निजी सीक्रेटमहिला स्वास्थरिलेशनशीपसंबंध

वो बातें स्त्रियाँ पति से छुपाती है ,जानिये स्त्रियों के वो राज जो वो कभी नहीं बताती

वो बातें स्त्रियाँ पति से छुपाती है और अपने पति को कभी भी नहीं बताती।

शादी के बाद एक लड़की अपना परिवार छोड़कर एक नए परिवार में आती है।

अन्य परिवार में आने के बाद,उसे अनेक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

लेकिन हर परिस्थिति के विषय में पति को बताना अच्छे घर की लड़कियां उचित नहीं समझती हैं।

इसके पीछे कई कारण होते हैं। पहला कारण है कि बात-बात पर पति से अपनी समस्या को बताने से,

पति चिड़चिड़ा हो सकता है। दूसरा कारण कई बार परिस्थितियों को खुद ही हल करना चाहती हैं।

आज हम अपने ब्लॉग में बताएंगे कि कौन सी बातें स्त्रियाँ अपने पति से छुपाती हैं।

इसलिए हमारे ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़े।

ये भी पढे सासू मां को मेरा कोई काम पसंद नहीं आता और मुझे सांस बहुत सताती है – (myjivansathi.com)

शादी से पहले का लव अफेयर सबसे छुपाया जाता है।

  • हर किसी का पास्ट होता है। किसी का अच्छा होता है तो किसी का बहुत बुरा।
  • जिन लड़कियों का शादी होता है। उनमें से जरूरी तो नहीं कि हर लड़की शादी से पहले सिंगल ही हो।
  • बहुत सारी लड़कियों का शादी से पहले बॉयफ्रेंड रहता है।
  • लेकिन घर वालों के दबाव में वह उनसे शादी नहीं कर पाती और विवाह के बंधन में बंध जाती है।
  • शादी से पहले का अफेयर्स बहुत सारी लड़कियां शादी के बाद अपने पति से छुपाती हैं।
  • सिर्फ इसलिए ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद ना हो।

सास एवं ससुर की बातें वो पति को नहीं बताती

  • किसी भी नए जगह पर जब हम जाते हैं, तब हमें शुरू-शुरू में थोड़ी परेशानी तो होती है।
  • घर में आने वाले नई बहू को हर कोई अपने अनुसार ढालना चाहता है।
  • बहू क्या चाहती है? यह कोई जानने की एवं समझने की कोशिश नहीं करता।
  • स्त्रियाँ अपने पति से अपने सास-ससुर की बातें छुपाने का प्रयास करती हैं।
  • वह इसलिए ऐसा करती है ताकि घर में कलेश जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो।

अपनी बीमारी की बात

  • कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपने पति से हर बात बताने में संकोच करती है।
  • चाहे वह बात उनसे ही जुड़ी क्यों ना हो।
  • जैसे- यदि स्त्री को कोई बीमारी है या वह किसी बीमारी से जूझ रही हैं।
  • ऐसे में वह अपने पति से अपनी बीमारी को छुपाती हैं।
  • ऐसा करके वह अपना ही हानि करती हैं।
  • ऐसा भी हुआ है कि कई स्त्रियां,शादी से पहले अपनी किसी गंभीर बीमारी अपने पति के परिवार में नहीं बताती।
  • सिर्फ इस डर से कि कहीं उनकी शादी ना टूट जाएं।

ये भी पढे क्रेडिटकार्ड धोखाधाड़ी ऐसे रोके – My Jivansathi क्रेडिटकार्ड धोखाधाड़ी ऐसे रोके

घर खर्च से पैसे बचाना

  • कई बार देखा गया है कि जो घरेलू महिला होती हैं। वह घर खर्च के पैसे से पैसा बचाती हैं।
  • पैसा बचाकर वह अपने ही घर के लिए कुछ ना कुछ सामान खरीदती हैं जो जरूरी होता है।
  • इस बात की खबर उनके पतियों को बिल्कुल भी नहीं होती है।
  • पति का काम होता है, बाहर जाकर मेहनत करना, पैसा कमाना और अपनी पत्नियों के हाथ में सौंप देना।
  • पत्नी पैसे कैसे खर्च कर रही है,कहां खर्च कर रही है।इस बात की उन्हें कोई खबर नहीं रहती है।
  • हालांकि जब पति को मुसीबत के समय में पैसों की जरूरत होती है।
  • तब स्त्री जो पैसे जमा कर रखती है,या बचा कर रखती हैं।
  • उसी पैसे से वह अपने पति की मदद भी करती है।

एक नारी के लिए शादी से पहले का जीवन अलग और,शादी के बाद का जीवन बिल्कुल ही अलग होता है।

इन दोनों जीवन में जमीन आसमान का फर्क होता है। 

मायके में हर चीज करने की आजादी होती है। लेकिन ससुराल में हर चीज को करने नहीं दिया जाता।

इसलिए स्त्री समझदारी के साथ अपने नए घर में रहती है। वो बातें स्त्रियाँ पति से छुपाती है

परिवार में एकता हो खुशियां हो इसी वजह से वह अपने पति से बातों को भी छुपाती हैं।

Next ad

Related Articles

Back to top button