रिलेशनशीपशादी विवाहसंबंधस्पेशल

मेरा तलाक हुआ है। छोटी बहन लीव इन रिलेशनशीप चाहती है। क्या ये सही है?

मै एक सामान्य परिवार की तलाकशुदा लड़की हु। मेरी उम्र 26 है। बहन लीव इन रिलेशनशीप में रहना चाहती है।

मेरा अरैन्ज मैरिज था। लड़केवालों ने सबकुछ झुट बोलकर शादी कराई थी। लड़का कोई नशा

नहीं करता है, लड़का BA तक पढ़ा है, घरवालों को गाव में बहुत इज्जत है वगैरा झुट हमसे बोला

गया था। मगर सुहागरात के दिन ही लड़का फुल्ल टल्ली था। सारी रात उल्टी करकरके सारा घर

बदबूदार बना दिया। ये कुछ भी पढ़ नहीं सकता। लिखना तो दूर की बात है। अगले दिन मैंने पापा

को बुलाया और फिर वापस नहीं गई।

मेरी छोटी बहन सोच रही है, की मेरे साथ जो हुआ, वह उसके साथ ना हो। इसलिए वह चाहती है,

की कुछ महीने लीव इन रिलेशन में रहे। इन दिनों में उसके बारे में ज्यादा जानने का मौका मिलेगा।

फिर अगर सब सही लगे तो शादी कर लेंगे। वरना दूसरा ढूंढ लेंगे। शादी करके पछताने से अच्छा

है, की पहले ही सावधानी बरती जाए। मगर मेरे मम्मी पप्पा इसके लिये राजी नहीं है। आपका क्या

मानना है ? लीव इन रिलेशनशीप सही है या नहीं ?

इनको आपके सलाह की जरूरत है पति हर वक्त झगड़ता रहता है। लव्ह मैरिज करके पछता रही हु। – My Jivansathi

हमारी सलाह : बहन लीव इन रिलेशनशीप में रहना चाहती है।

आपका पूर्वानुभव देखकर लीव इन का खयाल आना स्वाभाविक है। मगर हम भारत में

रहते है। भारतीय सभ्यता में शादी से पहले ही किसी के साथ रहनेवाली लड़की को अच्छी

निगाह से समाज नहीं देखता है। जबकि मॉडर्न समाज में लीव इन रिलेशन आम बात है। आप

अपने सभ्यता के आधार पर इसका निर्धारण करें।

अगर आपको शादी से पहले उनकी जानकारी देख लेनी है, तो love marriage का विकल्प भी

आपके सामने मौजूद है। इसके बारे में भी सोचकर देखें। और आपकी जिंदगी तो अभी शुरू हुई है।

आप फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकती हो। तुम्हारे आस पास ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे, जो

तुम्हारे जैसे ही समस्या से ग्रस्त है। उनसे तुम शादी कर सकती हो। कई सारी app और वेबसाइट

मुफ़्त में शादी के रिश्ते दिलाती है। उनका भी सहारा आप ले सकती है। और अपनी बहन के लिये भी

सही साथी ढूंढ सकती है।

लीव इन रिलेशनशीप के बारे में कुछ सवाल और तथ्य

लीव इन रिलेशनशीप में कौन रह सकते है ?

जिस लड़के और लड़की को लीव इन रिलेशनशीप में रहना है, वो कुवारे अविवाहित होना आवश्यक है। लड़की की उम्र 18 से ज्यादा और लड़के की उम्र 21 होनी जरूरी है। अन्यथा ये अपराध माना जाता है।

शादीशुदा लोग बिना तलाक के लीव इन रिलेशनशीप में रह सकते है ?

अगर कोई अपने विवाहबाह्य संबंध को लीव इन रिलेशनशीप का नाम दे रहा है, तो वह संवैधानिक नहीं हो सकता। ये क्राइम ही माना जाएगा। तो कोई महिला या पुरुष ये गलती कभी ना करें।

लिव्ह इन रिलेशनशीप के क्या नुकसान है ?

आपको सामाजिक निंदा का सामना करना पड़ सकता है। हमारी सभ्यता इसको अनुचित मानती है।
अनिश्चितता भी एक समस्या है। क्योंकी इसमे एकदूसरे पर कोई अधिकार नहीं जमा सकता।
साथी आपको कभी भी छोड़ सकता है। लड़कों द्वारा इसका गलत इस्तमाल हो सकता है।
इससे ज्यादा नुकसान महिला का ही होता है।
बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है।

लिव्ह इन रिलेशनशीप के क्या क्या फायदे है ?

इसमें विवाहित जोड़े की तुलना में जिम्मेदारिया बहुत कम होती है।
कानूनी परेशानिया भी बहुत कम होती है।
लिव्ह इन रिलेशनशीप के फ़ायदों में सबसे बड़ा फायदा है वित्तीय स्वतंत्रता।
शादी का पूर्वपरीक्षण का बेहतर मौका है लिव्ह इन रिलेशनशीप
दोनों एकदूसरे का सम्मान करते है। लिव्ह इन रिलेशनशीप में शादीवाली समस्या नहीं है।

Next ad

Related Articles

Back to top button