Site icon My Jivansathi

सुयोग्‍य पार्टनर पाने के टोटके | इन उपायों से म‍िलता है मनचाहा जीवनसाथी

इन उपायों से म‍िलता है मनचाहा जीवनसाथी

क्या आप शादी के लिए लड़का ढूंढ रही है। लेकिन आपकी कोशिशों में पानी फिर जा रहा है। आप जिसको पसंद कर रही है। वह आपको पसंद नहीं कर रहा है या आप जिसको चाहती है, वह किसी और को पसंद कर रहा है।सुयोग्‍य पार्टनर पाने के टोटके | इन उपायों से म‍िलता है मनचाहा जीवनसाथी

यदि आप लड़के ढूंढ़कर थक चूंकि है। तो आपकी इस चिंता को हमारा टिप्स दूर कर देगा। इसके लिए थोड़ा धैर्य और आपका कुछ वक्त चाहिए। कारण हमारे ब्लॉग में ही आपकी समस्या का निवारण छिपा हुआ है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अच्छा वर कैसे प्राप्त करेंगी आइए जानते हैं:-

शिवलिंग के समक्ष कीजिए 21 माला का जाप

यदि आपकी शादी की उम्र हो चुकी है। लेकिन फिर भी आपको शादी के लिए लड़का नहीं मिल रहा। तो आप घबराइए नहीं। कारण हम आपके लिए ऐसा मंत्र लेकर आए हैं। 

जिस मंत्र का जाप यदि आप शिवलिंग के सामने बैठकर 21 बार करेंगी। तो आपको जल्द ही शादी के लिए अच्छा लड़का मिल जाएगा और आपकी शादी भी अच्छे से संपन्न हो जाएगी।

मंत्र है- ॐ ह्रीं कुमाराय नम: स्वाहा।

गुरुवार के दिन दान दक्षिणा अवश्य करें

कई बार हजार कोशिशों के बाद जब रिश्ते नहीं मिलते हैं। अच्छा पति शादी के लिए नहीं मिल पाता है। तब हमारे द्वारा किया गया एक ही कोशिश हमें अच्छा फल दे जाता है।

वह कोशिश है किसी के चेहरे पर मुस्कान देना। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी के चेहरे पर मुस्कान देने से हमारा तात्पर्य क्या है? हम कहना चाहते हैं दान दक्षिणा कर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की।

आपको यदि एक अच्छा पति जीवनसाथी के रूप में चाहिए। तो आप गुरुवार के दिन किसी भी गरीब दुखियारी को वस्त्र दान करें।

दान किए हुए वस्त्र का रंग पीला हो तो और शुभ होगा

कोशिश करें जो वस्त्र आप दान करेंगे। उसका रंग पीले रंग का हो। इससे उन्हें खुशी होगी और वह आपको दिल से आशीर्वाद देंगे और आपका हर काम सफल होगा खासकर शादी के लिए आपको एक अच्छा पति मिल जाएगा।

बांसुरी एवं पान का दान

यदि आपका सामर्थ्य है तो आप चांदी का छोटा सा बांसुरी एवं छोटा सा पान बनवा कर।

इसे किसी भी कृष्ण भगवान के मंदिर में शुक्रवार के दान कर आइए। कृष्ण भगवान का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। 

कृष्ण भगवान वैसे भी प्रेम के देवता के रूप में जाने जाते हैं और ऐसे देवता की पसंदीदा चीज बांसुरी, यदि आप उन्हें दान में देंगे। तो वह आपसे बहुत खुश होकर आपको आशीर्वाद देंगे।

रत्न धारण करें

यदि आपको रत्नों पर विश्वास है। तो आप अच्छा वर पाने के लिए हीरा या ओपल जैसे रत्न किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह लेकर पहन सकती है।

शिव पार्वती विवाह का प्रसंग रोज पढ़ें

यदि आपको गोस्वामी तुलसीदास जी पसंद है। तो आपको उनके द्वारा रचित रामचरितमानस के विषय में भी पता होगा।

आपको जल्दी विवाह के लिए व अच्छा वर पाने के लिए रामचरितमानस में उल्लेख एक प्रसंग को पढ़ना होगा। जो कि शिव पार्वती के विवाह पर आधारित है। उस प्रसंग को रोजाना पढ़ना होगा। इससे आपको जल्द ही एक अच्छा वर शादी के लिए मिल जाएगा और आपका विवाह भी संपन्न हो जाएगा।

Exit mobile version