रोग एवं निदानलाईफ स्टाइलशादी विवाह

शादी से पहले मुझे ये करना चाहिये या नहीं ?

शादी से पहले मुझे ये करना चाहिये या नहीं ? मेरा नाम सीमा है। मै लखनऊ में रहनेवाली 22 साल की लड़की हु। घरवाले मेरे लिये रिश्ते ढूंढ रहे है।

मेरी एक शादीशुदा भाई है। शादी के बाद हमें पता चला की भाभी की तबीयत हमेशा खराब रहती है।

वह जो खाती है , पचा नहीं पाती, इस कारण हमेशा बीमार रहती है। मेरा भाई दवा डॉक्टर करके परेशान

हो गया है। इसलिए मै चाहती हु की मेरा होनेवाला पति बीमार ना हो। इसलिए मै मेडिकल चेकअप

कराना चाहती हु। मगर मेरे घरवाले इसके लिये नहीं मान रहे है। वो कहते है की कुंडली मिलती है तो बस।

भाई भाभी की कुंडली नहीं मिलती इसलिए ऐसा हो रहा है। अगर हम लड़केवालों से मेडिकल

सर्टिफिकेट की मांग करेंगे तो उनको बुरा लगेगा। मै बहुत चिंतित हु। क्या मै गलत हु ? प्लीज बताये शादी से पहले मुझे ये करना चाहिये या नहीं ?

हमारी सलाह

आपकी सोच बिल्कुल सही है। मेडिकल जांच अवश्य करें। हमारे देश में शादी तय होने के बाद लड़का

और लड़की की कुंडली जरुर मिलाई जाती है| और अगर कुंडली ना मिले तो उस रिश्ते ठुकरा भी देते है|

आप शादी तय होने पर सारी तैयारी बड़ी धूमधाम से कर लेते है| शादी के बाद घुमने कहा भेजे?

कौनसा फर्नीचर ख़रीदे? किन किन मेहमानों को बुलाये? कौनसा हॉल बुक करे या घरपर ही शादी करे?

आदी सबकुछ शादी की तैयारी कर लाते है| पर इन सबके बीच में अक्सर लोग एक एहम चीज भूल जाते है

और वो है दोनों का मेडकल चेकअप जिसे प्री-मैरिटल स्क्रीनिंग भी कहा जाता हैं| इस जाँच को करवाने का

मकसद लड़का और लड़की की स्वास्थ संबंधी जानकारी प्राप्त करना होता है| जब बात पूरी जिन्दगी की हो तो

इन रिपोर्टस को मांगने भी बिलकुल भी ना हिचकिचाए| इससे हम पता कर सकते है की जिसके साथ

लड़की/लड़का आगे चलकर पूरी जिंदगी साथ बिताने वाले है उसे स्वास्थ्य सम्बंधित कोई परेशानी तो नहीं|

शादी से पहले जरुर कराएं मेडिकल चेकअप आइये जाने कि शादी तय करने से पहले लड़का/लड़की

की कौनसा मेडिकल चेकअप करवाना जरुरी है|

ब्लड ग्रुप की जांच

शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों के ब्लड ग्रुप की जाँच अवश्य करवाए| इसे आरएच कम्पैटिबिलिटी

का पता चल जायेगा| अगर दोनों में से किसी का आरएच निगेटिव और दूसरे का पॉजिटिव हो तो इस स्थिति

में आगे चलकर पैदा होने वाले बच्चों को एनीमिया जैसी समस्या हो सकती हैं| इससे गर्भावस्था के समय

डॉक्टर से सहायता ली जा सकती है| जिससे की बच्चे को कोई समस्या ना हो|

जरूर चेक करें अनुवांशिक बिमारिया

अनुवांशिक बिमारिया जैसे की मधुमेह आदी| इस जाँच को करने से आप लड़का/

लड़की के गंभीर अनुवांशिक बीमारियों के बारे में पता कर सकते है|

एचआईवी

शादी तय करने से पहले लड़का/लड़की दोनों का एचआईवी टेस्ट करना बेहद ही जरुरी है|

इनफर्टिलिटी स्‍क्रीनिंग टेस्ट

शादी के कुछ समय बाद अगर बच्चा ना हो तो लोग अक्सर महिला ही को दोषी मन लेते है|

इसलिए शादी तय करने से पहले लड़का/लड़की दोनों का इनफर्टिलिटी स्‍क्रीनिंग टेस्ट जरुर कराए|

आशा है आपको ” शादी से पहले जरुर कराएं यह मेडिकल चेकअप” यह जानकारी पसंद आई होगी|

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|

Next ad

Related Articles

Back to top button