मनोरंजनरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शन

पति को मै बिल्कुल पसंद नहीं करती। क्या करू?

मैं पढ़ी-लिखी लड़की हूं। बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हूं। अचानक पापा गुजर जाने के कारण मेरी शादी करा दी गई। लड़का अनपढ़ है। मेरी भावनाओं को नहीं समझ पाता। मुझसे झगड़ा तो नहीं करता मगर मैं उसको बिल्कुल पसंद नहीं करती। मैंने उसको कभी गुस्से में नहीं देखा यह भी सच है कि वह मुझसे बहुत प्यार करता है। हर महीने लाखों काम आता है। फिर भी अनपढ़ होने के कारण मुझे वह पसंद नहीं। क्या करूं?

हमारी सलाह : पति को मै बिल्कुल पसंद नहीं करती। क्या करू?

माना कि पढ़ी-लिखी होने के हिसाब से आप का रहन सहन और विचार अपने पति से अलग है। परंतु इसका मतलब यह नहीं कि अनपढ़ आदमी के पास दिल ही नहीं होता है। जैसे आप खुद ही बता रही हैं कि आपके पति आपसे बेहद प्यार करते है। इसके अलावा, आपको पैसे की भी कोई कमी नहीं आने देते हैं। तो आपकी ऐसी कौन सी भावनाएं हैं जो वह समझ नहीं पा रहे हैं। चलिए माना कि वह आपकी किसी बात को नहीं भी समझ पा रहे हैं।

तो इस मसले का कोई और भी हल हो सकता है। यह जरूरी नहीं कि वे अनपढ़ है तो आप उनके साथ खुश ही ना रहे। देखिए बहन जी, आजकल बहुत सी ऐसी महिलाएं है।  जो पढ़े-लिखे पुरुषों के साथ विवाहित है परंतु फिर भी खुश नहीं है। एक पढ़ा लिखा इंसान हमेशा अच्छा ही हो, इस बात की कोई गारंटी तो नहीं है। पढ़े-लिखे पुरुषों में भी बहुत सी अवगुण होते हैं जो एक अनपढ़ आदमी से भी बदतर हो सकते हैं। आप यह नहीं सोच सकती कि अगर पढ़ा लिखा आदमी आपकी भावनाओं को अवश्य ही समझेगा।

खुश रहना सीखो

यदि वह आपसे प्यार से बात ही नहीं करेगा तो ऐसी पढ़ाई लिखाई का भला आप को क्या फायदा। चलिए हम आप की बात से सहमत भी हो लेते हैं कि आपके पति आपकी भावनाओं को नहीं समझ रहे हैं। तो आप एक बार उनके साथ बैठकर उन्हें समझा भी तो सकती हैं। देखिए जब वे आपसे इतना ही प्यार करते हैं तो यकीनन आप को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे भी आपको उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करने के बारे में सोचना चाहिए। अपने पति के गुणों के सामने, आपको उनकी थोड़ी बहुत कमियों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

अब आप खुद ही बता रही हैं कि वह पैसा भी कमाते हैं और साथ में आपको ढेर सारा प्यार भी करते हैं। तो उनकी अनपढ़ता तो आपको किसी तरह की तकलीफ दे ही नहीं रही है। अगर वह आपकी अपनी फीलिंग को नहीं समझ पाए। इस मामले में तो उनके अनपढ़ होने का कोई लेना-देना ही नहीं है। यदि आप किसी पढ़े लिखे व्यक्ति से शादी कर लेती तो क्या आपकी भावनाओं को जरूर ही समझता। ऐसा भी तो संभव हो सकता था कि वह आपकी जिंदगी पर ही बंदिशे लगा देता। हर पढ़ा-लिखा पुरुष स्वतंत्र विचारों वाला होना आवश्यक नहीं है।

खुद ही अपने आपमें सुधार करो

बहुत से ऐसे पढ़े-लिखे पुरुष हैं जो अपनी नकारात्मक सोच के कारण पत्नी के पांव में बेड़ियां लगा देते हैं। आपको तो खुद को किस्मत वाली समझना चाहिए कि आपको इतना प्यार करने वाला पति मिला है। क्योंकि आजकल के समय में पैसा तो हर कोई कमा लेता है लेकिन प्यार पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। आपको अपनी पति की कदर करनी चाहिए ना कि उनका तिरस्कार। तिरस्कार से हमारा भाव यह नहीं कि आप उनकी बेइज्जती करती है। परंतु आप भी तो उनकी भावनाओं का ख्याल नहीं रख रही हैं। इसलिए छोड़िए, यह पढ़े लिखे और अनपढ़ का चक्कर और अपनी जिंदगी को स्वीकार करके खुश रहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button
सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स शादीशुदा स्त्री को ये 5 काम करने में बिल्कुल शर्म नहीं करनी चाहिए लड़कियां और महिलायें whatsapp पर ऐसे रहें सुरक्षित