मनोरंजनराजनीतिरिलेशनशीपलाईफ स्टाइल

लड़कियां लड़कों को किस तरह से आकर्षित करती है?

कौन कहता है कि केवल लड़के ही लड़की को अपनी और आकर्षित करते हैं। लड़कियां भी लड़को को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बहुत सारे तौर तरीके अपनाती हैं और वह सफल भी होती हैं। कैसे आइए जानते हैं कि किस प्रकार लड़कियां अपनी अदाओं से, अपनी खुफिया बुद्धि से लड़कों को अपनी ओर आकर्षित कर उनका मन जीत लेती हैं।

लड़कियां, लड़कों को किस तरह से आकर्षित करती है?

अपनी हंसी के जरिए

लड़कियां सबसे ज्यादा आकर्षित उन लड़कों को अपनी ओर करती हैं। जो लड़के पहले से ही उनकी ओर आकर्षित हुए रहते हैं। लेकिन वह कुछ कह नहीं पाते हैं। ऐसे लड़कों को ही लड़की अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बातचीत करती रहती हैं। बातचीत में धीरे-धीरे मुस्कुरा कर उन्हें वह यह इशारा करती हैं कि वह उनकी ओर आकर्षित हो रही हैं। जब इशारे वाली बात लड़कों को समझ में आ जाती है। तब लड़कियां पूर्ण रूप से एक लड़के के जीवन में प्रवेश कर जाती है।

आंखों के जरिए

लड़कियां लड़कों को सबसे ज्यादा अपनी आंखों के ज़रिए आकर्षित करती हैं। लड़कियां जिसे पसंद करती हैं। जब वह उनके साथ बाहर जाती हैं। तब वह आंखों- आंखों में ही बहुत कुछ इशारे में कह जाती हैं। उनका ऐसा करना ही यह बताता है कि वह उस लड़के को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। लड़के लड़कियों के आंखों के इशारों से समझ जाते हैं कि लड़की उन्हें आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इस तरह से वह भी खुद को ना रोक कर उनकी ओर आकर्षित होते चले जाते हैं।

कपड़ों के जरिए

लड़कियां अक्सर लड़कों को अपने कपड़ों के जरिए भी आकर्षित करती हैं। लेकिन सारी लड़कियां कपड़ों के माध्यम से लड़को को आकर्षित करने में सफल नहीं होती है। १०० में से केवल 10 लड़कियां ही ऐसी होती हैं। जो किसी लड़के को अपने कपड़ों के माध्यम से आकर्षित कर पाती हैं।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ लड़कियां ट्रेंड को फॉलो करते हुए कपड़े पहनती हैं। तो कुछ लोग अपनी इच्छा अनुसार कपड़े पहनती हैं और कुछ लोग अपनी बॉडी के आकार के आधार पर कपड़े पहनती हैं। लड़कों को वही लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। जो अपने कपड़ों से सुशील एवं सुंदर नजर आती हैं। लड़कों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सामने वाली लड़की ने कौन से फैशन का एवं कौन सी ट्रेंड को फॉलो किया है। लड़के को बस इतना पता होता है कि सामने वाली लड़की इस कपड़े में बहुत सुंदर लग रही है और वह उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

लड़के की तारीफ़ के जरिए

लड़कियां लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उनको पूरे आसमान में चढ़ा देती हैं। वह सुंदर नहीं लग रहे होंगे तो भी वह कहती है कि तुम आज सुंदर लग रहे हो। लड़का स्मार्ट नहीं भी लग रहा होंगा। तो भी वह कह देती है कि तुम बहुत स्मार्ट भी हो इस तरीके से लड़कियां लड़कों को पटा लेती हैं और अपनी ओर आकर्षित कर ले जाती है।

निष्कर्ष

लड़का हो या लड़की दोनों ही एक दूसरे को आकर्षित करने के लिए नए-नए रास्ते अपनाते हैं और सफल भी होते हैं। किसी और के प्रति आकर्षित होने के लिए आपको भी पहले आकर्षित होना सीखना होगा। तभी तो आप किसी की ओर आकर्षित हो पाएंगे।

Next ad

Related Articles

Back to top button