इतिहासधार्मिकपरंपरा

सावन में बेटी के मायके आने पर करेंगे ये 5 उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

सावन का महीना बहुत खास महीना होता है। कारण यह महीना शिव जी का होता है। इसके अतिरिक्त सावन का महीना एक और कारणों से भी खास होता है। कहा जाता है कि यदि सावन के महीने में कोई नव विवाहित लड़की अपने मायके जाती है।

सावन महीने में बेटियों का मायके में आना शुभ होता है

तो उसका अपने मायके में जाना बहुत शुभ होता है। उसके पैर जैसे ही उसके मायके के दहलीज में पड़ता है। वैसे ही उसके ससुराल एवं मायके दोनों ही पक्ष को बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।

दोनों ही परिवार के लोगों को कहीं ना कहीं से एक खुशखबरी भी प्राप्त होती है। इसलिए कहा जाता है कि बेटियां भले ही शादी के बाद विदेश चली जाएं। लेकिन जब शादी के बाद पहला सावन आएं। तो उसे अपना पहला सावन अपने मायके में ही बिताना चाहिए। इससे उसका भी लाभ है। साथ उसके मायके व ससुराल पक्ष दोनों का भी लाभ जुड़ा होता है।

बेटी के हाथों से करवाएं कुछ काम

यदि आपकी बेटी का विवाह हाल ही में हुआ है और आप इस बात से अनजान हैं। तो आपको हम बताना चाहेंगे कि आपकी बेटी जब भी शादी के बाद पहली बार आपके घर आएं। तो उसके हाथों से कुछ कार्य आपको करवाना होगा। जिससे आपको उसके घर आने का पूरा शुभ फल प्राप्त हो। क्या है वह कार्य आइए जल्दी से हम जान लेते हैं।

बेटी के हाथों अक्षत और चांदी का सिक्का लें

शादी के बाद जब पहली बार आपकी बेटी आपके घर में सावन महीने में प्रवेश करेंगी। तो आपको उस वक्त अपनी बेटी के हाथ से थोड़ा सा चावल और एक चांदी का सिक्का लेना होगा। फिर उस सिक्के एवं चावल को किसी गुलाबी कपड़े में बांध कर अपने घर के लॉकर में रख देना है। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

उनके हाथ से तुलसी का पौधा लगवाएं

तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है। यदि आपके घर में कुछ समस्याएं चल रही है और आप उन समस्याओं के कारण ही बहुत ज्यादा परेशान है। तो आपकी समस्याओं का निवारण हमारे पास है। यदि आपकी नव विवाहित बेटी सावन महीने में आपके घर में प्रवेश करेंगी। तब आप कोई अच्छा सा दिन देखकर अपने घर के आंगन में अपनी बेटी के हाथों से तुलसी का पौधा जरूर लगवाइएगा। 

इतना ही नहीं, नियमित रूप से उस तुलसी के पौधे के नीचे अपनी बेटी के हाथों से ही दीपक प्रज्वलित करवाइएगि। देखिएगा आपके घर में सुख एवं शांति बनी रहेगी। इसके लिए भी अपनी बेटी से कहिएगा कि वह जरूर प्रार्थना करें। आपको अपनी समस्या से भी छुटकारा भी मिलेगा।

मंगलवार के दिन बेटी के हाथों गुड़ लें

यदि आप कोई नई संपत्ति या मकान खरीदना चाह रहे हैं। लेकिन किसी कारणवश बार-बार नया ज़मीन या मकान खरीदने में बाधा उत्पन्न हो रही है। तो ऐसे समय में आपकी बेटी ज़रूर काम आएगी। यदि उसका विवाह हाल ही में हुआ है और वह सावन के महीने में आपके घर आने वाली है। तो उनके आने के बाद। अपनी बेटी के हाथ से मंगलवार के दिन थोड़ा सा गुड़ लें और उस दिन ही उस गुड़ को मिट्टी के बर्तन में रखकर। फिर उस बर्तन को मिट्टी में ही दफना दें। ऐसा करने से जल्द ही आपका घर एवं प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होगा।

बुधवार को बेटी के हाथ से सुपारी लें

यदि आपने किसी से कर्जा लिया हुआ है, यदि उस कर्जे का ब्याज दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में यदि आप बहुत परेशान हैं। तो बिल्कुल भी परेशान मत हो। सावन महीने में जब आप की बेटी आपके घर में प्रवेश करेंगी। तो आप किसी बुधवार के दिन अपनी बेटी के हाथ से एक सुपारी जरूर ले लीजिए। 

फिर उस सुपारी में एक रक्षा सूत्र लपेट लीजिए। सुपारी को आप अपने घर के पूजा स्थान पर पीले कपड़े में बांधकर रख दीजिए। इससे आपका जो कर्ज है। वह धीरे-धीरे चुकता हो जाएगा और आपकी चिंता भी समाप्त हो जाएगी।

निष्कर्ष

सावन महीने में बेटियों को अपने घर में बुलाना एक बहुत बड़ी परंपरा होती है। हालांकि यह परंपरा हर एक समुदाय में नहीं है। लेकिन आप किसी भी समुदाय के लोग हैं। यदि आप अपने घर में बरकत चाहते हैं। तो अवश्य ही अपनी बेटी को सावन महीने में घर बुलाइए। खासकर उस बेटी को जिसका विवाह हाल ही में हुआ हो। सावन का तीज भी यदि बेटी सावन महीने में अपने मायके में मनाती हैं। तो यह भी शुभ होता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button