मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए

मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए एवं उस दिन को खिचड़ी का सेवन क्यों करते हैं?

मकर संक्रांति एक बहुत बड़ी संक्रांति होती है। इस दिन हर एक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए। ताकि उन्हें पुण्य प्राप्त हो सकें। राशिफल के अनुसार व्यक्ति को किन चीज़ों का दान करना चाहिए, मकर संक्रांति के दिन आइए जानते हैं।

मेष राशि

संक्रांति के दिन आप मच्छरदानी और तिल का दान करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी।

वृषभ राशि

आप को ऊनी वस्त्र और तिल का दान करना चाहिए। कारण आपकी राशि के लोगों के लिए यह दान फलदायी साबित होता है।

मिथुन राशि

आपको भी मच्छरदानी का दान करना चाहिए। यह दान ही आपके लिए सबसे अच्छा साबित होगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को तिल, साबुन और ऊनी वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे उन्हें शुभ फल प्राप्त होते हैं।

सिंह राशि

आपको तिल, कंबल और मच्छरदानी का दान करना हैं।

कन्या राशि

आपके भी फल प्राप्त करने हेतु तिल, कंबल, तेल और उड़द की दाल का दान करना चाहिए।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार तेल, रुई, कपड़े और मच्छरदानी का दान करना चाहिए। यह उनके लिए फलदायी साबित होगा।

वृश्चिक राशि

आप जरूरतमंदों को चावल और दाल की खिचड़ी का दान करें। दाल की खिचड़ी नहीं दे सकते। तो कम से कम खिचड़ी बनाने वाला सामग्री का दान करें।

धनु राशि

इस राशि के जातक को तिल और चने के दाल का दान करना चाहिए। यह उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि

आपको तेल, तिल, ऊनी वस्त्र, कंबल, पुस्तकें दान करना चाहिए। आपके द्वारा किया गया यह दान आपके सभी इच्छाओं को पूर्ण करेगा।

कुंभ राशि

आप भी अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को तेल, कपड़े, साबुन आदि का दान करें। यह दान आपके भाग्य को आपके पक्ष में लेने में मदद करेगा।

मीन राशि

आप तिल, चना, कंबल और मच्छरदानी दान में दे सकते हैं। इससे आपको जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलेगी और शुभ फल प्राप्त होंगे।

आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन  खिचड़ी क्यों खाया जाता है:-

मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से इसलिए पुकारा जाता है। कारण भारत देश के कुछ क्षेत्र में मकर संक्रांति के दिन, खिचड़ी खाने का नियम है। इसलिए मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है।

खिचड़ी खाने के पीछे खास वजह?

जिन लोगों के ऊपर सूर्य की दशा चल रही है। या जिनके राशि में सूर्य की दशा नीचे स्थान पर है। ऐसे लोगों को खिचड़ी बनाकर भगवान सूर्य के सामने अवश्य ही अर्पित करना चाहिए। साथ ही उस खिचड़ी को प्रसाद के रूप में ग्रहण भी करना चाहिए। 

जिन लोगों के ऊपर शनि की कुदृष्टि है। उन लोगों को भी खिचड़ी बनाकर अवश्य सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। कारण खिचड़ी का भोग प्राप्त कर सूर्यदेव आपसे प्रसन्न होंगे। सूर्य देव प्रसन्न होंगे तो शनिदेव का प्रकोप ऑटोमेटिक आपके ऊपर से हट जाएगा।

नोट:-

यदि संक्रांति बृहस्पतिवार के दिन पड़ता है। तो उस दिन खिचड़ी नहीं खाना चाहिए। कारण कहां जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को रोग व्याधि होती हैं। 

Exit mobile version