गैजेटटेक्नोलॉजीमहिला स्वास्थमोबाइल

लड़की फ़ेसबुक पर फ़ोटो अपलोड करती है तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती है?

एक लड़का जब सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करता है। तो लोग उसके द्वारा डाली गई हर तस्वीर की ही प्रशंसा करते हैं। जब वही तस्वीर एक लड़की द्वारा डाली जाती है। हमारे समाज के लोग उस तस्वीर पर जानबूझकर गलत कमेंट करते हैं। ताकि लड़की का आत्मविश्वास कमजोर हो जाएं और वह सोशल मीडिया पर फोटो डालना ही बंद कर दें।

लड़की अपनी फोटो किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड करती है,तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती है?

अलग-अलग लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं, सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों पर। आइए जानते हैं वह सभी बातें-

कपड़े पर प्रतिक्रिया देते हैं लोग

एक लड़की जब सोशल मीडिया पर वेस्टर्न ड्रेस पहनकर फोटो अपलोड करती हैं। तो कुछ लोग उनके उस तस्वीर पर अपने भद्दे कमेंट करते हैं। लड़की के संस्कार पर भी सवाल उठता है। लड़की के माता-पिता के बारे में भी लोग गलत शब्द का प्रयोग करते है। वहीं दूसरी ओर जब एक लड़का रात के नाइट ड्रेस में फोटो अपलोड करता है। तब इन लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है क्योंकि वह लड़का है और एक लड़के को हर तरीके के कपड़े पहने का पूरा अधिकार है। वही एक लड़की को अपनी मर्जी से कुछ भी करने का हक नहीं होता है।

उनकी सुंदरता पर भी सवाल उठता है

लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद होता है और अक्सर लड़कियां सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी सबसे सुंदर तस्वीर को ही अपलोड करती हैं। जिसमें उनका मेकअप भी दिखाई देता है। लेकिन इससे किसी और को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं। जो मेकअप में नजर आ रही लड़कियों की तस्वीर को देखकर कहते हैं- कि भूत लग रही है। अपने बदसूरत चेहरे को ढकने के लिए मेकअप का प्रयोग कर रही है।

इस तरीके की बातें करते हैं और वहीं अगर कोई लड़की बिना मेकअप के फोटो अपलोड करती है। तो लोग उसके ऊपर भी कमेंट करते हैं कहते हैं कि दिखने में सुंदर नहीं है। फिर भी सेल्फी क्लिक करके अपलोड कर रही है।

उनके पोज पर भी कमेंट करते हैं

हर किसी का तस्वीर खिंचवाने का स्टाइल अलग होता है। कोई पोज में फोटो खींचता है। तो कोई बिना पोज़ के फोटो खींचता है और हर एक लड़की अपनी-अपनी पसंद से ही फोटो सेलेक्ट करके अपलोड करती हैं। लेकिन कुछ लोग उनके हर पोस्ट पर ही कमेंट करेंगे और कहेंगे कि यह फोटो अच्छा नहीं लग रहा।

ऐसे करती तो ऐसा होता, वैसे करती तो ऐसा होता। मतलब लड़कियां कुछ भी करें, हर चीज में लोगों को कमेंट करना जरूरी ही लगता है।

लड़की फ़ेसबुक पर फ़ोटो अपलोड करती है तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती है?

मॉडर्न समाज में लोगों का भद्दा कमेंट लड़कियों के ऊपर सुनकर ऐसा महसूस होता है कि हम अभी भी पुराने जमाने में जी रहे हैं। जहां पर लड़कियों को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। आजादी के इतने वर्षों बाद भी ना जाने हमारे समाज के कुछ लोग लड़कियों के अच्छाई को बिल्कुल सहन ही नहीं कर पाते हैं।

वह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के स्थान पर कमजोर कर देते हैं। इसलिए कुछ लड़कियां तो सोशल मीडिया साइट का प्रयोग करती हैं। लेकिन वह कभी भी अपनी वास्तविक तस्वीर को शेयर नहीं करती है। कारण वह जानती है वह कुछ भी अपलोड करेंगी। तो लोग उनका मजाक ही बनाएंगे और इस तरह से हमारे समाज में सोशल मीडिया को लेकर गलत संदेश भी पहुंच रहा हैं। जिसे बदलना बहुत जरूरी है।

Next ad

Related Articles

Back to top button