रिलेशनशीपलाईफ स्टाइलशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शन

विधवा या तलाकशुदा महिला से शादी करनी है। कैसे तलाश कर सकता हूं?

अगर आप किसी भी विधवा या तलाकशुदा महिला से शादी करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी शादी के लिए विधवा या तलाकशुदा महिला को ढूंढ सकते हैं। वह जमाना गया जब लोग विधवा या तलाकशुदा महिला से शादी करने पर कतराते थे। आजकल लोग इन सब बातों में विश्वास नहीं करते हैं। फिर चाहे वह उनकी अपनी मर्जी हो या कोई मजबूरी। खैर जो भी हो, विधवा या तलाकशुदा महिला को ढूंढने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा तो नहीं कि किसी से भी शादी कर ली जाए, इसलिए उनके बारे में कुछ जानना समझना भी जरूरी होता है।

लेकिन ऐसे मामले में सवाल वही खड़ा हो जाता है कि आखिर शादी के लिए तलाकशुदा या विधवा महिला को ढूंढे कैसे। आपके इसी सवाल का जवाब हम आपको इस लेख के जरिए बताने जा रहे हैं।हमें उम्मीद है कि हम आपको पूरी जानकारी दे पाएंगे।

कैसे ढूंढे शादी के लिए विधवा या तलाकशुदा महिला

आपको विधवा या तलाकशुदा महिला की तलाश के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। इंटरनेट पर आजकल ऐसी बहुत सी वेबसाइट से जो आपकी इस खोज को पूरा तो करेंगे ही। साथ में आपको उक्त महिला संबंधित पूरी जानकारी भी विस्तार में देंगे। ताकि आप अपने भविष्य का फैसला पूरी तरह जांच परख कर ही कर सकें।

इन वेबसाइट पर आप विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के फोटो और फोन नंबर भी देख सकते हैं। जिनके आधार पर आप उनके साथ बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं।आप अपनी पसंद के हिसाब से 1 से ज्यादा महिलाओं के साथ भी बात कर सकते हैं।इनके लिए आपको कुछ मैट्रिमोनियल साइट पर जाना होगा।

शादी डॉट कॉम

शादी के लिए अपना मनपसंद साथी ढूंढने के लिए लोग इस वेबसाइट पर भी जाते हैं। इस वेबसाइट पर आपको सभी तरह के रिश्ते मिल जाएंगे। जिनमें आप विधवा या तलाकशुदा महिला को ढूंढ सकते हैं जहां आप को महिलाओं के फोन नंबर और डिटेल भी उपलब्ध होंगी।

भारत मैट्रिमोनी

अगर आप किसी एक वेबसाइट से संतुष्ट नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप ऐसे में किसी दूसरी वेबसाइट पर भी ट्राई कर सकते हैं। भारत मैट्रिमोनी भी रिश्ता ढूंढने के लिए आपकी मदद कर सकती है।

जीवन साथी डॉट कॉम

यदि आप की तलाश से आप को तसल्ली नहीं हुई तो आप जीवन साथी डॉट कॉम पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आपको बहुत सी लड़कियों के रिश्ते मिल जाएंगे जिनके साथ आप अपॉइंटमेंट भी फिक्स कर सकते हैं। आप अपनी उम्र तथा स्टेटस के हिसाब से रिश्ते की मैचिंग भी कर सकते हैं।

मैरिज ब्यूरो

यदि आप ऑनलाइन रिश्ता नहीं ढूंढना चाहते तो हर शहर और गांव में मैरिज ब्यूरो मिल जाएंगे। जहां आप अपना पूरा बायोडाटा जमा करवा सकते हैं और सही मिलान होने पर मैरिज ब्यूरो वाले आपसे संपर्क करेंगे। जिनकी सहायता से आपको शादी के लिए तलाकशुदा या विधवा महिला को ढूंढने में आसानी होगी।

इसके अलावा कुछ वेबसाइट आपको ऐसी मिलेगी जो मुफ़्त में शादी के रिश्ते दिखती है। ऐसी वेबसाइट गूगल पर सर्च कीजिए। उनकी कोई फीस नहीं भरणी पड़ती। बस मुफ़्त रजिस्ट्रेशन करें, और अपने मनपसंद साथी से चैट करें। अपनी पसंद और जानकारी उनको बताए, घरवालों से मिले, और अपनी शादी खुद ही तय करें। मगर इन मुफ़्त वेबसाइट का एक disadvantage भी होता है। ये लोग पर्सनल सर्विस नहीं देते, हमें रिश्तों की जानकारी call करके नहीं बताते। सब काम खुद को ही करने पड़ते है। मगर इसमें कोई आर्थिक नुकसान नहीं है। ये तरीका आजमाने से नुकसान तो नहीं है।

उपरोक्त सभी तरीकों से आप विधवा तलाकशुदा महिला की पूरी जानकारी भी ले सकते हैं। परंतु आपको अपने स्तर पर भी जांच पड़ताल जरूर कर लेनी चाहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button