रिलेशनशीपशादी विवाहसंबंध

मेरी बहन भी मेरे प्रेमी से ही प्यार करती है। उससे शादी करू या नहीं ?

मै 25 साल की अविवाहित लड़की हु। मैंने BA के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। उससे शादी करू या नहीं ?

मेरी एक 22 साल की बहन है। वह अभी पढ़ाई कर रही है। भाई सबसे छोटा है।

पिछले 6 साल से मै एक लड़के से प्यार करती हु। वह लड़का भी मुझसे प्यार करता है।

मै उसको अपना पति मान चुकी हु, उसके हाथ से मै सिंदूर भी कभी कभी लगाती हु।

रिश्तेदार होने की वजह से हमारा एकदूसरे के घर आना जाना रहता है। हमने अगले साल

शादी करने का फैसला किया है।मगर मेरी बहन को जैसे ही ये बात पता चली तो वह

कहने लगी की मै भी उससे प्यार करती हु। और वह लड़का मुझसे प्यार करता है। तुमसे

नहीं। ये सुनकर मै हैरान रह गई। मैंने उसको सामने बुलाया। और बहन के सामने उसको पूछा

की तुम किससे प्यार करते हो ? उसने बताया की वह मुझसे ही प्यार करता है। और मेरी बहन

ही उसके पीछे पड़ी है। मेरी बहन बहुत नाराज है। और मुझपर उससे शादी ना करने का दबाव

डाल रही है। उसका कहना है, की वह हम दोनों को फसा रहा है। हम दोनों में झगड़ा करवा

रहा है। मुझे भी उसकी बात में सच्चाई लगती है। मगर यह भी आशंका है, की मुझे उससे दूर

करके कही मेरी बहन उससे शादी ना कर दे। मै क्या करू ? बड़ी दुविधा में हु। कृपया सुझाव

दीजिए।

इनको भी आपके सलाह की जरूरत है बहन दूसरी जाती के लड़के से शादी करना चाहती है। घरवाले नहीं मानेंगे – (myjivansathi.com)

हमारी सलाह : उससे शादी करू या नहीं ?

आप दोनों बहने भी कमाल है। ऐसा बहुत बार देखा गया है, की बड़ी बहन के प्रेमी से

छोटी बहन को क्रश होता है। मगर आप तो उससे भी आगे पहुँच गई है। अगर आप उससे शादी

करती भी है, तो आपके लिये बहन सदैव खतरा बन सकती है। इससे अच्छा है, की आप किसी और

से शादी करो। आपकी बहन को अगर उससे शादी करनी ही है, तो आपके शादी के बाद करें। तो

भी आपको कोई खतरा नहीं है। बस आपको उससे रिश्ता तोड़ना होगा। वह लड़का दोनों को फसा

रहा है। अगर वह आपके प्रति ईमानदार होता तो आपकी बहन उसके पीछे पड़ी थी, तभी आपको

वह सबकुछ बता देता। मगर उसने नहीं बताई। जब उसका झुट पकड़ा गया है, तो जाहीर सी बात है।

किसी को तो नाराज करना ही है, तो उसने आपकी छोटी बहन को नाराज किया। हमारा तो सुझाव है।

अपने घर में बताइए, की शादी के लिये एक अच्छा लड़का तलाश करें। और उसके साथ हसी खुशी से

जिंदगी बिताए।

Next ad

Related Articles

Back to top button