मै शादीशुदा महिला हु। मेरा बेटा पोस्ट ग्रैजूइट कर रहा है। सांस ससुर से हम पिछले 15 साल से अलग रहते है। मेरे पति ने मुझे धोखा दिया। शादीशुदा होते हुए इस उम्र में दूसरी औरत से शादी कर ली है। पति छोड़कर उसके साथ जाने की बात कर रहा है। मैंने उसपर जिंदगीभर इतना भरोसा किया था, की उसकी ये बेवफाई मुझसे सहन ही नहीं हो रही है। रात को बिना नींद की गोली खाए मुझे नींद भी नहीं आती। ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिये ? प्लीज सलाह दीजिए।
हमारी सलाह : पति दूसरी औरत से शादी करने जा रहा है। क्या करू?
आपके पति ने दूसरी शादी कर ली है और आप एक बच्चे की मां भी है वर्तमान में। सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। लेकिन कोई बात नहीं हम आपको प्रेरित करने की पूर्ण रूप से कोशिश करेंगे। ताकि आपकी जो भी समस्या है, आप उस समस्या से बाहर निकल सकें।
सबसे पहली बात तो यह है कि आपके पति ने आपको धोखा दिया है। शादीशुदा होते हुए भी उन्होंने दूसरी औरत से रिश्ता रखा और पहले शादी को कानूनी रूप से खत्म किए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। ऐसी परिस्थिति में आपको उन पर केस करना चाहिए। कारण उनकी शादी मान्य नहीं है। कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शादीशुदा होते हुए भी किसी और के साथ संबंध बनाता है और शादी करता है। तो उसकी उस शादी को अमान्य घोषित किया जाएगा। जब तक वह पहली पत्नी या पहले पति से रिश्ता तोड़ ना दे।
कानून का सहारा लेने से क्या इंसाफ मिलेगा?
जी, हां हमारे भारत देश में महिलाओं के लिए कुछ खास कानून बनाए गए हैं। हर राज्य में महिलाओं के लिए अलग से एक महिला कमीशन आयोग का गठन किया गया है। इसमें जो चेयर पर्सन होती हैं, वह भी खुद एक महिला होती हैं और वह अपने राज्य के सभी महिलाओं के सभी समस्याओं का समाधान करती हैं। यदि आपकी समस्या ऐसी है तो आपको अवश्य ही कानून का सहारा लेना चाहिए। ताकि आप को इंसाफ मिल पाएं।
आपको तलाक ले लेना चाहिए
एक बच्चे को अपने माता एवं पिता दोनों ही चाहिए होते हैं। लेकिन जब पिता का स्वभाव ही ऐसा हो जाए तो उसका प्रभाव बच्चे पर भी बहुत ज्यादा पड़ता है। आपका बच्चा अभी छोटा है। उसे सही गलत के विषय में नहीं पता है। यही सही वक्त है। आपको अपने पति से अलग हो जाना चाहिए एवं अलग होकर अपने बच्चे की परवरिश करनी चाहिए। ताकि उस पिता की छाया उसके ऊपर ना पड़े। जिसने उसकी मां को धोखा दिया है।
आप छोटी मोटी कोई नौकरी देखिए और अपने पैरों पर खड़ी हो जाइए
आज के समय में बहुत कम ही ऐसी महिला होती हैं। जो घर बैठकर पैसा कमाने की शौकीन नहीं होती हैं। आप पर अब अपने बच्चे का दायित्व भी आएगा। इसलिए खुद को इस काबिल बना दीजिए ताकि आपको किसी और के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े।
अदालत आपको बच्चे की कस्टडी तभी देगा। जब आप एक बच्चे की परवरिश करने के काबिल रहेंगी। इसलिए एक अच्छी नौकरी देखिए, जिससे आपका एवं आपके बच्चे का गुजारा आसानी से चल सकें। इस तरह से कोर्ट आपके तलाक को भी स्वीकार करेगा एवं आपके बच्चे की कस्टडी को भी आपको ही देगा।
हमारे सलाह के अतिरिक्त यदि आप अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं। तो दीजिए लेकिन ऐसा करके आप अपने ही रिश्ते का मजाक बनाएंगी। कारण जो व्यक्ति आपके साथ शादी के बंधन में बंधकर आपके पीठ पीछे किसी और औरत से शादी कर सकता है। तो जरा सोचिए यदि आप फिर से अपनी शादी को एक नया मौका देंगी तो क्या भरोसा है, उस व्यक्ति का कि वह दोबारा किसी और से संबंध नहीं बनाएगा। इसलिए समय रहते ही अच्छा निर्णय लीजिए और उसी निर्णय पर अडिग रहकर जिंदगी में आगे बढ़िए।

क्या पत्नी को शादी के बाद अपने पुराने प्यार के बारे में बताना चाहिए? 💑❤️🩹
शादी के बाद पति पत्नी से डरते क्यों हैं? Why Are Husbands Afraid of Their Wives After Marriage? – A Deep Analysis
शादी से पहले पता चले कि आपकी होने वाली पत्नी का पास्ट कॉम्प्लिकेटेड है? क्या करें? 🤔💭
जब पत्नी, पति की बेइज्जती करे, तो पति को क्या करना चाहिए?
पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े कैसे खत्म करें?
पति-पत्नी के बीच में कोई ना कोई झगड़ा होता रहता है तो उनको क्या करना चाहिए?
जब बीवी का मूड हो खराब, तो पति अपनाएं ये रामबाण उपाय!
विवाह के बाद बीवी बदचलन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पति मेरी छोटी बहन के साथ रिलेशन में है। क्या करू?
पति का दोस्त मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है। क्या करू?
अगर आपके पति ने दिया है आपको धोखा, तो उठाएं ये कदम
बदचलन स्त्री से बचना चाहों तो ये चार बातें जरूर याद कर लेना
आजकल लड़कियां इश्क किसी से करती हैं और शादी अन्य से, ऐसा क्यों
कोई लड़की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार ही नहीं। ऐसे में क्या करना चाहिए?
लड़की की सुंदरता कहाँ होती है? चेहरे पर या दिल में?
नीरज चोप्रा: देश का गौरव
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अंदर की बात
लाडली बहन योजना: ऐसे मिलेंगे 1500/- हर महिना
पति की मृत्यु हो गई। दूसरी शादी करू या नहीं?
27 साल की लड़की हु। घरवाले खुद मुझे पति ढूँढने को बोल रहे है।
सुमन की कहानी | bedtime stories
क्या प्रेमी को धोखा देनेवाली लड़की पति से भी कर सकती है बेवफाई?
लड़के ध्यान दें! इन 4 राशि वाली लड़कियां बनती हैं जल्दी गर्लफ्रेंड।
किसको पटाना है सबसे आसान? साली, पड़ोसन, बहन की सहेली? जानिए सच्चाई !
कैसी महिलाओं से पुरुष को बचके रहना चाहिए?
क्या कोई स्त्री बदचलन होती है?
क्या तलाकशुदा लड़की से शादी करनी चाहिए? 3 कडवे सत्य
जवान लड़की और लड़के के लिये महत्वपूर्ण विचार : चाणक्य नीति
वो दिखाती नहीं मगर स्त्रियों में 8 गुना अधिक होती है इच्छाएं: चाणक्यनीति
ऐसी लड़की मिले तो फौरन शादी कर लेना ||चाणक्य नीति || Chanakya Niti