शादी विवाहसंबंध

पती का अफेअर हैं ,बच्चा छोटा है। मै तलाक नहीं लेना चाहती। क्या करूँ ?

मै शादीशुदा और एक बच्चे की माँ हु। मेरा अरेंज्ड मैरिज है। हमारा मेडिकल स्टोर है। पती का अफेअर हैं। शुरू में मै घर में ही रहती थी। हम दोनों की मुलाकात बहुत कम समय के लिये होती थी। फिर मै प्रेग्नन्ट होने के कारण ज्यादा वक्त मायके में ही बीतता था। कुछ समय बच्चे की देखभाल में व्यस्त रही। बच्चा 2 साल का होने के बाद,मै मेडिकल स्टोर में जाने लगी।तब हमारे एक employ ने बताया की मेरे पति

का किसी महिला से चक्कर चल रहा है। मैंने भी महसूस किया की पति बार बार whatsapp चेक करते है। उनका काम पर ज्यादा ध्यान नहीं है।कस्टमर की संख्या भी कम हो गई है।और ये भी सुनने में आया की उस महिला को फ्लैट लेने के लिये मेरे पति ने 5 लाख रुपये दिए है।

पति के अफेयर के बारे में जानकारी

मुझे ये भी पता चला है,की दोनों हाथ में हाथ डालकर समंदर के किनारे घूम रहे थे। मै ये नहीं जानती की वह महिला कौन है। कोई हमारी ही रिश्तेदार, मेरी सहेली, या उनकी कोई दोस्त भी हो सकती है। मगर पता नहीं क्यों मुझे उसका नाम जानने का डर महसूस हो रहा है। अगर वह मुझसे भी ज्यादा सुंदर

होगी तो पति मुझसे ज्यादा उससे ही प्यार करेंगे। मेरे बच्चों को अनदेखा करेंगे। बचपन से मै सौतेली माँ के खौफ में पली बड़ी हुई हु। पापा के अलावा बस एक पति ही मुझे प्यार करता था। जिंदगी में उनको छोड़कर मै जीना भी नहीं चाहती।

मुझे डर लग रहा है, की ऐसा ही चलता रहा, तो मेरा और बच्चे का क्या होगा? पति ऐसे ही किसी पर पैसे लुटाते रहे तो कही हम कंगाल तो नहीं हो जाएंगे? अगर उस महिला से शादी कर ली तो क्या होगा ? बहुत सारे खयाल मुझे खाए जा रहे है।

हमारी सलाह : पती का अफेअर हैं

पति को बिल्कुल अंदाजा नहीं है, की मै उनके अफेयर के बारे में कुछ जानती हु। ऐसे नाजुक मामले झगड़े से नहीं सुलझेंगे ये मुझे पता है। मगर कैसे पति को उस औरत से दूर करू ? मुझे कुछ समझ नहीं रहा। प्लीज मेरी मदद करें। इस समस्या का हल बताये।

आपकी समस्या सचमुच बहुत चिंताजनक है। मगर इसका हल निकल सकता है।शादी एक पवित्र बंधन होता है, जो विश्वास पर चलता है। लेकिन आज के समय में विश्वास शब्द खेल जैसा हो गया है।हर व्यक्ति हर किसी के विश्वास के साथ खेलता है,और पति-पत्नी में यह खेल आज के युग में सबसे ज्यादा दिखाई देता है। पति का अफेयर किसी और से चलता है,और पत्नी उस बात से बेखबर रहती है या फिर पत्नी का अफेयर किसी और से चलता है और पति बेखबर रहता है।

यदि आपके पती का अफेअर हैं , दूसरी औरत के साथ चल रहा है,यह सच में बेहद दुख की बात है, आपके पति ने आप के साथ धोखा किया है। इस धोखे के बाद भी आप अपने पति के साथ अपना रिश्ता कायम करना चाहती हैं। तो अपने पति को उस औरत से पीछा छुड़ाना ही पड़ेगा जिसके चक्कर में आपके पति वर्तमान समय में पड़े हुए है।

पती के अफेअर की ज्यादा जानकारी

आपके पति ने आपके साथ जो किया है वह बिल्कुल भी माफी के लायक काम नहीं है।लेकिन फिर भी हम आपको यह सलाह देंगे की पहले सच का पता कीजिए।क्या आपने खुद इस सच का पता लगाया है कि आपके पति का अफेयर किसी और के साथ चल रहा है या फिर किसी ने आपको कहा और आप उसी बात पर यकीन करके चल रही है।

कई बार पतियों का अफेयर ऑफिस में लेडी बॉस के साथ हो जाता है।ऐसा बॉस दबाव में भी करवाती हैं। इसलिए पहले सच का पता लगाए।अफेयर होने के पीछे की वजह क्या है? क्या आप दोनों पति पत्नी के बीच में प्यार का संबंध कम है? यदि यह बात सच है तो हो सकता है इस वजह से आपके पति किसी और के अफेयर में पड़ चुके हैं।

चिंता छोड़ो , ये करो

आपको अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला है। इस बात का पता अपने पति को बिल्कुल भी चलने ना दे।यदि आप अपने पति को फिर से अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपने पति का दिल जितना पड़ेगा। आप हर कार्य करिए जिससे कि आपके पति आपसे प्रसन्न हो जाए और वह उस महिला को भूल जाए जिसके चक्कर में वह अभी पढ़े हुए है।

यदि पति-पत्नी के बीच का संपर्क मजबूत होगा ।तो आपके जीवन में कोई तीसरा कभी आ ही नहीं पाएगा यदि पति पत्नी के बीच का संपर्क ढिला होता है। तभी जिंदगी में तीसरे व्यक्ति का आगमन होता है।इसलिए अपने संपर्क को मजबूत बनाएं।

आज के जमाने में एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स आए दिन होते रहते हैं। अफेयर तभी शुरू होता है जब पति पत्नी का संपर्क अच्छा नहीं होता है इसलिए हमेशा पति पत्नी के संपर्क को ठीक करके रखना चाहिए। पति की हर जरूरत का खयाल रखे।

यदि आपके पति का अफेयर चल रहा है। तो आप अपने पति से इस संपर्क में डायरेक्ट बात कीजिए कि,क्यों वह आपको धोखा दे रहे हैं। यदि आपके पति इस बात से गुस्सा होता तो उनसे एक बात और पूछिए कि वह अब क्या चाहते हैं? अगर आपसे वह तलाक चाहते हैं।

धैर्य रखें

तो आप उनको तलाक दे दीजिए क्योंकि जोरजबरदस्ती से किसी भी संपर्क को चलाया नहीं जा सकता है। आप अपने भावुकता पर कंट्रोल कीजिए भाव में पड़कर अपने पति के धोखे को स्वीकार ना कीजिए क्योंकि जो इंसान एक बार धोखा देता है वह बार-बार आपको धोखा दे सकता है।

आप उसको खोना नहीं चाहती इस बात का पता पति को ना चलने दें। नहीं तो वह आपकी प्रेमभावना का गलत इस्तमाल कर सकता है। तो चिंता छोड़ो और जरा सोचो, की आगे क्या करना है। आपकी चिंता हल हो जाएगी।

Next ad

Related Articles

Back to top button
आपकी राशि कौन सी है? बिना ड्रायवर की कार बहुत चालू होती है इस राशी की महिलायें मांगलिक लड़कि ऐसे पहचाने अमीर औरतोंके महंगे शौक