शादी के लिए लड़की चाहिये?

Visit
इतिहासनिजी सीक्रेटमनोरंजनमोबाइलरिलेशनशीपसंबंध

जिगोलो के रूप में काम की तलाश ने 25 साल के लड़के का डूबोया 1.50 लाख रुपये 

जिगोलो मार्केट में आने वाले लड़के पैसा कमाने के लिए ही आते हैं। बशर्ते कि वह सही सूत्रों के माध्यम से उस मार्केट में शामिल हो। कारण आजकल जिगोलो मार्केट एक धंधा सा बन गया है। फेक वेबसाइट के नाम पर जो आए दिन लोगों को लुटती है। यह वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। आज ऐसी ही एक घटना हम आपके समक्ष लेकर आए हैं। जिसमें एक 25 साल का लड़का जिगोलो बनने की इच्छा रखता है और एक फेक वेबसाइट के चक्कर में पड़कर। अपना डेढ़ लाख रुपए गंवाता है।

जिगोलो के रूप में काम की तलाश ने 25 साल के लड़के का डूबोया 1.50 लाख रुपये 

कैसा डूबा लड़के का पैसा

यंग लोगों को जिगोलो के विषय में बहुत अच्छे से जानकारी होती है। वैसी ही एक जानकारी एक 25 साल का लड़के को हुई। जो जल्दी से पैसा कमाना चाहता था। इंटरनेट की दुनिया में सब कुछ सही हो यह जरूरी नहीं है। बस लड़के से जांच-पड़ताल करने में गलती हो गई। उसको एक वेबसाइट ने जिगोलो के रूप में काम करने पर अच्छे रिटर्न देने का वादा किया था। उसे बताया गया कि उसे प्रत्येक दिन के काम का 80 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा और उसे उन महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गईं। जिनसे उसे मिलना था।

फिर लड़के से सदस्यता शुल्क, होटल बुकिंग शुल्क, कैब शुल्क और विभिन्न बहाने से 1.53 लाख रुपये ठगे गए।

क्या कहती है पुलिस?

माटुंगा पुलिस के मुताबिक लड़का अर्थात शिकायतकर्ता मुंबई के दादर वेस्ट का रहने वाला है और वह एक निजी कंपनी में काम भी करता है। 5 दिसंबर २०२१ को, वह एक संदिग्ध वेबसाइट पर आया था जिगोलो बनने की तलाश में। वेबसाइट में एक महिला से लड़के का संपर्क हुआ। जिसका नंबर वेबसाइट पर पहले से ही था। 

फेक वेबसाइट के ज़रिए लुटा गया लड़का

लड़के ने लड़की के साथ व्हाट्सएप में बात किया था। पूरी जानकारी लिया जो पूरा झूठ था। महिला ने भी वेबसाइट को सच दिखाने के लिए लड़के से उसका विवरण और तस्वीर भी मांगा था। फिर उसे वेबसाइट का सदस्य बनने के लिए फोर्स किया गया। सदस्य बनने के लिए एक निश्चित राशि की मांग की गई। बाद में अलग से पंजीकरण शुल्क और आईडी कार्ड शुल्क का भी भुगतान करने के लिए कहा गया था। लड़के ने बिना सोच विचार किए लोभ में पड़कर पैसा दें दिया।

लड़के को‌ विश्वास हो इसलिए उसकी पहली मीटिंग भी फिक्स हुई

लडके को वेबसाइट पर यकीन हो। इसलिए वेबसाइट की लड़की ने उसका पहला मीटिंग फिक्स करवा दिया और लड़का पहले मीटिंग से खुश हो गया और उसे वेबसाइट पर यकीन हो गया। फिर आगे का रास्ता साफ था और लड़का पूरी तरह से लूट गया। कारण पहली मीटिंग के बाद वेबसाइट से कोई रिप्लाई नहीं मिला। व्हाट्सएप से भी कोई रिप्लाई नहीं मिला। फिर लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज किया।

नोट:- जिगोलो में पैसा इंवेस्ट करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कीजिए। कारण पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है। जिसे आप अपनी गलती से गंवाने की जल्दबाजी ना करें। ध्यान रखें कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की जहां बात हो। समझ लिजिएगा की वह पैसा आपको कभी नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button