मनोरंजनरिलेशनशीपशादी विवाह

तलाक होने के 5 मुख्य कारण क्या है?

तलाक होने के पांच मुख्य कारण क्या है?

बहुत सारे लोगों ने तलाक के मामलों पर अपने-अपने तरीके से रिसर्च किया और तलाक के पीछे का कारण जानने की पूरी कोशिश की। अंत में सभी के हाथों तलाक होने के पीछे का मुख्य कारण का पता लगा। जिनमें से तीन बातें बहुत कॉमन है। वह है-  कांच की तरह रिश्ते टूटते चले जाते है, कमिटमेंट का अभाव, साथी को धोखा देना और प्यार का अभाव।

इन सबके अतिरिक्त और भी कुछ कारण है। जो तलाक के लिए जिम्मेदार होते हैं। आज उन सब बातों से ही आपका परिचय हम करवाएंगे।

अपने पार्टनर को धोखा देना

अपने जीवनसाथी को धोखा देने से ना केवल शादी का सात वचन टूटता है। बल्कि यह एक रिश्ते में विश्वास को भी तोड़ देता है। रिश्ते में धोखे का अर्थ ही होता है। असफल रिश्ता। असफल रिश्ता क्या एक दिन में बनता है? नहीं। यह तब होता है। जब एक साथी दूसरे को अंधकार में रखकर दूसरी तरफ अपना अफेयर चलाता है। दूसरा साथी तो धोखे से बेखबर रहता है। वह सच जानने की कोशिश नहीं करते और धोखा रिश्ते में दूरी बनाने लगता है। ऐसे में जब सच सामने आया है। तब बात सीधे अदालत तक चली जाती है।

रोमांस का अभाव

शादी-शुदा जिंदगी में एक पति-पत्नी के मध्य जो प्रेम संबंध होता है। अक्सर जब एक पार्टनर को दूसरे पार्टनर से वह प्यार नहीं मिलता जो वास्तव में मिलना चाहिए। तब व्यक्ति उस प्यार को पाने के लिए किसी और को तलाश करता है। जब तलाश पूरी होती है। तब पहले पार्टनर से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति तलाक लेता है। ताकि कानूनी तरह से वह वैवाहिक संबंध से आजाद हो जाएं।

संचार का अभाव

कुछ लोग शादी को बोझ समझते हैं। अधिकतर रिश्ते संचार के अभाव में खत्म होने के कगार में चले आते हैं। संचार का अभाव तब ज्यादा होता है। जब दोनों शादीशुदा व्यक्ति में से कोई एक जरूरत से ज्यादा व्यस्त रहता है या फिर अपने जीवनसाथी को भाव नहीं देता है। जब दोनों एक दूसरे को महत्व नहीं देंगे। तब रिश्ते में बात करने लायक कुछ नहीं रहता है। ना ही कोई बोलता है और ना ही कोई सुनता है। ऐसे में रिश्ता रिश्ता नहीं रह जाता है। वह बस एक दिखावा बन जाता है। ऐसे रिश्ते में रहने से अच्छा लोग तलाक लेना ही ज्यादा जरूरी समझते हैं। ताकि दोनों अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी सकें।

पैसों की समस्या

पैसो के कारण तलाक होना यह बहुत आम बात है। आज के वक्त में अगर आपके पास पैसा है। तो आपके पास सब कुछ है और यदि आपके पास पैसा नहीं है। तो आप कुछ भी नहीं है।

शादी के बाद एक पत्नी की अपने पति से बहुत सारी उम्मीदें होती है और पत्नियां अक्सर अपने पति से बहुत कुछ डिमांड करती है। खासकर तब जब वह किसी के घर में जाती है और कुछ अच्छा देखती है। तो उन्हें भी अपने घर में वैसा ही कुछ चाहिए होता है। जो वह दूसरे के घर में देखकर आती हैं।

जब वह अपने पति से डिमांड करती हैं और पति पैसों की कमी के कारण उस चीज के लिए मना कर देते हैं। तब औरतें उदास हो जाती हैं। ऐसे एक के बाद एक डिमांड जब औरतों के कैंसिल हो जाते हैं। तब वह फ्रसटेट हो जाती हैं और अंत में वह रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए तलाक जैसे फैसले पर चली आती हैं।

हर बात पर बहस करना

तलाक जैसी स्थिति तब ज्यादा उत्पन्न होती है। जब दोनों पार्टनर आपस में हमेशा लड़ते रहते हैं और लड़ने का कोई ठोस कारण नहीं रहता। यदि कोई वजह होती है लड़ाई की तो वह है। बेवजह का शक और अनावश्यक गुस्सा। जब रिश्ते में शक का जहरीला बीज धीरे-धीरे एक छोटे से पौधे का आकार ले लेता है। तब उस पौधे को पेड़ बनाने से पहले। यदि पौधे को नष्ट नहीं किया गया। तो वह पौधा एक बड़ा पेड़ का रूप धारण कर सकता है।

यदि पौधा पेड़ बन गया तो फिर उससे छुटकारा तभी मिलता है। जब तक उसे काटा नहीं जा सकता। कुछ लोग शक के जहरीले बीज वाले पेड़ को काटने के लिए तलाक का सहारा लेते हैं। तो कुछ लोग आपस में बातें कर रिश्ता फिर से शुरू करने का सोचते हैं।

Next ad

Related Articles

Back to top button