ट्रेंडिंगफॅशनरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलसंबंध

जीगोलो के धंधे में आने वाले लड़कों की ज़िंदगी कैसी होती है?

बहुत सारे लोगों को लगता होगा कि जो लड़के जिगोलो के व्यवसाय में उतर चुके हैं। उनकी जिंदगी संवर चुकी है या नरक जैसी दलदल में वो फस गये है ये उनको भी नहीं पता। उन्हें अब जीवन भर किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होगी ऐसा कई लोगों को लगता है । बशर्ते यह बात सच भी है और सच नहीं भी। कारण एक व्यक्ति कितना भी अच्छा जीवन जी लें। लेकिन वास्तव में जब उसका परिचय जीवन के वास्तविकता से होता है। तब उसे अपने अस्तित्व का पता चलता है। धंदा है, पर गंदा है

जीगोलो के धंधे में आने वाले लड़कों की ज़िंदगी कैसी होती है?

जिगोलो के व्यापार करने वाले लड़के अच्छा जीवन जीते हैं या नहीं यह तो नहीं पता। लेकिन उनकी जिंदगी बहुत अच्छी भी नहीं होती। जितना कि दूसरे इंसान समझते हैं। आइए ब्लॉग के जरिए जानते हैं कि आखिर कैसे होती है जिगोलो के लड़कों की ज़िंदगी।

अपने मन से कुछ भी करने की आजादी नहीं होती

जिस तरह स्कूल एवं ऑफिस में नियम होते हैं। ठीक वैसे ही जिगोलो व्यापार में काम करने वाले लड़कों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। सबसे पहली बार लड़कों को अपने मन से कुछ भी करने की आजादी नहीं होती है।

जिस तरह से महिला देह व्यवसायी को कोई आजादी नहीं होती है। ठीक वैसे ही पुरुष देह व्यापारी को भी किसी भी प्रकार की कोई आजादी जिगोलो मार्केट में नहीं होती है।

बीमार होने पर भी काम करना पड़ता है

पुरुष को यदि किसी प्रकार की बीमारी है या वह 1 दिन के लिए आराम करना चाहते हैं। तो भी वह चाहकर आराम नहीं कर सकते। कारण अपने इच्छा अनुसार उनको आराम करने की भी इजाजत जिगोलो मार्केट में नहीं होती।

उनके आराम करने से व्यवसाय में शामिल लोगों को बहुत नुकसान हो सकता है। इसलिए आप बीमार हो, चाहे आपकी जान जाने वाली हो। लेकिन हर हाल में आपको व्यवसाय करना ही होगा। यही जिगोलो मार्केट का नियम है। कारण लड़कों के कारण ही यह पूरा धंधा चलता है। यदि लड़के बीमार पड़ जाएंगे। तो धंधा कैसे आगे बढ़ेगा।

क्या लड़के अपनी इच्छा अनुसार लड़की चुनते हैं

जी, नहीं जिगोलो मार्केट में औरतों की नहीं, पुरुषों की बोली लगती है। इस मार्केट में पुरुष औरतों को नहीं बल्कि औरतें पुरुषों को खरीदने आती हैं।

जिगोलो बाजार में काम करने वाले लड़के अपनी इच्छा अनुसार लड़की भी नहीं चुन सकते। कारण वह वहां पर बिकने आते हैं, ना कि कुछ खरीदने।

लड़कों के घरवाले क्या उनके इस व्यापार को स्वीकार करते हैं?

जिगोलो मार्केट के विषय में कहा जाता है कि जो भी लड़के इस मार्केट में व्यापार के लिए आते हैं। अक्सर उन्हें कहीं से खरीद कर लाया जाता है या वह मजबूरी में इस काम को करने के लिए राजी होते हैं।

ऐसे में बहुत कम ही लड़के ऐसे होते हैं। जिनके परिवार वालों को पता होता है कि वह क्या काम करते हैं। कुछ लड़के अपने परिवार की खुशी के लिए काम करते हैं। इसलिए वह अपने परिवार से अपने व्यापार के विषय में बात छिपा देते है। कारण उन्हें पता है कि यदि घर वालों को इस विषय में जानकारी प्राप्त होगा। तो उनका सर शर्म से झुक जाएगा।

धरती से आसमान की ओर देखने पर लगता है कि ज्यादा ऊंचा नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर चढ़ते चले जाते हैं आकाश और भी ऊंचाई तक पहुंच जाता है। ऐसे ही परिस्थिति उन लोगों की होती है जो यह समझते कि जिगोलो मार्केट में काम करने वाले लोगों की जिंदगी बहुत अच्छी होती होगी। लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।

Next ad

Related Articles

Back to top button