निजी सीक्रेटमनोरंजनरिलेशनशीपलाईफ स्टाइल

अफेअर से पति को बाहर कैसे निकालू ?

मैं शादीशुदा महिलाओं मेरे दो बच्चे हैं और मेरे सास ससुर भी मेरे साथ ही रहते हैं। मेरी शादी को 6 साल हो चुके हैं। मेरे पति एक बड़ी कंपनी में अच्छी पोस्ट पर नौकरी करते हैं। वहां उनके नीचे बहुत से लोग काम भी करते हैं। मेरे पति का वहा कि उनके साथ काम करने वाली किसी महिला के साथ में अफेयर चल रहा है। इस बात की जानकारी मुझे पिछले कुछ महीनों से उनके व्यवहार में आए बदलाव से पता लगी। उसके अलावा उनके फोन कॉल की जांच की तो पता चला। ऑफिस के द्वारा मुझे पता चला। मैं इस बात से परेशान हूं कि उनके इस प्रकार किए गए अफेयर से उनको कैसे बाहर निकलू। क्योंकि घर परिवार की जिम्मेदारियां इतनी होती हैं समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। वो ना घर, परिवार पर ना अपने बच्चों पर सही से ध्यान दे पा रहे हैं। उनका घर में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है। अक्सर ऑफिस के बहाने से वो बाहर ही समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। इस बात का घर में बहुत विवाद भी हो चुका है। लेकिन वह किसी तरह से नहीं मानते हैं।  अब आप ही बताइए क्या मैं उस महिला से बात करूं? किस तरह से इनको उस अफेयर से बाहर निकलू? ताकि वो अपनी फैमिली को देखे… हम सभी एक अच्छी हैप्पी फैमिली बनकर जिंदगी जिये… विवाहबाह्य अफेअर से पति को बाहर कैसे निकालू ?

हमारी सलाह : अफेअर से पति को बाहर कैसे निकालू ?

जवाब – सबसे पहले आपको बता देना चाहते हैं कि आजकल इस तरह के मामले अक्सर न्यूज़ पेपरों में समाचार में बहुत सुनने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप आए दिन इस तरह के मामलों को देख सकते हैं। समझ सकते हैं। ऐसे में बहुत बार देखा गया है या तो पति या पत्नी दोनों में से कुछ गलत भी कदम उठा लेते हैं। लेकिन नुकसान फैमिली वालों का होता है। सबसे ज्यादा भुगतना बच्चों को पड़ता है।

 आपको बता दें कि अगर इस तरह की वारदात आपके साथ हुई है तो उसमें शायद कहीं ना कहीं थोड़ी जिम्मेदार आप भी है। देखिए क्या होता है जब एक औरत की शादी होती है। जब तक उसके बच्चे नहीं होते हैं। तब तक वह अपने पति पर पूरा ध्यान देती है। उसको पूरा प्यार लुटाती है। लेकिन जैसे घर परिवार उसके बच्चे होते हैं घर परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो एक औरत की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। उसी स्थिति में वह अपने रिलेशनशिप पर ध्यान बिल्कुल नहीं दे पाती है। उन दोनों का अर्थात पति पत्नी का जो रिश्ता है जैसे कमजोर सा होने लगता है। क्योंकि आदमी जब बाहर काम करता है तो उसको कुछ समय अपनी पत्नी के साथ भी बिताने का मौका जरूर चाहिए होता है। तो लगता है कि आप अपनी फैमिली की जिम्मेदारियों में अपने बच्चों के साथ वो टाइम नहीं दे पा रहे होंगे। उस समय की चाह हर व्यक्ति रखता है तो कहीं ना कहीं शायद आपने उन चीजों को मिस कर दिया है।

 जिसकी वजह से आपके हस्बैंड का अफेयर उनके ऑफिस की ही सहकर्मी के साथ में हो गया है। क्योंकि आदमी को कहीं ना कहीं तो उसको भी सुकून चाहिए होता है। कोई ऐसा उसकी लाइफ में हो जो की बात को सुने, समझे। उसको जाने। यह सब चीजें होना पति और पत्नी दोनों की लाइफ में जरूरी है। आप अपनी जिम्मेदारियों की वजह से इन सब चीजों को मिस कर रहे हो। लेकिन कहीं ना कहीं आपके पति भी इन चीजों को बहुत मिस कर रहे हैं। इसीलिए उनका अफेयर ऑफिस की सहकर्मी के साथ हो गया है और आपका ध्यान इन चीजों की तरफ नहीं होगा क्योंकि हर औरत जब घर परिवार की जिम्मेदारियां निभाती है तो इन चीजों की तरफ कभी उसका ध्यान जाता ही नहीं है।

अब आपको एक काम करना होगा किसी भी तरह अपने हस्बैंड को आप अगर पा सकती हैं तो उसको प्यार से ही अपनी तरफ खींच सकती है। आप सोचे कि किसी तरह के लड़ाई झगड़े या पुलिस केस करके अपने पति को आप पा लोगे तो यह तो इंपॉसिबल है। दूसरी चीज आपको उस महिला को समझाना होगा। जिसके साथ इनका अफेयर चल रहा है। कहीं ना कहीं वह एक औरत है तो शायद आपकी बात को समझे और वह आपकी पति की लाइफ से दूर हट जाए। आपको इन दोनों चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने पति से इन सब चीजों की एक्सपेक्टेशन ना रखें तो ज्यादा सही है। क्योंकि आदमी कहीं ना कहीं प्यार की तलाश में ही दूसरी महिला के साथ में रिलेशनशिप में चला गया है तो बहुत से बदलाव आप को अपने जीवन में करने होंगे। साथ ही उस महिला से आपको अच्छी दोस्ती करनी होगी। अपने पति से भी आपको उन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करनी होगी और सारा मामला आपको प्यार से ही हैंडल करना होगा। तो आप अच्छी पत्नी बन पाओगे।

 लेकिन अब आपको अपने घर परिवार बच्चों से ज्यादा थोड़ा ध्यान अपने पति पर देना होगा। क्योंकि कहीं ना कहीं वह सब चीजें मिस हो रही है। जिसकी वजह से आपका पति आपसे दूर हो गया है और उसका बाहर किसी के साथ अफेयर हो चुका है। विशेष ध्यान आपको खुद को देना होगा। खुद को ही अपने आप मे बदलाव करने होंगे। इस तरह से तो आप अपने पति को वापस अपनी जिंदगी में ले आओगे।

 प्यार एक ऐसी चीज होती है जो पत्थर की मूरत में भी कहते ना प्राण डाल देती है। और बुरे से बुरे इंसान को भी प्यार के द्वारा ही बदला जा सकता है। वह तो आपके हस्बैंड है। कहीं ना कहीं आपका रिलेशनशिप इतना भी कमजोर नहीं रहा होगा। जिसकी वजह से आज आपको यह दिन देखना पड़ा है। आपको खुद के ऊपर विश्वास रखना होगा और विश्वास और प्यार के साथ ही आप अपने पति को वापस अपने पास ला सकती हैं।अपने बच्चों के साथ उन खुशियों को बांट सकती है। फिर से आप अपनी एक खुशहाल जिंदगी जी सकते हो।

Next ad

Related Articles

Back to top button