निजी सीक्रेटफॅशनमनोरंजनमहिला स्वास्थमोबाइलरिलेशनशीपशादी विवाह

प्रपोजल पाने के लिए क्या करें?

सवाल:- नमस्कार मेरा नाम सोनल है। मैं कॉलेज में पढ़ती हूं और सबसे खुबसूरत भी हूं, बड़े खानदान से भी हूं। मगर आजतक मुझे किसी ने भी कॉलेज में प्रपोज नहीं किया है? क्या करूं?

हमारी सलाह : प्रपोजल पाने के लिए क्या करें?

कॉलेज में पढ़ती है। अच्छी बात है। आप खूबसूरत है। यह भी अच्छी बात है। लेकिन आपको किसी ने प्रपोज नहीं किया। इस वजह से आप परेशान हैं। तो हम आपको ज़रूर टिप्स देंगे ताकि आप उन टिप्स को फॉलो कर प्रपोजल पा सकें।

खुद की तारीफ करना बंद कीजिए

आपके सवाल से ही पता चलता है कि आप खुद की बहुत तारीफ करती है। कारण आप खूबसूरत है सबसे यह कहकर अपने यह जताया है कि आपको गर्व है कि आप खूबसूरत है। खूबसूरत तो दुनिया के हर व्यक्ति होते हैं।

कारण भगवान ने हर व्यक्ति को एक समान बनाया है। ना किसी को कम ना किसी को ज्यादा भगवान ने सबको बराबर है बनाया। लेकिन आप शायद इस बात से अंजान है। इसलिए अपनी खूबसूरती की दास्तां आप स्वयं सुना रही है। प्रपोजल पाने के लिए पहले अपनी तारीफ़ करना बंद कीजिए।

सबको एक जैसा समझें

यदि आप वास्तव में चाहती हैं कि आपको कोई सामने से आकर प्रपोज करें। तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने दिमाग में यह बात बैठा लेनी है। पूरी दुनिया एक है और आप भी सभी लोगों की तरह एक समान है। कारण आपने खुद कहा है कि आप एक बड़े खानदान से हैं और आप कॉलेज में पढ़ती हैं। कॉलेज में हर व्यक्ति आपके जैसे बड़े खानदान का हो, यह तो जरूरी नहीं है ना।

क्या पता कोई आपको सच में प्रपोज करना चाहता है। लेकिन जब वह यह सोचता है कि आप एक बड़े परिवार की लड़की हैं। तो चाह कर भी वह पीछे हट जाता है। कारण हो सकता है कि वह आपके जैसे बड़े परिवार से ना हो इसलिए वह आपको प्रपोज करने से भी डरता है। इसलिए प्रपोजल पाने के लिए सबसे पहले सबको अपना और सबको एक जैसा मानने की कोशिश कीजिए।

खुद को सही रखिए

हर लड़के की अपनी एक पसंद होती है। किसी को खूबसूरत लड़कियां पसंद होती है। तो किसी को साधारण लड़की। यदि आप चाहती हैं कि आपको कोई प्रपोज करें। तो सबसे पहले अपने अंदर वह सभी क्वालिटी को रखिए। जो एक अच्छी लड़की में होना चाहिए। कारण इस दुनिया में ऐसे भी लड़के हैं। जो लड़कियों की खूबसूरती पर नहीं मरते। बल्कि उनके गुणों पर मरते हैं। 

अपने अंदर का अहंकार एक तरफ रख कर। एक अच्छी लड़की बनिए। जिसके अंदर कोई अहंकार, खूबसूरत होने का घमंड नाम हो। दिल से सुंदर बनिए सीरत से नहीं।

अफसोस मत कीजिए

यदि आप हर तरीके से परफेक्ट है। तो आपको एक ना एक दिन कोई ना कोई प्रपोज तो जरूर करेगा। उसके लिए आपको सही समय का इंतजार करना पड़ेगा। कहा जाता है कि हमारे किस्मत में जब जो चीज़ लिखी होती हैं। हमें वह चीज उसी वक्त पर मिलता है। इसलिए सही समय का इंतजार करना सीखिए।

अंत में हम आपसे इतान कहना चाहेंगे कि कभी भी जिंदगी में अपनी खूबसूरती का, अपने बड़े खानदान से होने का गर्व ना करें। कारण जब भी आप ऐसा करेंगी तो लोग आपको गलत समझेंगे हो सकता है कि आपका मतलब किसी के दिल को ठेस पहुंचाना नहीं होता। लेकिन लोग इसको सही तरीके से नहीं भी ले सकते हैं। वह आपको पहले ही मुलाकात में गलत समझ लेंगे। इसलिए आप जो हैं। 

जैसी हैं उसे एक कोने में रखिए और एक लड़की के अंदर जितना गुण होना चाहिए। बस उस तरीके से रहिए देखिएगा लड़कों का लाइन लग जाएगा। लेकिन आपको प्रपोजल आने बंद कभी नहीं होंगे।

Next ad

Related Articles

Back to top button