इतिहासज्योतिषधार्मिकभविष्य

किस राशि के पुरुष बनते हैं प्रेम पूजारी?

किस राशि के पुरुष बनते हैं प्रेम पूजारी?

प्यार के सिवा इस दुनिया में क्या है? कुछ लोग ऐसे होते हैं। जो इस तरह की बातों को पूरे दिल और आत्मा से मानते हैं। इस प्रकार के लोग अपने लव पार्टनर को खुश रखने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ खास करते हैं। इनकी लव लाइफ ही इनके लिए सबकुछ होती है। ये प्यार से कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के बारे में बताया गया है। जो प्रेम के पूजारी माने जाते हैं। वह एक समर्पित जीवन साथी को चुनते हैं और जीवन भर उसके साथ सुख-दु:ख की बातें शेयर करते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के तहत पैदा हुए लोग प्यार में पागल होते हैं। इनका स्वभाव अत्यधिक रोमांटिक होता है। इनके लिए इनकी लव लाइफ किसी भी चीज से बढ़कर नहीं होती है। वे अपने पार्टनर की हर बात सुनते हैं। उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। वे आमतौर पर जीवन भर अपने पार्टनर के साथ रहते हैं। ऐसे लोगों को प्यार में भाग्यशाली माना जाता हैं। इनके मन में कभी भी कोई सीक्रेट नहीं होता। यह अपनी हर बात को खुलकर अपनी पत्नी से शेयर कर के खुद को बहुत हल्का महसूस करते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के तहत पैदा हुए लोग प्यार में जब पड़ जाते हैं, तो वह दिन-रात केवल अपने साथी के बारे में ही सोचते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वे अपनी सुख-सुविधाओं को अपने साथी के लिए त्याग भी कर देते हैं। ये बहुत ही रोमांटिक होते हैं। वे अपने रिश्ते को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इनके सामने यदि कोई इनके पत्नी को लेकर मजाक में भी कुछ कह देता है। तो यह बहुत गुस्सा हो जाते हैं। यह अपने पत्नी को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं। यदि कोई इनके जीवन साथी के बारे में गलत कहता है। तो वह उस व्यक्ति को छोड़ते नहीं है।

मकर राशि

इस राशि के पुरुष बेहद यथार्थवादी माने जाते हैं। यह कभी भी अपने जीवनसाथी से झूठा वादा नहीं करते हैं। साथ ही इनके हृदय में एक सॉफ्ट कॉरनर भी होता है। जो हर किसी की नजरों से छिपा होता है। यह बहुत क्षमाशील व्यक्ति होते हैं। यह अपने प्रेमिका या पत्नी की किसी भी बड़ी गलती को आसानी से माफ़ कर देते हैं। कारण यह उनसे बेशुमार प्यार करते हैं। यह हमेशा अपनी पत्नी और परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने की कोशिश करते है। जीवनसाथी को हर हाल में खुश रखने की कोशिश करते हैं। भले ही अपनी पत्नी को खुश रखने के चक्कर में। उन्हें हजार तकलीफे सहनी पड़े‌। लेकिन यह अपने चेहरे पर दुःख का साया नहीं आने देते।

मीन राशि

प्यार में इनसे कोई नहीं जीत सकता। इस राशि के पुरुष अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ खास करते हैं। ये पूरी तरह से प्यार की दुनिया में डूबे रहते हैं। ये खुलकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। इनकी लव लाइफ बहुत अच्छी होती है। यह जानते है कि अपनी पत्नी को कैसे खुश रखना है।

Next ad

Related Articles

Back to top button