महिला स्वास्थसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

ज्यादा पढ़ी लिखी होने के बावजूद नौकरी नहीं करती इसलिए पति ताने मारता है

मै एक शादीशुदा महिला हु। ज्यादा पढ़ी लिखी होने के बावजूद नौकरी नहीं करती इसलिए पति ताने मारता है

शादी से पहले मै और पति एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। मेरा Arrange marriage हुआ है।

दरअसल पति चाहता था, की शादी के बाद मै भी नौकरी करू, और उनके लिए पैसे कमाने शुरू करू।

मगर मै नौकरी करना नहीं चाहती। इसलिए पति हरवक्त मुझे ताने मारता रहता है। कभी कभी मुझे

10-20 रुपये के लिये अपमानित करता है। घरवालों का मुझे बिल्कुल सपोर्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में मुझे क्या

करना चाहिए ? या तलाक ले लू ?

हमारी सलाह : ज्यादा पढ़ी लिखी होने के बावजूद नौकरी नहीं करती, इसलिए पति ताने मारता है

आप पढ़ी-लिखी हैं। सुनकर अच्छा लगा।लेकिन आप नौकरी नहीं करती हैं।

सिर्फ इसलिए आप के पति आपको ताने देते हैं। यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं हैं।

अब अपने पति के ताने को कहिए गुड बॉय। अपने शिक्षित होने का भरपूर लाभ उठाइए।

वह भी घर बैठे। आजकल घर बैठकर भी महीने के ₹50000 आसानी से कमाया जा सकता है।

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। इंटरनेट का व्यवहार हम सब करते हैं। 

यूट्यूब पर आपको घर बैठकर पैसे कमाने के ढेर सारे जॉब ऑप्शंस मिल जाएंगे।

आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी जॉब का चयन कीजिए। 

उसके लिए आवेदन कीजिए और बस घर बैठे अच्छा खासा आय अर्जित कीजिए।

कैसे आइए जानते हैं विस्तार से

हमारा समाज आज भी एक पुरुषवादी समाज है। जहां पर औरतें नौकरी करें। तो उन्हें दिक्कत होती हैं।

यदि औरतें नौकरी ना करें तो भी पुरुषों को दिक्कत होती है। आज टेक्नोलॉजी बहुत विकसित हुआ है।

पति की चिकचिक से आपको मुक्ति मिल जाएगी। बस आपको हम जो कार्य करने को कह रहें।

आप बस उन्हीं टिप्स को फॉलो कीजिए।

लोगों को शिक्षित कर पैसा कमाइए

आपने कहा कि आप बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। आप जैसी पढ़ी लिखी औरत यदि समाज के पथ प्रदर्शक

बनेगी तो कितना अच्छा होगा। घर बैठे आप खुद का अपना कोचिंग सेंटर खोल सकती हैं।

वहां पर बच्चों को पढ़ा सकती हैं और बदले में थोड़ा पैसा अर्जित कर सकती हैं। शुरू शुरू में आपको

बच्चे कम मिलेंगे।  इसके लिए आप सोशल मीडिया पर अपने कोचिंग सेंटर का प्रचार प्रसार कीजिए।

अपने निकटवर्ती दोस्तों को बताइए कि आप घर पर कोचिंग दे रही हैं।  इस तरह से लोग आपको जानेंगे। 

जब आपके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे जीवन में सफल होंगे। तो वह और भी दो चार बच्चों को आपको रिकमेंड करेंगे।

ऐसे धीरे-धीरे आपको लोग जानेंगे और आप एक सफल इंसान बन जाएंगी।

खुद का व्यापार शुरू कीजिए

आप शिक्षित भी हैं और बुद्धि मती भी तो अपनी बुद्धि का भरपूर लाभ उठाइए।

यूट्यूब से कुछ बिजनेस आइडिया लीजिए और अपना खुद का व्यापार शुरू कीजिए।

शुरु-शुरु में आपको घाटा होगा। फिर जैसे आपका व्यापार स्थापित हो जाएगा।

तो आप एक सक्सेसफुल बिजनेस वोमन के रूप में जानी जाएंगी। स्टार्टअप बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

यूट्यूब वीडियो बनाकर पैसे कमा सकती हैं

आजकल हर 10 में से 8 लोग ब्लॉगिंग करते हैं। यदि आप अपने पति के तानों से मुक्ति पाना चाहती हैं।

तो यूट्यूब ब्लॉग बनाइए और रोजाना कोशिश कीजिए एक वीडियो अपलोड करने की।

आप सोच रही होंगी कि कैसे वीडियो बनाऊं? एजुकेशनल वीडियो बनाइए है और उसे अपलोड कीजिए।

शिक्षा एक ऐसा कहना है जिसे आजीवन व्यवहार किया जा सकता है। यदि आप मुफ्त में शिक्षा लोगों को

यूट्यूब वीडियो के माध्यम से देंगी। तो आपके सब्सक्राइबर बढ़ेंगे और जितने अधिक आपके सब्सक्राइबर होंगे।

उतना ही ज्यादा आपका इनकम भी होगा। इन टिप्स को फॉलो कीजिए आपको सफलता जरूर मिलेगी।

आपके पति जो आपको ताना मारते हैं। वह 1 दिन आपके पैरों पर गिरकर आपसे माफी मांगेंगे,

अपने शब्दों के लिए। तब आप उनसे कहिएगा कि जिंदगी में कभी भी किसी को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

उनको धन्यवाद कहिएगा कि अगर उन्होंने आपसे वह बातें ना कहीं होती। तो शायद आज आप सफल ना हो पाती।

Next ad

Related Articles

Back to top button
मर जाएगी मगर तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगी कोई भी स्त्री सफल पति-पत्नी संबंध ऐसे बनायें लड़की देती है ये संकेत जब वह तुमसे संबंध बनाने को इच्छुक होती है। बस में लड़कियों के लिए 5 सुरक्षा टिप्स कॉलेज की लड़की गूगल पर चुपके से क्या सर्च करती है?