बहन एक रिश्तेदार से प्यार करती है मगर वह मुझसे प्यार करता है।

मै HSC में पढ़ रही हु। मेरी बड़ी बहन एक रिश्तेदार से प्यार करती है मगर वह मुझसे प्यार करता है।

यह बात उसने मुझे बताई है। मै दीदी से बहुत प्यार करती हु। मैं उसको नाराज करना नहीं चाहती।

उसको हमेशा खुश देखना चाहती हु। मगर जिससे वह प्यार करती है, वह उससे बात भी करने को तैयार नहीं।

फिर भी दीदी इकतरफा प्यार कर रही है। उसको समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं मान रही।

दीदी मुझसे नाराज न हो इसलिए मै उस रिश्तेदार से बात भी नहीं करती। यह अजीब स्थिति बन गई है।

मुझे समझ में नहीं आ रहा, क्या करूँ?

हमारी सलाह : बहन एक रिश्तेदार से प्यार करती है मगर वह मुझसे प्यार करता है।

आपकी बहन एक ऐसे व्यक्ति से प्यार करती है, जो आपसे प्यार करता है।

ऐसे में आपको कुछ सूझ नहीं रहा क्योंकि एक तरफ आपकी दीदी है और एक तरफ आपका प्यार है।

प्यार में इंसान सब कुछ कर जाने की हिम्मत रखता है। लेकिन जब प्यार एक ही तरफ से होता है।

ना तो वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहता।

आपको ही इस समस्या को सुलझाना होगा। आपको अपने दीदी से भी बात करना है।

साथ ही आपको उस रिश्तेदार से भी बात करना होगा जो आपसे प्यार करता है।

आप हम से सलाह चाहती हैं। तो हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।

रिश्तेदार से दीदी के विषय में बात कीजिए


यदि आप अपने परेशानियों से निकलना चाहती हैं। तो सबसे पहले अपने रिश्तेदार से बात कीजिए।

उनसे कहिए की आपकी बड़ी बहन उनसे प्यार करती है। ऐसे में वह क्या चाहते हैं।

वह आपको लेकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। या आपकी बड़ी बहन को एक मौका देना चाहते हैं।

यदि रिश्तेदार आप को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। हो सकता है वह आपकी बात सुनकर थोड़ा चौक जाए।

यदि वह सच्चे मन से आपको चाहता है। तो वह आपका ही साथ देगा। तो फिर आपको अपनी दीदी से

बात करना होगा। दीदी को आपके और आपके रिश्तेदार के बीच के संपर्क के बारे में बताना पड़ेगा। 

दीदी को सच बताइए


देखिए समय रहते सच बता देना सही है। ताकि दीदी भी संभल जाए और आप दोनों का रिश्ता भी आगे बढ़े।

कई बार हम भावनाओं में बहकर सच को छुपा देते हैं। जो हमारे आसपास होता हैं, उसे हम जानबूझकर होने देते है।

सच ज्यादा दिन तक छुपता नहीं है। इसलिए दीदी को सच बता दीजिए। दीदी से कहिए कि वह जिन से प्यार करती है।

वास्तव में वह व्यक्ति आपकी दीदी से नहीं बल्कि आपसे प्यार करते है। सच जानने के बाद आपके दीदी का दिल

टूट जाएगा लेकिन धीरे-धीरे वह संभल भी जाएंगी।

खुद को धोखा मत दीजिए


यदि आप सच छुपाऐंगी तो ऐसा करके आप खुद को भी धोखा देंगी।

आपके एक झूठ से तीन जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। एक आपकी, दूसरी आपकी दीदी की और तीसरा उस

व्यक्ति की जो आपसे बेइंतहा प्यार करता है। किसी से प्यार करना बुरा नहीं है। लेकिन हम जिससे प्यार करते हैं।

अगर वह व्यक्ति बदले में हमसे प्यार ना करें। तो प्यार एक तरफा हो जाता है।

एकतरफा प्यार कभी भी हमें खुशियां नहीं देता। बल्कि हमें दुख देता है। फैसला आपके हाथों में है।

आप क्या चाहती है। अपनी दीदी की खुशियां या फिर उन्हें दुख देना।

निष्कर्ष


दोस्तों हो सकता है कि आपको परिस्थितियों को संभालने में वक्त लग जाएगा। लेकिन एक वक्त ऐसा आएगा

जब सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। अपने दीदी को आपको इसलिए समझाना है क्योंकि वह आपकी अपनी है।

आप अपनी बहन को तो कभी रोता हुआ नहीं देख पाएंगे क्योंकि आपका उनके साथ खून का रिश्ता है।

वहीं रिश्तेदार की बात करें। तो वह आपका प्यार है। आप अपने दीदी के लिए अपने प्यार को तो नहीं ठुकरा सकती ना।

प्यार इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है। जो आपके पास है। जब आपके रिश्तेदार ही आपके दीदी को प्यार नहीं करते।

तो फिर दीदी भले ही उनको  प्यार कर ले। उन्हें कभी भी सच्चा प्यार हासिल नहीं होगा। इसलिए सच का बाहर आना जरूरी है।

Exit mobile version