आयुर्वेदजड़ी बूटीमहिला स्वास्थ

दर्द कम कैसे करू ? डंख मारता है

मै 32 साल की शादीशुदा महिला हु। मै हाउसवाइफ हु। दर्द कम कैसे करू ?

मेरी शादी को 12 साल हो गए है। मेरी समस्या ये है की न जाने क्यों मुझे ही बिच्छू डंक

मारता है। इतने सारे लोगों में इस लोकड़ाऊँन के दौरान सिर्फ मेरी ही टांग को

ही बिच्छू ने 4 बार काटा है । बिच्छू के काटने पर मुझे बहुत दर्द होता है।

2 दिन तक मै बुरी तरह से तड़पती रहती हु।

क्या कारण हो सकता है की वह केवल मुझे ही काटता है ?

दर्द कम कैसे करू ? कोई घरेलू उपाय हो तो प्लीज बाताईए। मै बहुत परेशान हु।

एक गृहिणी होने के नाते आपको ही ज्यादा काम करना पड़ता है।

अनजाने में शायद बिच्छू के छिपने की जगह आप को जाना पड़ता है। सावधान रहें ।

और चिंता करने की कोई बात नहीं।

हम आपको बिच्छू का दर्द कम करने के लिये कुछ उपाय बता रहें है।

आपकी सुविधा के अनुसार उस वक्त जो उपाय करना संभव है।

वह उपाय कर सकते है।

बिच्छू (Scorpion)

गर्मियों के दिन आते ही जमीन के निचे रहनेवाले कीड़े-मकोड़े जमीन से बाहर निकल आते है| और इधर उधर घूमने लगते हैं|

उन्हें जहां भी उनके लिए सही वातावरण,जगह मिले वहीं पर अपना ठिकाना बना लेते है| इनमेसे कई कीड़े जहरीले भी होते है|

इनके काटनेसे बहुत दर्द महसूस होता है| और उनका जहर उतारना भी कई बार बड़ा ही मुश्किल हो जाता है|

उन्हीं कीड़ो में से एक है बिच्छु । आप में से कई लोग जानते ही होंगे की बिच्छु का जहर

बहुत ही खतरनाक होता है|

बिच्छू का डंक के लक्षण (scorpion sting symptoms)

बिच्छू के काटने के बाद पूरे शरीर में जलन होने लगती है| और वह व्यक्ति दर्द के मारे बुरी

तरह से तड़पने लगता है । यहांपर हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपचार बताने जा रहे है|

जिसकी मदद से आप आसानी से बिच्छु का जहर उतार पाएंगे ।

डंकप्रभावित स्थान को हार्ट लेवल से हमेशा निचली लेवल पर रखें

बिच्छू का जहर उतारने के आयुर्वेदिक उपाय (scorpion bite treatment in ayurveda)

बिच्छू का दर्द कम करने के लिये नीचे कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपाय दिए है। उस समय जो भी उपलब्ध हो वह इलाज करें

  1. निर्मली या इमली के बीज:

    पत्थर अच्छेसे साफ करके उसपर दो-चार बूँद पानी डाल ले। अब उस पर निर्मली या इमली के बीज को घिस ले। घिसे हुए पदार्थ को दर्दवाली जगह पर लगाले| और बिच्छू ने डंक मारी हुई जगह पे घिसा हुआ बीज चिपका ले। ऐसा करनेसे दो मिनट में ही बिच्छू का विष ख़त्म हो जायेगा|

  2. फिटकरी:

    पत्थर को अच्छे से साफ कर ले| उस पत्थर पर फिटकरी को अच्छे से घिस ले| जहां पर बिच्छु ने काटी हुई जगह पर यह लेप लगाले| और थोडासा आग से सेकें| किसीभी प्रकार के बिच्छु का जहर इस प्रक्रिया से दो मिनिट में ही उतर जाएगा|

  3. प्याज:

    पिसा हुआ सेंधा नमक और प्याज को मिलाले| इसे बिच्छु ने काटे हुए स्थान पर लगाले| इससे बिच्छू का जहर उतर जायेगा|

  4. माचिस की ६-७ तीलिया:

    माचिस की ६-७ तीलिया ले| तीलियों का मसाला पानीमें घिस ले| इसे डंक की जगह पर लगाऐं|
    इसे लगाते ही बिच्छु का जहर तुरंत उतर जायेगा|

  5. पुदीना:

    जिस स्थान पर बिच्छू ने डंक मारा है उस स्थान पर पुदीने के पत्तो का पेस्ट लगाले| साथ ही पुदीने के ताजे पत्तों का रस भी पीड़ित व्यक्ति को पीने को दे| इससे बिच्छू का विष उतर जायेगा|

  6. सेब:

    सेब को पीसकर सेब लेप बना लें| बिच्छू ने काटे हुए जगह पर इस लेप को लगाले| साथ ही सेब खाने को दें| इससे बिच्छू का जहर जल्द ही उतर जायेगा

  7. सरसों का बीज:

    काटे हुए जगह पर सरसों के बीजो को पीस कर लगाले| इससे भी बिच्छू जहर निकल
    जाने में आसानी होगी

कुछ और उपाय

सुखा रतालू:

सूखे रतालू को घिस कर प्रभावित स्थान पर लगाने से भी लाभ होता है।

तुलसी:

तुलसी के ताजे पत्तो को पीस ले| उसमे नमक मिलाये| इस मिश्रण बिच्छू द्वारा काटे गए स्थान पर लगाएं| इससे जहर का असर कम होने लगता है।

लहसुन:

लहसुन का रस निकाल लें| लहसुन के रस में ३ चम्मच शहद मिलाले| इस मिश्रण को पीड़ित व्यक्ति को खाने के लिए दें दे| इससे जहर का असर कम हो जायेगा| लहसुन की ५-६ कलिया पीस ले| उसमे आधा चम्मच नमक मिलाले| इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाले| इससे विष का प्रभाव कम हो जायेगा|

मूली:

मूली को पीसकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट में थोडासा नमक मिलाले| इसे बिच्छू ने काटे हुए स्थान पर लगाले| साथ ही मूली खाने को भी दे दे| इस उपाय से दुष्प्रभाव कम करने में सहायता होगी|


कुछ जरुरी बाते:

  • अगर बिच्छु काट ले तो तुरंत उस स्थान को करीब चार उंगल ऊपर से किसी कपड़े से
  • या रस्सी से बांध दे ।
  • ताकि जहर जल्दी ना फैले। इसके बाद किसी साफ सेफ्टी पिन या चिमटी को गर्म करके
  • त्वचा में घुसे ड़ंक को निकाल दे ,परिस्तिथि देखकर निर्णय लें।
  • जरुरत है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

विनम्र निवेदन

आशा है आपको “दर्द कम कैसे करू बिच्छू डंख मारता है” यह जानकारी पसंद आई होगी।

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके।

जरुरतमन्द तक पहुंचाओ

शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो।

तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा

Next ad

Related Articles

Back to top button