आयुर्वेदआरोग्यजड़ी बूटीपुरुष स्वास्थमहिला स्वास्थशादी विवाहसंबंध

पति रातभर खर्राटे मारते है। मै सो भी नहीं पाती। परेशान हु। क्या करू ?

मै शादीशुदा नौकरी करनेवाली महिला हु। मेरे पति का चाय का बिजनेस है। पति खर्राटे मारते है।

मुझे एक बेटी है। जो हायस्कूल में पढ़ाई कर रही है। मै दिनभर नौकरी करती हु। घर का सारा

काम करती हु। झाड़ू बर्तन के लिये नौकरानी रखने की बात करती हु, तो पति मुझपर ही गुस्सा

होते है। मुझे आलसी होने का सर्टिफिकेट बहाल करते है। फिर भी ठीक है। मगर रातभर वो

खर्राटे मारते रहते है। बच्ची तो सो जाती है। मगर मै जल्दी सो नहीं पाती हु। फिर ऑफिस में

नींद आने लगती है। सर दर्द करने लगता है। पति को कुछ भी बोलने जाऊ तो आखिर में झगड़ा

करने का उनका स्थाईभाव है। मै परेशान हु। क्या करू ?


इनसे होगी शादी तो हमेशा रहेगा विवाद.. सावधान.. – My Jivansathi

ये भी पढिए

हमारी सलाह : पति सारी रात खर्राटे मारते है।

अच्छा हुआ आपने आपकी समस्या हमसे साझा की। वैसे तो पीठ के बाल सोना आदर्श माना

जाता है। लेकिन इस मुद्रा में खर्राटे आने की समस्या हो सकती है। तो अलग अलग पोजीशन

अपनाकर देखिए। जिस मुद्रा में खर्राटे नहीं आते हो, ऐसी स्थिति में उनको सुला सकती है।

मोटेपन से खर्राटे की समस्या आती है।

शायद आपके पति मोटे है। मोटापे का शिकार व्यक्ति के गले के आसपास ज्यादा चरबीवाली कोशिकाये

जमा हो जाती है। जिससे खर्राटे आने की समस्या पैदा होती है। पति को वजन घटाने के लिये प्रोत्साहित

करो। खर्राटे की समस्या अपनेआप खत्म हो जाएगी।

ये भी देखें अविवाहित हु। बाल गिरने लगे है। झड़ने से रोकने के उपाय बताइये। – Gharelu Nuske

धूम्रपान मद्यपान से बचे

अल्कोहोल शरीर में मांसपेशियों के खिंचाव में कमी लाता है। जिससे मांसपेशिया फैल जाती है। जिससे

खर्राटे उत्पन्न होते है। धूम्रपान का असर भी सीधा फेफड़ों पर होता है। जिससे ऑक्सीजन की कमी

होती है। वह पूरी करने के लिये शरीर खर्राटे लेता है।

बीमारी, सफसफ़ाई पर ध्यान दें

सेनास जैसी बीमारी में खर्राटे आते है। कभी कभी बिस्तर साफ नहीं होता। और सूक्ष्म जीवों का प्रादुर्भाव

बढ़ाने में मदद होती है। एलर्जी से भी खर्राटे तेज हो जाते है।

ज्यादा मात्रा में पानी पिए।

शरीर में जब पानी की कमी होती है, तो नाक के रास्ते की नमी भी सुखने लगती है। ऐसे में सांस लेने में

दिक्कत होती है। तो पानी ज्यादा पीने से भी खर्राटे कम होते है।

गाय के घी की एक बंद नाक में डाले

ये सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है। जिससे खर्राटे करीब करीब बंद ही हो जाते है। नाक में देसी गाय के

घी की एक बूंद डाले। और बस, आराम से सो जाए।

इनमें से कौन सा इलाज आपने किया। और उसका असर कितने वक्त में हुआ ये हमें बताना ना भूले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close

Adblock Detected

Please remove adblocker