संबंधस्पेशल

मुझपर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। मै पढ़ाई करना चाहती हु। क्या करू ?

मैं मिडल क्लास फैमिली से एक साधारण सी लड़की हूं। घरवाले मुझपर शादी के लिये दबाव डाल रहे है।

मेरी, दो बहने, एक भाई भी है। बहने high school में पढ़ती है। भाई सबसे छोटा छटी कक्षा में है।

मैं अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी हूं। मेरी माँ घरेलू मेस चलाती है। पापा लिफ्टमन की नौकरी

करते है। हम भाई बहानों की पढ़ाई शुरू है। जितना संभव है, हर प्रकार से पैसे बचाने की कोशिश

हम करते है। फिर भी पैसों की तंगी हमेशा रहती है। ऐसी नाजुक आर्थिक स्थिति के चलते मेरे

माता-पिता मेरी पढ़ाई को महत्व न देते हुए मेरी शादी कर देना चाहते हैं, लेकिन मैं पढ़ाई करना

चाहती हूं। ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए। मैं अपने सपने पूरे कर सकूं कृपया अपना सुझाव दीजिए।

हमारी सलाह : घरवाले मुझपर शादी के लिये दबाव डाल रहे है।

आपकी समस्या हमारे साथ साझा करने के लिये धन्यवाद। हमारा समाज आज भी लड़कियों

से ज्यादा लड़कों को महत्व देता है। ऐसे में देखा जाए तो, लड़कियों की शादी भी जल्दी कर

दी जाती है। उनकी पढ़ाई को भी अधिक महत्व नहीं दिया जाता है। जिसकी वजह से आज

भी हमारा देश पिछड़ा ही है। अगर हमारा समाज बिना किसी भेदभाव के लड़के और लड़कियों

को एक ही जैसा महत्व देंगे, तभी हमारा देश आगे बढ़ सकेगा।

देखा जाए तो अक्सर यही होता है, जो लड़की घर में सबसे बड़ी होती है, उसकी शादी कम उम्र

में ही करा दी जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको चाहिए, कि आप अपने

माता-पिता को समझाएं। आप उनको आश्वासन दें, कि अगर आप पढ़ पाएंगे तो, आगे चलकर

उनकी सहायता कर पाएंगे। उनकी आर्थिक स्थिति को संभाल पाएंगे। उनकी आर्थिक स्थिति में

बदलाव ला पाएंगे। क्योंकि अगर आप पढ़ लिख लेंगे तब आपको किसी और के सहारे की जरूरत

नहीं पड़ेगी। आप अपनी व अपने भाई बहनों की जिम्मेदारी बखूबी निभा सकेंगी।

माता पिता को समझाओ

आपको अपने माता पिता को यह भी बताना चाहिए कि, आजकल के जमाने को देखते हुए आजकल

की नारी कमजोर नहीं है। वह जो चाहे कर सकती है, अपने लक्ष्य को, अपने सपने को, वह हर कीमत

पर पूरा करना चाहती हैं। अगर उन्हें माता-पिता का थोड़ा सा सहयोग मिल जाए अर्थात वह उनकी

स्थिति को समझे और उनकी शादी ना करें तो, वह लड़की अपने सपनों को पूरा कर पाएगी।

आप अपने माता-पिता को यह आश्वासन दें, कि अगर वह आपका खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं, तो आप

उनकी मदद करेंगी। आप घर में ट्यूशन पढ़ा सकती हैं। जिससे आप अपना थोडा बहुत खर्च खुद

कर सकती हैं, या आपको जिस काम में रुचि है, आपको चित्रकला अच्छी लगती है, या मेहंदी लगानी

आती है, तो आप इसकी क्लास दे सकते हैं। इससे भी आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है।

ये भी पढे जितना बचने की कोशिश करती हु, उतना बढ़ता है कर्ज का बोझ । क्या करू ?

सोशल मीडिया है पैसे कमाने की opportunity

आजकल सोशल मीडिया पर ऑनलाइन करने जैसे बहुत सारे काम है। आप वेबसाइट और मैगझिन

के लिये लेख लिख सकती है। आजकल हर कोई यूट्यूब video बनाना चाहता है। उनके लिये विडिओ

बनाकर दे सकती हो। या खुद भी चैनल , ब्लॉग बना सकती हो। और भी बहुत सारे पर्याय है। जरा

गूगल करोगी तो समझ में आ जाएगा। opportunity का भंडार खुला है, मनपसंद चुन लो।

अगर हम साफ शब्दों में कहें तो किसी ना किसी तरह से आपको अपने माता-पिता की आर्थिक स्थिति

को समझते हुए, उनकी मदद करनी चाहिए। अगर आप उनकी मदद कर पाएंगे तो माता-पिता भी

आपकी भावनाओं को समझेंगे। जिस को समझते हुए वह अपना निर्णय भी बदल देंगे और हो सकता है,

आपका पुर्ण सहयोग दें, आपकी पढ़ाई पूरी करने में, आपके सपनों को पूरा करने में वह भी उतनी

ही रुचि दिखाएंगे, जितनी आप में है।

Next ad

Related Articles

Back to top button