टेक्नोलॉजीमनोरंजनरिलेशनशीपसंबंध

लड़कियां पहले प्रपोज क्यों नहीं करती

लड़कियां पहले प्रपोज क्यों नहीं करती प्यार करने का अधिकार सभी को है। चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की।

इस तरह से दोनों को ही अपने प्यार का इजहार करने का हक है।

परंतु हमारे समाज में जब एक लड़की प्यार का इजहार करती है, तो लोग उसका गलत अर्थ निकाल लेते हैं। यहां तक की लोग लड़की को गलत भी समझ लेते हैं।

जबकी लड़के के ऐसा करने पर उसकी तारीफ होती है। उसे कोई गलत बात भी नहीं कहता।शायद इन सब कारणों से ही

लड़कियां चाहकर भी अपने प्यार का इजहार नहीं करती। लड़कियां पहले प्रपोज क्यों नहीं करती

लड़कियों का प्रपोज ना करने के पीछे क्या मूल कारण है:-

वह लड़के से प्रपोजल की उम्मीद करती है

लड़कियां प्यार तो कर लेती है। लेकिन उस प्यार को पब्लिक में इजहार करने से शर्माती है। वह अपने लवर से उम्मीद करती है कि वह उसे पहले प्रपोज करें।

90% लड़के ही अपनी गर्लफ्रेंड को पहले प्रपोज करते हैं। लेकिन बाकी के 10% जो प्रपोज नहीं करते हैं।उनकी गर्लफ्रेंड उनसे प्रपोज की उम्मीद करती हैं।

हर लड़की चाहती है कि उसे कोई सामने से प्रपोज करें और वह खुशी-खुशी उस प्यार को एक्सेप्ट कर लें।

लड़की के उम्मीद के कारण वह पहले अपने प्यार का इजहार नहीं करती है।

लड़की द्वारा प्रपोज न करने का कारण नं 1 : समाज के डर से

लड़कियां चाह कर भी लड़के को प्रपोज इसलिए भी नहीं करती हैं क्योंकि उन्हें कहीं ना कहीं समाज का डर रहता है। समाज वाले क्या कहेंगे?

यदि किसी को पता चला कि मैं किसी से प्यार करती हूं। तो वह मेरे घर वालों को बता देंगे और घरवाले फिर मेरा क्या करेंगे।

यह सब भी लड़कियां ज्यादा सोचती हैं। लड़कियां अगर पहले प्रपोज करना भी चाहे। तो उन्हें तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती है।

यह सब कल्पना करके भी वह पहले प्रपोज नहीं करती हैं।

लड़की द्वारा प्रपोज न करने का कारण नं 2 : रिजेक्ट होने का डर

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। लड़कियां यह भी सोचती है कि यदि मैं प्रपोज करने गई और लड़के ने मुझे रिजेक्ट कर दिया तो।

हमारे समाज में कुछ ऐसे लड़के भी हैं। जो खुद तो 10 लड़कियों को प्रपोज करेंगे और रिजेक्ट भी होंगे

लेकिन यदि उन्हें सामने से कोई लड़की जो उससे बहुत प्यार करती है। लड़कियां पहले प्रपोज क्यों नहीं करती

यदि वह सामने से प्रपोज करती है। तो वह लड़का अपने सभी रिजेक्शन का बदला उस लड़के से ही लेता हैं। 

उसे रिजेक्ट करके उसका मजाक उड़ा देता है।

लड़की द्वारा प्रपोज न करने का कारण नं 3 : चरित्र पर ऊंगली उठने के डर से

एक लड़की के चरित्र पर हर व्यक्ति दाग लगाना पसंद करता है। बस उन्हें एक मौका चाहिए। यदि लड़की से छोटी सी भी गलती होती है।

तो पूरा समाज उसके उस गलती का बतंगड़ बना देता है।

यहां पर हम बात कर रहे हैं प्रपोज करने की। एक लड़की यदि ऐसे समाज में रहती हैं। जहां पर उसे कोई रोक टोक करने वाला नहीं है।

तो वह आसानी से किसी भी लड़की को जहां मन वहां प्रपोज कर सकती है।

लेकिन समाज में ऐसे लोग भी रहते हैं। जो लड़की के बारे में बिना जाने ही उसे 10 बात सुना देते हैं।

हर लड़की की सोच अलग होती है। कोई समाज के डर से चुप रहता है। कोई चरित्र पर उंगली होने के डर से चुप रहता है।

कोई मां-बाप के डर से चुप रहता है। यही सब कारण जिम्मेदार हैं लड़कियों के पहले प्रपोज ना करने के पीछे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker