आयुर्वेदत्योहारधार्मिकव्रत कथासंबंधस्पेशल

दिवाली लक्ष्मीपूजन में ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न।

दिवाली लक्ष्मीपूजन में ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न।

दोस्तों दिवाली अगले महीने में ही है।

हर साल की तरह इस साल भी आपके मन में दिवाली को लेकर उत्सुकता अवश्य ही होगी।

घर को कैसे सजाऐंगे, कहां-कहां रंगोली बनाऐंगे।

यह सभी बातें आप सभी के मन में जोरों शोरों से चल रही होगी।

इन्हीं सबके साथ आपके मन में दिवाली के दौरान होने वाले लक्ष्मी पूजन के विषय में भी उत्सुकता जग रही होगी।

दिवाली है ही ऐसा त्यौहार जहां पर एक तरफ प्रदीप जलाकर खुशियों को मनाया जाता है।

वहीं दूसरी ओर माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

ताकि व्यापार, वाणिज्य आदि में सदैव बढ़ोतरी होती रहा है।

आज का हमारा ब्लॉग काफी लाभदायक साबित होने वाला है। आप सभी के लिए। 

आज हम दिवाली के दौरान माता माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करेंगे।

धन-धान्य की प्राप्ति कैसे करेंगे। इस विषय पर हम चर्चा करने वाले है।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मार्ग

छोटी दिवाली एवं बड़ी दिवाली। इन दोनों ही दिन घर में घी का दीपक माता लक्ष्मी के समक्ष अवश्य जलाएं।

माता लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद पसंद है। इसलिए उन्हें कमल का फूल अवश्य ही अर्पित करें।

आपके हाथों कमल का फूल प्राप्त कर। माता लक्ष्मी आपसे बहुत प्रसन्न होंगी।

जितना हो सके माता के समक्ष मीठी वस्तु रखें।

उन्हें मिठाई बेहद प्रिय है। यदि आप माता को वास्तव में प्रसन्न करना चाहते हैं।

तो उन्हें चावल से बनी खीर अवश्य अर्पित कीजिए।

कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को धान से बनी हुई चीज़े देने से वह खुश हो जाती है।

इसके अतिरिक्त आप माता को चावल की खीर, गन्ना, घी, सफेद वस्त्र भी दे सकते है।

ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपकी हर समस्या को हर लेती हैं एवं आपको ढेर सारा आशीर्वाद देती है।

यदि दिवाली के दिन आपके घर में कोई गरीब दान मांगने आता है।

ये बात याद रखें। दिवाली लक्ष्मीपूजन में ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न।

तो कोशिश कीजिए कि वह खाली हाथ आपके घर के दरवाजे से ना लौटे।

गरीब को या तो खाना खिला दीजिए या कोई नए वस्त्र दे दीजिए।

यदि आप खाना नहीं खिला सकते। नए वस्त्र नहीं दे सकते।

तो उसके हाथ में थोड़े पैसे दे दीजिए। लेकिन उसे खाली हाथ वापस ना भेजिए।

यदि आपके घर के दरवाजे से गरीब इंसान खाली हाथ लौट गया।

तो इसका अर्थ यह होगा कि आपने माता लक्ष्मी को खाली हाथ वापस भेज दिया।

माता लक्ष्मी आपसे रूष्ठ ना हो। इसलिए ऐसा बिल्कुल भी मत कीजिए। यदि आप किसी आर्थिक

समस्या से जूझ रहे है। तो आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के साथ गणपती की भी पूजन कीजिए।

साथ ही दिवाली की शाम आप हरे फ्रेश घास गाय को खिलाएं।आखिरी सुझाव हमारी ओर से यह है

कि पंडितों को चावल और वस्त्र का दान करन से देवी लक्ष्मी को अपने घरों में आकर्षित करने का

एक और अच्छा तरीका है। दोस्तों माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का शुभ समय दिवाली है।

इसलिए इस त्योहार का भरपूर लाभ उठाइए। माता लक्ष्मी को उनका प्रिय सामान अर्पित कीजिए।

ज्यादा से ज्यादा दान कीजिए। भूखे को खाना खिलाइए। इससे माता प्रसन्न होंगी।

माता को खिचड़ी का भोग, नारीयल का लड्डु भी चढ़ाए और पीले वस्त्र पहनकर दिवाली के दिन पूजा कीजिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button