ट्रेंडिंगनिजी सीक्रेटपुरुष स्वास्थमहिला स्वास्थलाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंध

पुरुष हो तो जान लो लिव इन रिलेशनशिप के ये भी है नुकसान

पुरुष हो तो जान लो लिव इन रिलेशनशिप के ये भी है नुकसान । लिव इन रिलेशनशिप भी दूसरे रिश्तो

की तरह लंबा चल सकता है। परंतु, इसके लिए हर किसी को महत्वपूर्ण जानकारी होना भी जरूरी है।

आइए जानते हैं, कुछ ऐसी बातें जो लिव इन रिलेशनशिप के बारे में पुरुषों को अवश्य पता होना चाहिए।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा तो बहुत से लोगो की होती हैं। लेकिन सही जानकारी न होने

की वजह से कई बार फैसला गलत भी हो जाता है। कई बार पुरुष लिव इन रिलेशनशिप को टाइमपास

समझने की भूल कर बैठते हैं। यहीं से शुरू हुआ गलतियों का सिलसिला, उन्हें बहुत भारी पड़ जाता है।

आइए जानते हैं, लिव इन रिलेशनशिप कि कुछ ऐसी बातें जिनका पुरुषों को रखना चाहिए खास ध्यान।

कानूनी मान्यता

हमारे देश की सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता है।

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, कोई भी युवक या युवती बिना शादी के एक साथ रह सकते हैं।

इस मामले में कोई भी पारिवारिक सदस्य, चाहकर भी दखलंदाजी नहीं कर सकता है।

शारीरिक संबंधों की जानकारी

लिव इन रिलेशनशिप में कानून ने शारीरिक संबंधों को भी मान्यता दी है।

अगर किसी भी कपल के रिलेशनशिप के दौरान संतान पैदा होती है।

तो उसे भी लिव इन रिलेशनशिप के अंतर्गत जायज माना जाएगा और सभी तरह के अधिकार दिए जाएंगे।

हालांकि शारीरिक संबंध बनाना या बच्चा पैदा करना कपल की रजामंदी पर आधारित है। लिव इन रिलेशनशिप

में पैदा हुए बच्चे को पिता के संपत्ति मिली बराबर का अधिकार मिलेगा।

रिलेशनशिप में पुरुषों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

लिव इन रिलेशनशिप में शादी की तरह ही महिलाओं को अधिकार दिए गए हैं। लिव इन रिश्ते में रहने वाली महिला,

एक भारतीय भारतीय पत्नी की तरह अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकती है।

ऐसे में यदि कोई भी पुरुष घरेलू हिंसा करता है, तो उस पर कानूनी कार्यवाही होगी।

इसके अलावा, माननीय न्यायालय द्वारा कानूनी सजा देने का भी आदेश दिया गया है।

कोई भी पुरुष शारीरिक संबंध बनाने के बाद, किसी लड़की को छोड़ ना दें।

इस बात का भी कानून में पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है।

अगर कोई पुरुष ऐसा करता है तो ऐसे में पूरी सख्ती से कानूनी कार्रवाई संभव है।

ये भी जान लीजिए

इसके अलावा लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़की को लड़के की प्रॉपर्टी पर भी पूरा अधिकार है।

अगर किसी कारणवश दोनों में संबंध विच्छेद हो जाता है, तो लड़की को गुजारा भत्ता प्राप्त करने का भी हक है।

लिव इन रिलेशनशिप में पैदा हुए बच्चे को तो पुरुष छोड़ने की गलती भी ना करें।

ऐसी स्थिति में पैदा हुआ बच्चा, आपकी विरासत पर पूरा अधिकार रखता है।

इसलिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने या बच्चा पैदा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करें।

परंतु इन सब सुविधाओं के लिए पीड़ित लड़की के पास सबूत होने चाहिए

सभी पैसे के लेनदेन तथा अन्य कागजात कोर्ट के समक्ष रखना जरूरी है।

निष्कर्ष : पुरुष हो तो जान लो लिव इन रिलेशनशिप के ये भी है नुकसान

लिव इन रिलेशनशिप में, यदि कोई भी पुरुष रहने का फैसला लेता है।

तो उसे लड़की को पत्नी की तरह सारे अधिकार देने होंगे और ख्याल भी रखना होगा।

इसलिए गलती से भी धोखा देने या छोड़ देने के बारे में ना सोचे।

Next ad

Related Articles

Back to top button