अनैतिकनिजी सीक्रेटपति पत्नीरिलेशनशीपलाईफ स्टाइललिव्ह इनविधवा महिलाशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शन

वह पति के साथ बिल्कुल खुश नहीं है। क्या करना चाहिये?

मेरी एक सहेली है। उसकी शादी हो गई मगर उसको वह अच्छा नहीं लगता। वह पति के साथ बिल्कुल खुश नहीं है। क्या करना चाहिये? मेरी ये सहेली, जो किसी दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी, परंतु उसके माता-पिता को यह बात बिल्कुल भी गवारा नहीं थी, इसीलिए मेरी सहेली अपने माता पिता के खिलाफ जाकर जल्द ही शादी करने वाली थी, परंतु उससे पहले ही उसकी शादी उनकी ही रिश्तेदारी में किसी लड़के से करा दी गई।

वह लड़की उस लड़के को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है, और उसके साथ नहीं रहना चाहती है। आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करती है, और इस वजह से काफी डिप्रेशन में भी रहती है। ऐसे में उसे क्या करना चाहिए? जिससे वह अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके ? कृपया अपने सुझाव दीजिए।

वह पति के साथ बिल्कुल खुश नहीं है

कहते हैं ना, जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है। हम चाहे कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ले, परंतु हमारी कोशिश सब बेकार हो जाती है, और हमारी शादी उसी से होती है, जहां पर लिखी होती है। किस्मत का लिखा कोई नहीं मेट सकता। बड़े बुजुर्ग ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का अनुभव होता है।

हम मानते हैं, आपकी सहेली वहां पर बिल्कुल भी खुश नहीं है, लेकिन अगर वह लड़के को परख ले और उसे अच्छे से जानने की कोशिश करें तो, हो सकता है, वहां पर रहकर भी अपनी खुशहाल जिंदगी शुरु कर पाए। जिससे वह डिप्रेशन से बाहर भी आ सकती है।

प्रेमी से दूर रहें

उसे अपनी पुरानी यादों को मिटाना होगा। कई बार ऐसा कहा जाता है, अगर हम भूतकाल में रहे तो अपने वर्तमान और भविष्य के बारे में नहीं सोच सकते हैं। अगर हमें वर्तमान और भविष्य के साथ चलना है, तो भूतकाल को भूलना ही होता है।

आपकी सहेली अगर अपने प्रेमी से अब भी बात करती है, तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह उसको बहका भी सकता है और वहां से भागने के लिए प्रेरित भी कर सकता है। अगर उन्होंने ऐसा कदम उठाया तो कहते हैं, ना कि समाज में हम रहने लायक नहीं रह जाते हैं। इसीलिए उनको चाहिए कि वह अपने प्रेमी से बात ना करें।

उस लड़के को अच्छे से जानने की कोशिश करें उसका व्यवहार कैसा है, अगर वह लड़का अच्छा होगा तो, आपकी सहेली को जरूर समझेगा, और उसका सहयोग करेगा और उसी तरह से प्यार दे सकेगा। जिस तरह से वह चाहती है, हर समस्या का कोई ना कोई हल जरूर होता है, पर उसे समझने की आवश्यकता होती है। अगर हम उसे समझ ले तो हमारी जिंदगी बहुत ही सरल हो जाती है।

अपने आपको develop करो

अगर वह ऐसा नहीं कर पा रही है, तो कुछ समय के लिए वह अपना ध्यान पढ़ाई की और भी लगा सकती हैं, क्योंकि पढ़ाई सभी चिंता को खत्म कर देता है। जिससे वह डिप्रेशन से बाहर भी आएंगी और अपना खुशहाल जीवन भी शुरू कर सकेगी, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति हर तरह से अपने आपको अर्जेस्ट करना जानता है। अपने आपको develop करो

आपकी सहेली को थोड़ा धैर्य पूर्वक काम लेना होगा। अपनी भावनाओं के साथ साथ उन्हें अपने माता-पिता की और अपने पति की भावनाओं को भी समझना होगा। अगर वह इन सब में सक्षम हो जाएंगे, तो उन्हें खुशहाल जीवन जीने से कोई नहीं रोक सकता।

Next ad

Related Articles

Back to top button