निजी सीक्रेटरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंध

शादी करने के बाद पछतावा क्यों होता है?

जो व्यक्ति शादी करते हैं। वह शादी के 1-2 साल के बाद से ही पछताना शुरू कर देते हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने शादी कर के ही अपने जीवन में सबसे बड़ी गलती की है‌। पछतावा सबसे पहले उन लोगों को होता है। जिनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ होती है। या फिर वह ज्यादा पछताते हैं। जिनको उनके लाइफ पार्टनर इग्नोर करते हैं या उनसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करते हैं।

क्या शादी करने के बाद पछतावा होता है?

आइए जानते हैं कि आखिर क्यों एवं किन कारणों के वजह से लोगों को शादी के बाद पछतावा होता है:-

जब सपोर्ट ना मिलें

लड़कियों के मामले में अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें शादी के बाद अपने ससुराल वालों से। या फिर अपने पति से बिल्कुल भी किसी भी बात पर सपोर्ट नहीं मिलता है। एक लड़की शादी के बाद अपने ससुराल वाले से उम्मीद रखती है कि वह उन्हें समझेंगे। उन्हें उनके अच्छे कार्य पर सपोर्ट करेंगे।

लेकिन 70% लड़कियों के साथ शादी के बाद ऐसा ही होता है कि उन्हें किसी भी प्रकार का कोई सपोर्ट नहीं मिलता है। जिस वजह से उन्हें पछतावा होता है, शादी करने के बाद‌।

पति एवं पत्नी दोनों में ठीक से तालमेल का ना बैठना

शादी के बाद उन लोगों को भी बहुत ज्यादा पछतावा होता है। जिनके लाइफ पार्टनर उन्हें बिल्कुल भी नहीं समझते हैं। ऐसा अक्सर तब होता जब पति एवं पत्नी के बीच में तालमेल ठीक से नहीं बैठता है। शादी के बाद हर पति एवं पत्नी दोनों को एक दूसरे को अच्छे से जानने में समय बीताना चाहिए। ताकि दोनों एक दूसरे को समझ सकें। इससे तालमेल भी अच्छा बैठेगा और जो मन में बार-बार पछतावा होता है शादी करने का वह भी नहीं होगा।

व्यक्ति के पास खुद के लिए समय नहीं होता है

लड़कियों के मामले में ऐसा होता है कि शादी के बाद वह अतिरिक्त व्यस्त हो जाती है। काम काज में। खासकर तब जब उनके बच्चे हो जाते हैं। घर, परिवार, बच्चे, उनकी परवरिश, उनके हर एक छोटी सी छोटी चीज का ख्याल रखते हुए। महिलाएं कहीं ना कहीं अपने आप को भूल जाती हैं। तब उनको लगता है शादी उनके लिए एक सजा है‌।

खुद की आजादी खत्म हो जाती है

शादी के बाद जिन लोगों को लगता है कि शादी करके उन्होंने गलती की है। उन सभी लोगों की आजादी शादी के बाद खत्म हो जाती है। इसलिए वह ऐसा सोचते हैं। शादी के बाद लड़का हो या लड़की दोनों को ही स्वतंत्र तरीके से जीने का अधिकार है। लेकिन कुछ शादी में ऐसा होता है कि पति-पत्नी पर रोक लगाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ पत्नियां अपने पति पर हर चीज के लिए रोक लगाती है। ऐसे में वह परेशान हो जाते हैं और अपनी शादी को पछतावा का हिस्सा मानते हैं।

कुछ लोग शादी को लेकर जैसा सोचते थे उसका उल्टा होता है

शादी को लेकर हर इंसान अपने जीवन में सपना देखता है कि शादी के बाद वह अपने जीवन साथी के साथ ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे।

लेकिन जब जीवन साथी ही उल्टा निकलता है। तो बहुत तकलीफ होती है। सारे सपने कांच की तरह टूटकर बिखर जाते हैं। चारों तरफ जहां खुशियां होनी चाहिए वहां दुख और गम भर जाता है।

इस तरह और भी बहुत सारे कारण हैं। जिनके वजह से लोगों को शादी के बाद बहुत ज्यादा अफसोस, पछतावा होता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button