगर हम गाय को रोटी खिलाते हैं तो सभी देवी देवताओं का हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विघ्न बाधाएं समस्याएं दूर करने के लिए

अगर आपके जीवन में बहुत ही ज्यादा  बाधाएं और समस्याओं का आना जाना लगा रहता है तो इसके लिए आप गाय को ताजा रोटी की सेवा अवश्य दें। इसके जरिए किसी भी प्रकार की समस्याएं आपके पास नहीं आ सकती हैं।

पित्र दोष को दूर करने के लिए

गाय को रोटी खिलाने से पित्र दोष दूर हो जाता है। पितृदोष का मतलब होता है कि जो लोग मर चुके हैं वह नीच योनियों के अंदर चले गए हैं और वहां पर वह बहुत ही ज्यादा दुखी हैं। एक तरह से हम उन्हें प्रेत के रूप में भी कह सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो आप इसके लिए गाय को रोटी अवश्य दें। इसके जरिए उनको शांति प्राप्त होती है और पित्र दोष दूर हो जाता है।

गाय माता को रोटी खिलाने के नियम

वैसे तो सभी लोग रोटी जरूर खिलाते होंगे, लेकिन अगर आप कुछ नियमों का ध्यान रखेंगे तो गाय माता को रोटी खिलाना व्यर्थ नहीं जाएगा और आपको अच्छा फायदा भी मिल पाएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको इस बात की जानकारी दी है, कि गाय को पहली रोटी क्यों खिलानी चाहिए और यह आपके लिए किस प्रकार शुभ होती है। इसके जरिए आप को क्या-क्या लाभ मिलते हैं और गाय माता को रोटी खिलाने के क्या नियम होते हैं, इत्यादि सभी के बारे में पूरी जानकारी दी है।

आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

Exit mobile version