रिलेशनशीपलाईफ स्टाइलशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शनस्पेशल

शादीशुदा महिलायें आखिर किसे अपना घर मानती है | मायका या ससुराल?

लड़कियां शादी के बाद कहां रहना ज्यादा पसंद करती हैं?

शादी के बाद जब लड़की अपने मायके से ससुराल में प्रवेश करती है। तब वह अपने ससुराल को ही अपने मायके जैसा बनाने की हर संभव कोशिश करती है। कुछ लड़कियां ससुराल को मायके जैसा बनाने में सफल भी होती हैं।

अब बहुत लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि शादीशुदा लड़की को शादी के बाद अपना ससुराल ज्यादा पसंद होता है या फिर उसका अपना मायका?

100 में से 70% लड़कियों को ही अपना ससुराल ज्यादा पसंद होता है और 30% लड़कियों को अपना मायका ज्यादा पसंद होता है। इसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं।

लड़कियां ससुराल में शादी के बाद रहना ज्यादा क्यों पसंद करती हैं?

एक लड़की के लिए शादी के बाद सब कुछ नया ही होता है। ससुराल में आकर भी उसे जो भी इंसान मिलते हैं। वह सभी उसके लिए नए होते हैं। चाहे वह उसके पति हो, उसके सास-ससुर हो या फिर उसके घर में आने वाले सभी सदस्य हो।

वह सब उसके लिए अजनबी होते हैं और एक अजनबी से घुलने मिलने में बहुत वक्त लग जाता है। इसलिए शादी के तुरंत बाद कोई लड़की अपने मायके में ज्यादा दिन नहीं रुकती है। शादीशुदा महिलायें आखिर किसे अपना घर मानती है |मायका या ससुराल?

कारण उसे ससुराल पक्ष के कुछ नियमों को मानना पड़ता है। वैसे भी शादी के बाद एक लड़की के लिए उसका ससुराल पहले होता है और उसका मायका बाद में आता है। इस वजह से भी लड़कियां शादी के बाद अपने ससुराल में रहना ज्यादा पसंद करती है।

जो लड़कियां शादी के बाद मायके में रहती हैं क्या उन लोगों के लिए ससुराल मायने नहीं रखता है?

ऐसा नहीं है कि जो लड़कियां अपने मायके में रहती हैं। उनको अपने ससुराल की कदर नहीं होती है। हर लड़की को कहीं ना कहीं उसके ससुराल की चिंता होती है। हालांकि बहुत सी लड़कियों के साथ ऐसा होता है कि शादी के बाद भी उसके ससुराल वाले लोग उसे अपना नहीं पाते हैं। इस वजह से उसे ससुराल से दूर अपने मायके में रहना होता है। मायका या ससुराल | आखिर किसे अपना घर मानती है महिलायें?

वही कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो शादी के बाद भी अपने माता-पिता को नहीं छोड़ना चाहती है और ना ही वह अपने ससुराल पक्ष वाले को अपना पाती है। ऐसी परिस्थिति में वह अपने मायके में ही ज्यादा रहना पसंद करती है और संचार के अभाव में वह ससुराल में जाती ही नहीं है।

वास्तव में लड़कियों को शादी के बाद ज्यादा कहां रहना चाहिए ससुराल में या उसके मायके में?

शादी के बाद या शादी के पहले एक लड़की को कहीं भी रहने का पूर्ण रूप से अधिकार है। जरूरी नहीं कि जो लड़की ससुराल में रहती हो, वह अपने मायके में जाना नहीं पसंद करती हो या फिर जो लड़की मायके में रहती हो। वह अपने ससुराल में नहीं जाना चाहती हो।

हर एक इंसान की अपनी अलग-अलग पसंद होती है। यह कोई अपने मायके में रहना चाहता है, शादी के बाद भी तो वह रह सकता है। यदि उसके घर वाले को कोई आपत्ति ना हो।

वहीं अगर किसी घर की बहू को ससुराल में रहना ज्यादा पसंद होता है। उसके मायके में जाना पसंद नहीं होता। तो वह अपनी इच्छा से अपने ससुराल में रह सकती हैं। इसके लिए उसे किसी से कुछ पूछने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कानूनी तौर पर जब लड़की की शादी हो जाती है। तो शादी के बाद उसका अपने पति घर में रहने का पूरा हक होता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button