भविष्यराशीभविष्यरिलेशनशीपवास्तुशास्त्रशादी विवाहसंबंध

love Marriage करना चाहते हो तो करो ये काम

प्यार करना बहुत आसान होता है, लेकिन जब उसी प्यार से शादी नहीं होती है, तो व्यक्ति बहुत निराश हो जाता है। राशि के अनुसार प्रेम विवाह में सफलता कैसे मिलेगी आइए जानते है-

राशि के अनुसार किन-किन लोगों का प्रेम विवाह होता है?

मेष

मेष राशि वाले लोगों का प्रेम या विवाह का संबंध सूर्य के कारण बनता है और शनि के कारण टूट जाता है। इनको प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही प्रत्येक शनिवार को काली वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे प्रेम विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ

वृषभ राशि का प्रेम विवाह का संबंध मंगल के कारण बनता है और बृहस्पति के कारण टूट जाता है। इनको अपने प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए मंगलवार का व्रत करना होगा। प्रत्येक गुरुवार को पीली वस्तु का दान ज़रूर करें।

मिथुन

इन लोगों का प्रेम विवाह संबंध शुक्र के कारण से बनता है और मंगल के कारण टूट जाता है। आपके जीवन में चांदी और सफेद रंगों का प्रयोग प्रेम विवाह को सफल बना सकता है। मंगलवार के दिन लाल रंग पहनने से बचें और गुड़ का दान करें।

कर्क राशि

आपके प्रेम विवाह को पूरी करने में शनि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्रेम विवाह को अगर सफल बनाना चाहते हैं, तो शनि मंत्र का जाप ज़रूर करें। काले रंग से खुद को बचाएं और पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करें।

सिंह

आपके प्रेम विवाह को पूर्ण करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शनि देव का होता और प्रेम संबंध के टूटने के पीछे बुध जिम्मेदार होता है। प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।  बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें।

कन्या

हर राशि की तरह आपकी भी राशि में शनि भगवान प्रेम विवाह को तय करते है और मंगल उसे तोड़ देते है। प्रेम विवाह में सफलता हासिल करने के लिए शनि मंत्र का जाप करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और नमक वाला खाना मत खाएं।

तुला

मंगल के कारण जहां प्रेम विवाह का लग्न आपकी राशि में बनता है वहीं बृहस्पति के कारण टूट जाता है। प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए हर रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को केले का दान करें और पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें।

वृश्चिक

शुक्र ग्रह के कारण आप प्रेम करते हैं और विवाह भी करते है। वहीं बुध के कारण आपका प्रेम संबंध टूट भी जाता है। शुक्र के मंत्र का जाप करें और नियमित रूप से हल्के सेंट या इत्र का प्रयोग करें। बुधवार के दिन हरे रंग का मग दान करें।

धनु

प्रेम विवाह आपकी राशि में मंगल के कारण होता हैं वहीं शनि की दशा लगने पर वह संबंध टूट जाता है। इसलिए अपने पास तांबा रखें, गुलाबी रंग का प्रयोग करें और गुड़ खाएं। शनिवार के दिन काली वस्तु या सरसों के तेल का दान करें।

मकर

आपकी राशि में प्रेम विवाह के होने और टूटने के पीछे एक ही ग्रह महत्वपूर्ण होता है – वह है चंद्रमा। चांदी की अंगूठी पहनें, सफेद रंग का प्रयोग करें। शिव भगवान की पूजा अर्चना करें।

कुंभ

इनका प्रेम विवाह अक्सर सूर्य और मंगल के कारण टूट जाता है। सूर्य को जल अर्पित करें, रविवार के दिन व्रत रखें। लाल रंग का प्रयोग ना करें, हनुमान जी के दर्शन रोज़ करें।

मीन

इनके जीवन में प्रेम विवाह का संबंध चंद्रमा के कारण बनता हैं और बुध वजह होता है रिश्ता टूटने का।  पूर्णिमा का व्रत करें। हरे रंग से बचें। love Marriage करना चाहते हो तो करो ये काम

Next ad

Related Articles

Back to top button