निजी सीक्रेटरिलेशनशीपशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

मेरी बहन किसी भी लड़के से प्रभावित होती है। उसको कैसे समझाऊं?

बड़ी बहन होने के नाते आपकी चिंता अपनी बहन के लिए बिल्कुल जायज है। यदि आप अपनी बहन को लड़कों के प्रति प्रभावित होने से बचाना चाहती हैं। तो सबसे पहले अपनी बहन को अपने तरीके से समझाने का प्रयास कीजिए। उन्हें बताइए कि हर लड़के से प्रभावित क्यों नहीं होना चाहिए एवं लड़के लोग कैसे होते हैं।

हालांकि, हर लड़के एक जैसे नहीं होते। लेकिन लड़के भी जानते हैं कि कौन सी लड़की किस प्रजाति की होती हैं। यही बात अपनी बहन को समझाइए कि वह  बार-बार लड़कों के प्रति प्रभावित होंगी। तो लड़के उनका गलत फायदा ले सकते हैं।

हमारा सुझाव : मेरी बहन किसी भी लड़के से प्रभावित होती है। उसको कैसे समझाऊं?

आप अपनी बहन को रोक सकती हैं। लड़को के प्रति प्रभावित होने से। उसके लिए आपको थोड़ा सा मेहनत, तो थोड़ा सा प्रयास करना होगा। कैसे वह हम उपाय में बताएंगे।

आज के समय के लड़कों के विषय में बताइए

हम सब रोज समाचार पत्रों में, खबरों के हेडलाइंस में और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में कुछ न कुछ गलत समाचार लड़कियों के लिए देखते हैं। जिसके जिम्मेदार लड़के ही होते हैं।

आपकी बहन जिस तरह से लड़कों से प्रभावित होती हैं। उनके साथ भविष्य में कुछ गलत हो भी सकता है और नहीं भी। यदि वह संभल कर रहेंगी। तो उनके साथ कभी कुछ गलत नहीं हो सकता। यदि वह संभल कर नहीं चलेंगी। तो उनका एक गलत कदम, उनका सब कुछ बिगाड़ कर रख देगा। यही बात अपनी बहन को समझाइए।

लड़कों से प्रभावित होना गलत नहीं है, लेकिन हर लड़के से प्रभावित होना गलत है

आप अपनी बहन से कहिए कि दुनिया में हर इंसान किसी ना किसी से प्रभावित होता है। ऐसा नहीं है कि लड़कियां ही लड़कों से प्रभावित होती हैं। लड़के भी लड़कियों से प्रभावित होते हैं। लेकिन जो अच्छा व्यक्ति होता है वह कभी भी हर लड़की या लड़के से प्रभावित नहीं हो सकता। उसकी नजर एक बार जिस लड़के पर या जिस लड़की पर टिक जाती है। वह उसी से ही प्यार करते हैं और दोबारा किसी और की तरफ नजर उठा कर नहीं देखते।

लड़की का एक गलत कदम उनके चरित्र पर सवाल उठाता है

आपकी बहन आपकी बातों को यदि सुनती है। तो उनसे एक बात जरूर कहिएगा कि हो सकता है कि वह अपनी जगह पर सही है। वह सिर्फ लड़कों से फ्लर्ट कर रही है। लेकिन उनका यही मजाक उनके जिंदगी के लिए घातक साबित हो सकता है।

कई बार ऐसा होता है कि हम जान बूझकर कोई गलती नहीं करते। लेकिन जाने अनजाने में हम से गलती हो जाती है। जिसका अफसोस हमें आजीवन रहता है। इसलिए समय रहते सुधर जाना ही सही है। ऐसा ही अपनी बहन से कहिए ताकि उसे लगे कि वह जो कर रही है। वह सही नहीं है और समय रहते ही उसे भी सुधर जाना चाहिए।

एक बड़ी बहन मां समान होती है। जिस तरह से एक मां कभी गलत नहीं हो सकती। ठीक उसी प्रकार एक बड़ी बहन भी गलत नहीं हो सकती। आपकी बातें यदि प्रभावशाली होगी। तो इसका असर आपकी बहन के ऊपर बहुत ज्यादा पड़ेगा। बशर्ते कि वह आपकी बातों को मानती हो। आज के बच्चों को समझाना बहुत मुश्किल काम है।  

जिस काम को करने के लिए मनाही होती है। आज के बच्चे उसी काम को ज्यादा करते हैं। जब तक कि उन्हें खुद धक्के नहीं मिलते। सबक मिलने के बाद सुधरने से अच्छा, आप अपनी बहन को समय रहते सुधारिए। ताकि वह गलत रास्ते पर जाने से पूरी तरह बच जाएं और आपकी चिंता भी दूर हो जाएं।

Next ad

Related Articles

Back to top button