पति का अफेयर है। प्रेमिका गद्दार निकली। मै कर्ज चुकाऊ ? या दूसरी शादी करू ?

मेरा नाम सुनीता है। मेरा पति बड़ा धोखेबाज निकला। कर्ज चुकाऊ ? या दूसरी शादी करू ?

इन्होंने एक औरत के चक्कर में कई लोगों से पैसे ले रखे है। मेरे बच्चे छोटे है।

उसकी एक शॉप थी। पिछले 12 साल से शॉप ही एकमात्र आय का स्त्रोत रहा है।

मेरे सांस और ससुर नहीं है। देवर अलग रहते है। मुझे माँ बाप नहीं है। हम दोनों अनाथ है।

इन 2 सालों में करोना की वजह से शॉप इतनी चलती नहीं है। तो मेरे पति ने शॉप के लिये

जो कर्जा लोगों से , रिश्तेदारों से लिया है, वह लोग पैसे मांगने के लिये घर पर या जाते है।

लोग सिर्फ इनको गालिया ही नहीं देते, बल्कि मेरे सामने मारपीट भी करते है। बच्चों पर

अपने बाप की ये हालत बहुत बुरा असर डाल रही है। तो इन दिनों मुझे पता चला की,

मेरे पति किसी महिला पर पैसे उड़ा रहे है। हमारा शॉप और पूरा सामान बेचकर मुश्किल से

5 लाख भी नहीं आएंगे। मगर मेरे पति ने 30 लाख का कर्ज ले रखा है। एक कर्जदार का कर्जा

चुकाने के लिये दूसरे कर्जदार से लिया। और उसका चुकाने के लिये तीसरे कर्जदार तलाश किया।

हमें आजतक इस बात का अंदाजा नहीं था। मगर उस दिन मेरे पति बहुत रोए। बोले की उस महिला

ने मुझे फसाया है। मैंने प्यार में अंधा होकर उसको समय समय पर मदद की। उसको गहने और पैसे

दिए। वो अपनी गलती मान रहे है। अब मै बड़ी दुविधा में फस गई हु।

कर्ज चुकाऊ ? या दूसरी शादी करू ?

मुझे पति पर गुस्सा तो बहुत या रहा है। मगर ऐसी हालत में अगर मै उनको छोड़कर चली जाऊँगी

तो साहूकार उनको बहुत मारेंगे। और इस हादसे के कारण मेरे पति को मै हमेशा के लिये खो दूँगी।

अगर मै इनके साथ रहती हु, तो लोग दिनरात घर आते है। इनका बहुत अपमान करते है। क्या करू ?

हमारे पास बेचने के लिये सिर्फ घर है, उसके भी बड़ी मुश्किल से 3 लाख से ज्यादा नहीं मिलेंगे। आखिर

हम इनका कर्ज कैसे चुकाये ? मै कर्ज चुकाऊ ? या दूसरी शादी करू ?

इनको भी सलाह की जरूरत है : पति मेरी जासूसी करता है । मुझे अपराधी जैसा लगता है। – My Jivansathi

हमारी सलाह : कर्ज कैसे चुकाऊ ?

आपके पति से वाकई बहुत बड़ी गलती हो चुकी है। मगर अब हालात ऐसे है, की उनकी प्रेमिका ने

उनका साथ छोड़ दिया ही है। आप भी छोड़ देंगी तो पति टूट जाएंगे। फिर से खड़ा नहीं हो पाएंगे।

अब आपके सहारे की उनको सख्त जरूरत है। तो आप उनका सहारा हो। अब आपके पास कुछ

पर्याय उपलब्ध है, की उस महिला से पैसे और सोना वापस ले लो। अगर सीधी तरह से नहीं देती है,

तो पुलिस के पास जाने का विकल्प भी आपके पास है। दूसरी बात ये है, की जिनसे पैसे लिये है, उनको

आप रीक्वेस्ट करें, की ब्याज ना ले। जैसे ही हमारे पास पैसे आएंगे वैसे वैसे हम आपके पैसे वापस करेंगे।

आगे से पति किसी महिला के चक्कर में ना फसे इसपर ध्यान दें। और सभी लोगों से बोलकर रखें की

आर्थिक मामलों में मुझसे ही पूछे।

आप हौसला रखे। अपने पति को भरोसा दिलाए की तुम उनके साथ हो। इससे पति में फिर से हिम्मत

आ जाएगी। और फिर से नई जिंदगी शुरू करें। आपको बहुत सारी शुभकामनाए।

Exit mobile version