धार्मिकरिलेशनशीपशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शन

शादी के लिए घरवालों को कैसे मनाऊ?

मै 24 साल की एक कुवारी लड़की हु। पिछले 4 साल से रिलेशनशीप में हु। हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। मगर उसको अभितक नौकरी नहीं है। और घरवाले मेरे लिए रिश्ते तलाश कर रहे है। क्या करू मुझे समझ में नहीं आ रहा

मैं अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती हूं, पर उसके दूसरी जाति के होने की वजह से मेरे घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं, जबकि वह लड़का हर तरह से मेरे लायक है। मेरे घर वालों को मनाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?

हमारी सलाह : शादी के लिए घरवालों को कैसे मनाऊ?

देखिए जब प्यार सच्चा हो, तो ऊंच-नीच या जात पात का भेदभाव नहीं देखा जाता। आपकी बात सुनकर हम समझ गए कि आपका प्यार भी बिलकुल सच्चा है। इसलिए ही आपने उस लड़के से शादी करने का विचार किया होगा। लेकिन इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि सच्चे प्यार के राह में रुकावट भी जरूर आती है। परंतु ऐसे में मां-बाप द्वारा एतराज जताना भी एक आम बात है।

जब लड़का-लड़की एक दूसरे से शादी करने के लिए राजी होते हैं तो लड़का या लड़की पक्ष की तरफ से विरोध किया जाता है। विरोध चाहे दोनों परिवारों में से कोई भी करें, लेकिन इस मामले में प्रॉब्लम सिर्फ दोनों प्रेमियों को ही होती है। आपकी परेशानी भी बिल्कुल कुछ ऐसी ही है परंतु अपना प्यार पाने के लिए कुछ तो करना ही होगा। यह समस्या सिर्फ आप की नहीं, बल्कि ना जाने कितने ही आप जैसे प्रेमी जोड़े हैं।

जिन्हें परिवार के विरोध की वजह से बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। लेकिन यदि मेरी बातों को फॉलो करोगे तो आप अपने परिवार वालों को शादी के लिए मना सकते हैं। सबसे पहले तो आपको अपने बॉयफ्रेंड से ही अच्छी तरह बात कर लेनी चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि आप उसके चक्कर में अपने परिवार से विरोध कर बैठी हो। और वह लड़का आपसे शादी करने के लिए स्टैंड ही ना लेने वाला हो।

ऐसे में यदि आपके पैरेंट्स मान भी जाते हैं तो भी आपको शर्मिंदगी सहन करनी पड़ सकती है। इसलिए पहले अपने बॉयफ्रेंड की रजामंदी के बारे में जरूर जान लें। हां, यदि आप दोनों ही एक दूसरे से शादी करने के लिए बिल्कुल रजामंद है। तो ऐसे में अपने किसी पारिवारिक सदस्य से बात करें, जिससे आप ज्यादा नजदीक हो। यदि कोई भी पारिवारिक सदस्य आपको खुश देखना चाहता है।वह दूसरे परिवार को भी आपकी शादी के लिए जरूर मना लेंगे।

सुनिए बहन जी, अब आपने प्यार कर ही लिया है तो अपने दिल से डर को भी निकाल दो। जितना आप अपने माता-पिता से डरती हैं, उतना ही आपके माता-पिता को भी डर होगा। उन्हें भी यह डर जरूर होगा कि कहीं आप घर से भाग कर शादी ना कर ले। लड़की का घर से भाग जाना हमेशा से बदनामी की वजह माना जाता है। हमारे कहने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप घर से भाग कर शादी कर ले।हालांकि ऐसा आपको करना भी नहीं है क्योंकि आपके माता-पिता ने ही आप को पाल पोस कर इतना बड़ा किया है। 

परंतु आप उनके कान तक यह बात जरूर पहुंचाएं कि आप ऐसा भी कर सकती हैं। इस डर से वह आपकी शादी करने के लिए जरूर राजी हो जाएंगे। इसके अलावा अपने माता-पिता को समझाएं कि आप दोनों का खुश रहना ज्यादा जरूरी है। वैसे भी आजकल शादी के बाद लड़ाई झगड़े या तलाक होना आम बात है। अपने माता-पिता से पूछे कि उनके द्वारा ढूंढा गया लड़का उन्हें खुश रखेगा, इस बात की भला क्या गारंटी है। सुन बहन, अगर इतने सारे तरीके अपनाने के बाद भी आपके माता-पिता नहीं मान रहे हैं।

तो आप ही मान जाइए ना अपने माता-पिता की बात क्योंकि कल किसी ने नहीं देखा है। हम तो यही कहेंगे कि भगवान ऐसा ना करें परंतु यदि उस लड़के ने आपको कल छोड़ दिया। तो आपके माता-पिता आपका साथ बिल्कुल नहीं देंगे।

Next ad

Related Articles

Back to top button