शारीरिक संकेत जो बताते हैं कि वास्तव में कोई क्या महसूस कर रहा है

हम सभी मनुष्य भिन्न-भिन्न तरीके से सोचते हैं। हम सभी मनुष्यों का बॉडी भाषा बहुत कुछ बता देता है। जिससे बहुत लोग बहुत कुछ उन संकेतों से समझ जाते हैं। जो लोग बॉडी की भाषा को समझ नहीं पाते हैं। उनके लिए ही यह ब्लॉग लाभकारी साबित होगा। कारण हम आज बॉडी भाषा संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

छिपे हुए संकेत पढे ऐसे

सिर के इशारे

क्या आप जानते हैं कि किसी इंसान का सिर उसके स्ट्रेस लेवल को दर्शाता है। यदि कोई इंसान अपना सर नीचे की ओर झुका कर रखता है इसका अर्थ यह है कि वह व्यक्ति अपने किसी महत्वपूर्ण चीज को सौंप कर आया है। या फिर वह बहुत ज्यादा परेशान है। यदि कोई व्यक्ति अपना सर ऊंचा करके रखता है। तो इसका मतलब यह है कि वह किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट है या फिर वह व्यक्ति हमेशा कॉन्फिडेंट रहता है।

होंठ और आंखें क्या कहती है

यह अनुमान लगाया गया है कि लोगों के होंठ और आंखें उनके चेहरे के लगभग 80% भावों के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब आप खुश होते हैं तो आप मुस्कुराते हैं। उस वक्त आपकी आंखें भी चमक उठती  है। वहीं जब आप उदास होते हैं। तो आपके होंठ नीचे की ओर मुड़ जाते हैं और आपकी आंखों की चमक भी 

चली जाती है।

गर्दन के संकेत

आमतौर पर लोग तनावग्रस्त होने पर अपनी गर्दन को छूते हैं। जब पुरुष अपने कॉलर या टाई को बार-बार छूते हैं या उनकी ठुड्डी या दाढ़ी को सहलाते हैं। तो इसका अर्थ यह है कि वह बहुत ज्यादा परेशान है। महिलाएं अक्सर अपने गर्दन के सामने के हिस्से को छूती हैं। या वह एक पेंडेंट या चेन के साथ खेलती हैं जब वह परेशान रहती हैं।

धड़ और उसके मन की बात

यह शरीर का वह हिस्सा है जिसमें सभी महत्वपूर्ण अंग होते हैं। धड़ लैटिन शब्द थायर्सस से आया है, जिसका अर्थ है डंठल। जैसे किसी पेड़ का तना या किसी पौधे का तना और उन डंठलों की तरह, धड़ काफी लचीला होता है।

यह मुड़ सकता है, पीछे और आगे झुक सकता है। यह शरीर का एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर लोगों का सचेत नियंत्रण कम होता है। जब व्यक्ति किसी की जिंदगी से दूर होना चाहता है। तो वह अपने धड़ से यह बता देता है कि वह सामने वाले से दूर होना चाहता है।

हाथ एवं बाहें और संकेत

मनुष्य का हाथ एवं उनकी बाहें बहुत कुछ बयां कर देती हैं। जब व्यक्ति खुद को बहुत असुरक्षित महसूस करता है। तो वह अपनी दोनों बांहों को मोड़ कर अपनी छाती के सामने रख देता है। जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है या कुछ छिपाता है, तो वह आपसे बात करते समय अपना हाथ अपने मुंह के सामने रख देता है।

कैसे मन की बात बताते है अपने पैर

किसी भी व्यक्ति का पैर शरीर के सभी अंगों में बेस्ट होता है। किसी भी संकेतिक भाषा को दर्शाने के लिए। क्रॉस किए गए पैर या तो विश्राम का संकेत हो सकते है। अक्सर लोग आराम करते वक्त अपने दोनों पैर को क्रॉस करके रखते हैं। शारीरिक संकेत जो बताते हैं कि वास्तव में कोई क्या महसूस कर रहा है

क्रॉस किए गए पैर जो थोड़ा दूर हो गए हैं, रुचि की कमी को व्यक्त कर सकते हैं। एक दूसरे के चारों ओर लिपटे पैर यह संकेत दे सकते हैं कि व्यक्ति शर्मीला या अंतर्मुखी है।

Exit mobile version