जिसके लिए तलाक लिया वह किसी और से शादी कर रहा है। क्या करू ?

मै एक अभागी महिला हु। जिसके लिए तलाक लिया वह किसी और से शादी कर रहा है। क्या करू ?

मैंने कभी भी नहीं सोचा था, की वह मुझे धोखा दे सकता है। बल्कि मै सच्चे दिल से उसको चाहती थी।

घरवालों के इमोशनल ड्रामे की वजह से मैंने दूसरे लड़के के साथ शादी की थी। वह बहुत रोया था।

बोला की तुम उसको छोड़ दो। मै तुम्हारे बिना जी नहीं सकता। उसका प्यार देखकर मैंने पति को तलाक दिया।

मगर उसने मुझे धोखा दिया। मैने जिसके लिए पति से तलाक लिया, वह किसी और से शादी कर रहा है।

उसकी शादी में तमाशा करूँ? या मेरी टूटी किस्मत का मातम मनाऊँ?

हमारी सलाह : जिसके लिए तलाक लिया वह किसी और से शादी कर रहा है। क्या करू ?

आज के समाज में यही होता है। एक इंसान दूसरे इंसान की कदर नहीं करता है या धोखा देता है।

आप खुद ही उसका जीता जागता उदाहरण है। आपकी शादी हो चुकी थी। फिर भी पति को छोड़ दिया

आपने खुद अपनी जिंदगी अपने हाथों से बर्बाद की है

आपका एक पति था जो शायद आपसे बहुत प्यार करता था। आपने उसे छोड़कर किसी और के

पास जाने का निर्णय लिया। इसकी वजह क्या है या आप से बेहतर कोई और नहीं जानता।

देखिए किसी भी शादीशुदा महिला से लड़के अफेयर रखना पसंद करते हैं।

लेकिन किसी भी विवाहित महिला से शादी कभी भी कोई पुरुष नहीं करता है।

आपने जिस व्यक्ति के लिए अपने वैवाहिक जीवन को बरबाद किया। आज उस व्यक्ति के हाथों और

धोखा खाकर आपको बहुत दुख हो रहा है। हमें आप पर हंसी आ रही है।

आपने जो सवाल हमसे पूछा है उसका जवाब हम देने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे।

दूसरों की जिंदगी अब और मत बर्बाद कीजिए

आपने अपने पति से तलाक लेकर स्वयं अपनी जिंदगी बर्बाद तो कर ही डाली है।

अब कुछ ऐसा मत कीजिए जिससे किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद हो जाए।

हम ऐसा कह रहे है क्योंकि आपने हमसे प्रश्न पूछा है कि मैंने जिसके लिए अपने पति से तलाक लिया है।

वह किसी और से शादी कर रहा है। फिर आपने प्रश्न किया है कि उसकी शादी में तमाशा करूं या

अपनी किस्मत का मातम मनाऊं। अब आप यह बताइए आपने खुद की तो जिंदगी बर्बाद कर दी।

अब आपके जीवन में कुछ भी नहीं बचा ना पति का साथ ना उस व्यक्ति का साथ। जिसके लिए आपने खुद

अपने पति को तलाक दे दिया। अब आपको कुछ सूझ नहीं रहा तो आप उस लड़की की जिंदगी बर्बाद

करना चाहती है। जो इन सभी बातों से अनजान है। जो एक नया जीवन शुरु करना चाहती है और नया

जीवन शुरू करने से पहले उसने ना जाने कितने सपने सजाए है।

आप एक लड़की होकर किसी और लड़की की जीवन बर्बाद नहीं कर सकती हैं।

आप खुद में सुधार कीजिए

हमारी सलाह मानें तो अब आप संयास ले लीजिए क्योंकि संसार करने लायक औरत तो आप है नहीं।

जो औरत अपनी पति की नहीं हो सकी वह किसी और व्यक्ति की क्या होगी।

ईश्वर के सानिध्य में जाइए और अपने लिए थोड़ी सी बुद्धि और ज्ञान मांगिए।

क्या आपको पता नहीं था कि आप जिस व्यक्ति के लिए तलाक ले रही है।

वह पहले से ही किसी और के साथ इंगेज है। किसी ने हंसकर आपसे दो-चार बातें कर ली।

तो आप उसके प्रेम में पड़ गई। क्या यही हमारे संस्कार है। क्या पता वह व्यक्ति सिर्फ आपसे ऐसे ही फ्लर्ट कर रहा हो।

आपने ही प्यार समझ लिया हो। देखिए जो भी हुआ हो इसमें गलती आपकी ही है। इसलिए अब आप खुद को सुधारे।

आप सही गलत में फर्क करना सीखे। आपके लिए क्या सही है यह आपको ही समझना होगा। आपके लिए

कोई अलग से आकर नहीं समझाएगा कि यह आपके लिए सही है। आप एक मैचुअर लेडी है।

आपके बेहतर भविष्य के लिए हम आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहते हैं। ईश्वर करें कि आपकी जिंदगी

की सभी परेशानियां दूर हो जाएं। कोशिश कीजिए अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की। अपने पति को मनाने की चेष्टा

करें क्या पता वह  आपको पत्नी के रूप में स्वीकार कर लें।

Exit mobile version