निजी सीक्रेटभविष्यशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

अब इस उम्र में शादी करना सही होगा?

मै उत्तर प्रदेश की रहनेवाली हु। मेरी उम्र 45 साल है। क्या अब इस उम्र में शादी करना सही होगा?

बचपन से ही हमें बाप का प्यार नहीं मिला। हमने माँ ने बड़ी मेहनत से पाला था। उसकी बीमारी के कारण

और मां की सेवा करने के लिए अब तक शादी नहीं की है, क्या अब इस उम्र में शादी करना सही होगा?

दूसरी बात यह भी है, की अगर मै समाज में मेरी शादी की बात करू तो लोग ताने तो नहीं मारेंगे ?

इसी वजह से मैंने शादी के बारे में अब तक सोचा भी नहीं था। आप ही बताए की क्या इस उम्र में शादी

करना सही होगा ?

हमारी सलाह : अब इस उम्र में शादी करना सही होगा?


शादी के बाद, पति पत्नी जीवन भर के लिए एक दूसरे का सहारा होते हैं। हर रिश्ते से बढ़कर,

एक दूसरे के दुख सुख के साथी बनते हैं। कई बार जिंदगी मैं, ऐसे हालात हो जाते हैं। कि आप चाह कर भी,

सही उम्र में शादी नहीं कर पाते हैं। अगर किसी कारणवश, आपकी शादी की उम्र निकल गई है।

लेकिन, आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं। परंतु असमंजस में है, कि शादी करें या नहीं। 

वह जमाना गया, जब शादी करने की एक उम्र सीमा मानी जाती थी। परंतु अब करियर के लिए, अक्सर

लोग 40 साल की उम्र तक पहुंच जाते हैं। कई बार पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण भी,

शादी में देरी हो जाती है। फिर चाहे अपने माता-पिता की सेवा के लिए, अपनी खुशियां क्यों न त्यागी हो।

आप जिम्मेदारियों को निभाने के साथ, अपनी शादी करने का फैसला भी ले सकते हैं।

क्यों करनी चाहिए आपको इस उम्र में भी शादी?


माना कि, आप अपने माता की सेवा करना चाहते हैं। और उनकी सेवा के लिए आपने,

अपने जीवन की हर खुशी का बलिदान दिया है। लेकिन अगर आप, 40 साल की उम्र में

शादी के बारे में सोच रहे हैं। तो आपको, अब देर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। पहले ही आप,

जिंदगी का आधा पड़ाव पूरा कर चुकी है। आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर भी,

अपनी माता की सेवा कर सकती हैं। 

शादी ना करने के नुकसान


पूरा जीवन आपके लिए, अकेले गुजारना बहुत मुश्किल होगा। मां के जाने के बाद, आप बिल्कुल अकेले

पड़ जाएंगे। ऐसा ना हो कि, तब तक आपकी शादी की उम्र बिल्कुल ही निकल चुकी हो। जिंदगी में,

ऐसे बहुत से मोड़ आते हैं। जहां आपको, जीवन साथी की जरूरत होती है। आप अपनी उम्र के हिसाब से,

योग्य वर का चयन कर सकती हैं। क्योंकि, यदि आप दोनों की उम्र बराबर होगी। तो आप दोनों,

जिंदगी के दुख सुख को ज्यादा अच्छे से समझेंगे।

आप सिर्फ, वर्तमान के हिसाब से ना चले। भविष्य में आने वाली, मुश्किलों के बारे में भी जरूर विचार करना होगा।

तलाकशुदा या विधुर व्यक्ति का चयन भी, जीवन साथी के रूप में कर सकते हैं। लेकिन, अगर पहले से

ही उनके बच्चे हैं। तो आपको, फैसला लेने से पहले सोच लेना चाहिए। कि क्या आप, उन बच्चों के साथ 

एडजस्ट कर पाएंगे या नहीं। 

शादी करने के फायदे


यदि आप शादी कर लेती हैं, तो आपका परिवार आगे बढ़ेगा। जिस तरह, आपने अपनी मां की सेवा की है।

उसी तरह आपको भी, समय आने पर सेवा की जरूरत पड़ेगी। यदि आपके बच्चे होंगे, तो वह भी आपकी

बुजुर्ग अवस्था में देखभाल करेंगे। बच्चों के बगैर, अकेले जिंदगी जीने की कल्पना करना मुश्किल है।

इसलिए आपको इस विषय में, सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए।

अकेली स्त्री के लिए, लोगों की निगाहें अलग तरीके से होती हैं। पूरी जिंदगी, लोगों की सवालिया नजरों

का सामना करने से अच्छा है। कि आप शादी करके, अपनी जिंदगी का रास्ता चुने। रही बात आपकी

मां की सेवा की। तो अपने होने वाले जीवनसाथी से, इस बारे में पहले ही सलाह कर ले। उन्हें स्पष्ट बता दें,

कि आप अपनी मां को अपने साथ रखना चाहती हैं। ताकि बाद में, आप दोनों के बीच किसी तरह की

नोक झोंक ना हो। जीवन की पूरी सच्चाई बता कर, अपनी नई जिंदगी की अच्छी शुरुआत करें।

Next ad

Related Articles

Back to top button
मर जाएगी मगर तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगी कोई भी स्त्री सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स कॉलेज की लड़की गूगल पर चुपके से क्या सर्च करती है?