निजी सीक्रेटमहिला स्वास्थशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शन

लिव इन रिलेशनशिप में बरबाद हो जाओगे | ये गलती कभी मत करना

लिव इन रिलेशनशिप के बारे में सोचना बहुत आसान लगता है, परंतु वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। अक्सर युवा फिल्मों में देखकर ही लिव इन रिलेशनशिप के बारे में अपनी धारणा बना लेते हैं। हालांकि लिव इन रिलेशनशिप सिर्फ मौज मस्ती नहीं, बल्कि रिश्ते की एक कमिटमेंट भी है। नौजवानों में सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप के फायदे को जानकारी उत्सुकता बनी रहती है।

इस रिश्ते के नुकसान के बारे में जानने की भी कोशिश ही नहीं करते हैं। आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में, आपको लिव इन रिलेशनशिप के कुछ नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। ताकि आप लिव इन रिलेशनशिप के में रहने से पहले ही अपना सही फैसला ले सके। आइए जानते हैं, लिव इन रिलेशनशिप के नुकसान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के विषय में।

पारिवारिक सपोर्ट नहीं

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के की वजह से परिवार की दखलअंदाजी बिल्कुल नहीं होती है। अक्सर लोग परिवार की दखलंदाजी के बिना जीने के लिए उत्साहित रहते हैं। परंतु लिव इन रिलेशनशिप में, यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि किसी कारणवश, आप दोनों के बीच में कोई मनमुटाव होता है तथा आप अलग होने का फैसला कर लेते हैं।

तो ऐसे में आप को समझाने या सही रास्ता दिखाने वाला आपका कोई भी नहीं होगा।कई बार छोटी सी बात को लेकर ही, लिव इन रिलेशनशिप में अलगाव हो जाता है।

रिश्ते का टूटना

ऐसे रिश्तो में कमिटमेंट की बहुत कमी रहती है, जिसकी वजह से रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते हैं। किसी भी तरह के आपसी या आर्थिक विवाद से निजी संबंधों में दरार आना स्वाभाविक है। अक्सर पैसों के लिए तो लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के बीच झगड़ा रहता ही है।

सामाजिक अलगाव

चाहे दुनिया कितनी भी मॉडर्न क्यों ना हो गई हो, परंतु भारतीय समाज में लिव-इन रिलेशनशिप आज भी गलत है। ऐसे में यदि कोई भी लिव इन रिलेशनशिप में रहता है तो समाज में उसे तिरस्कार की दृष्टि से देखा जाता है। इसके अलावा परिवार द्वारा भी ऐसे संबंधों को बिल्कुल मान्यता नहीं दी जाती है। जिससे लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल समाज और परिवार से टूट कर रह जाते हैं।

यदि आप अपने परिवार से छिपकर भी, लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर देते हैं। जब भी यह बात आपके परिवार के सामने आएगी, तो यकीनन आप उनका विश्वास खो देंगे। बिना गारंटी के चलने वाले लिव इन रिलेशनशिप के चक्कर में, अपने परिवार के विश्वास को खो देना  समझदारी नहीं है।

जरूरत से ज्यादा भरोसा

लिव इन रिलेशनशिप के उत्साह में कपल एक दूसरे पर ज्यादा ही निर्भर हो जाते हैं। इसके अलावा, एक दूसरे पर ज्यादा भरोसा करने की वजह से धोखा होना भी आम बात है। ऐसे में अंतरंग पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना भी शुरू हो जाता है। लिव इन रिलेशनशिप का यह सबसे बड़ा खतरा है क्योंकि कई बार जानलेवा भी साबित हो जाता है। अचानक ऐसा रिश्ता टूट जाने की वजह से डिप्रेशन या तनाव का शिकार भी लाजमी है।

लिव इन रिलेशनशिप सिर्फ मौज मस्ती नहीं

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह लिव इन रिलेशनशिप के फायदे के साथ नुकसान भी हैं। इसलिए अपनी जिंदगी का फैसला लेने से पहले, इसके नुकसान को भी अपने ध्यान में रखें।

Next ad

Related Articles

Back to top button