निजी सीक्रेटरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलसंबंधस्पेशल

कॉलेज जाते हुए लड़का परेशान करता है। क्या करना चाहिए?

मैं 22 वर्षीय कॉलेज जाने वाली लड़की हूं, और हर रोज बस द्वारा ही कॉलेज आती जाती हूं। कई बार बस में सीट न मिलने की वजह से, मुझे खड़े होकर भी सफर करना पड़ता है।हालांकि यह मेरी मजबूरी भी है, क्योंकि कॉलेज जाने के लिए बस के अलावा कोई और साधन नहीं है।

ऐसे में अक्सर बस में लड़कों द्वारा, बहुत सी लड़कियों के साथ छेड़खानी की जाती है।इन हरकतों की वजह से मैं, पढ़ाई में भी अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती हूं।लेकिन समझ नहीं पा रही हूं कि, कोई लड़का परेशान करे तो लड़की क्या कर सकती है।आप ही बताएं, क्या करूं?

हमारी सलाह : कॉलेज जाते हुए लड़का परेशान करता है

इस समय आप उन लड़कों की हरकतों की वजह से, बहुत ज्यादा भयभीत प्रतीत हो रही है।क्योंकि अक्सर कॉलेज जाती हुई लड़कियों को, लड़कों द्वारा परेशान किया जाता है।ऐसे में यदि आप परेशान होकर, कुछ भी तरीका नहीं सोच पा रही है।तो आप हमारी बातों को ध्यान से फॉलो करें, ताकि आप उन लड़कों से पीछा छुड़ा सके।

कॉलेज जाते हुए लड़का परेशान करता है तो आप अपने आप को मजबूत बनाएं, क्योंकि लड़की होने का मतलब यह नहीं कि आप कमजोर है।अक्सर ऐसे लड़के कमजोर दिखने वाली लड़कियों पर ही, अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करते हैं।इसलिए जब भी कोई लड़का आपकी तरफ गलत नजर से देखें, तो तुरंत अपने चेहरे पर गुस्सा दिखाएं।यकीन मानिए आपकी हिम्मत और हौसला देखकर तो, वह लड़का फिर से परेशान करने का सोचना ही छोड़ देगा।

इसके अलावा उन लड़कों को पलट कर देखने की गलती ना करें, और उन्हें नजरअंदाज कर देना ही सही रहेगा।बहुत बार लड़कियों द्वारा यह गलती कर देने से, लड़कों की हिम्मत और बढ़ने लगती है।लड़कों से बात करने की गलती तो बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि ऐसे में वह और भी ज्यादा पीछे पड़ जाएंगे। यदि कोई भी लड़का आपको प्रस्ताव देकर लुभाने की कोशिश करता है तो, ऐसे में अब उसे स्पष्ट जवाब दें।

तो यकीनन है आपका पीछा छोड़ देगा, और आपको इन परेशानियों से निजात मिल सकेगी।साथ ही आप बस के कंडक्टर और ड्राइवर को भी, इस विषय में सूचित कर सकते हैं।इसके बाद वह अपने स्तर पर ही, आपकी परेशानी को सुलझाने की कोशिश करेंगे।यदि फिर भी वे लड़के अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, तो आपको पुलिस का सहारा लेना चाहिए।लड़कियों की सबसे बड़ी गलती, कई बार ऐसी स्थिति में चुप बैठना भी हो सकती है।आप की चुप्पी से लड़कों की हरकतें बढ़ेगी ही, जिससे आपको भयंकर पर नाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

इसलिए बिना देर किए तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 100 पर कॉल करना ही, आपके लिए उचित रहेगा।पुलिस द्वारा आपकी सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी, इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।यदि आप खुद हिम्मत रखेंगे, तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि आपको परेशान कर सकें।अक्सर लड़कियों का चुप्पी साधना ही, उसकी कमजोरी बन जाता है।अपने आप को कमजोर बिल्कुल भी ना बनने दे, और डटकर गलत का सामना करें।किसी की भी वजह से आपकी जिंदगी, या फिर आपकी पढ़ाई में बाधा बिल्कुल उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button