महिला स्वास्थरिलेशनशीपशादी विवाहसंबंध

सुंदर लड़की को शादी के लिए कैसे मनाएं

प्यार करने के दौरान रिश्ता भले ही ठीक रहता हो। लेकिन जब बात शादी की आती है। तो उस बारे में सुनते ही कई लोगों के मन में चिंताएं उत्पन्न होने लगती है। पुरुषों की तुलना मे महिलाओं अचानक शादी की बात सुनकर हिचकिचाने लगती है‌। कई मामलों में तो 5-6 साल तक लंबे रिश्ते में रहने के बाद भी जब शादी की बात होती है। तो लड़की अजीब सा रिएक्शन देती है। ऐसे में लड़कियों को शादी के लिए कंविंस करना मुश्किल हो जाता है। 

सुंदर लड़की को शादी के लिए कैसे मनाएं

यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाह रहे हैं, पर वह मान नहीं रही है। तो हम आपको रास्ता दिखाएंगे।

सबसे पहले अपने घर वाले को मनाइए

भारत देश में सबसे कठिन होता है, लव मैरिज करना। कारण लव मैरिज के लिए घरवाले बिल्कुल भी राजी नहीं होते हैं। वह अपने टैंट्रम करते रहते हैं। तरह-तरह की बातें कहते हैं। यहां तक कि मरने तक की धमकी भी देते हैं। इसलिए एक लड़के के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। उसके माता-पिता को शादी के लिए मनाना।

लड़की लंबे अरसे से प्रेम बंधन में रहने के बाद भी शादी के लिए क्यों नहीं मानती है?

लड़कियां सबसे पहले अपने घर वाले को शादी के लिए मनाना चाहती हैं। जब वह देखती है कि उसके लाख कहने के बाद भी उसके घर वाले उसकी शादी उस व्यक्ति से करवाने के लिए राजी नहीं होते हैं। जिस व्यक्ति से वह प्यार करती है। तो वह अपने पार्टनर से शादी की बात पूछने पर साफ मना कर देती है।

ऐसी परिस्थिति में लड़का शादी के लिए लड़की को कैसे मनाएगा। यह उसके लिए बहुत बड़ी चुनौती हो जाती हैं।

साथ मिलकर लड़के को लड़की के घरवालों को मनाना चाहिए

आज भी हमारे भारत देश में कुछ ऐसे परिवार हैं। जो लव मैरिज को ज्यादा प्रधानता नहीं देते हैं। उनके अनुसार अरेंज मैरिज ही सबसे अच्छा होता है। यदि लड़का उस काबिल है। जिस काबिल होना चाहिए। तो वह बेझिझक लड़की के घरवाले से जाकर बात कर सकता है एवं उन्हें शादी के लिए मना सकता है। 

कारण लड़की तब तक शादी के लिए नहीं मानेगी। जब तक कि उसके अपने माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं होंगे क्योंकि एक लड़की के लिए समाज एवं उसका परिवार बहुत मायने रखता है। मां-बाप के मर्जी के बगैर लड़की शादी करने के लिए कभी राजी नहीं होगी।

लड़की को हमेशा सपोर्ट करें

सुंदर लड़की शादी के लिए इसलिए भी मना करती है। कारण उसको ऐसा लगता है कि शादी के बाद उसे कोई भी काम करने में उसके पति की परमिशन लेनी पड़ेगी। वह अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर पाएगी। इस वजह से डर कर वह शादी के लिए हां नहीं बोलती है। ऐसी परिस्थिति में लड़के को सपोर्ट करना होगा और लड़की से यह बात कहनी होगी कि वह शादी के पहले जैसे रहती थी। शादी के बाद भी वैसी ही रहेगी उसे किसी की परमिशन की कोई आवश्यकता नहीं होगी। वह जो करना चाहती हैं, अपने जीवन में वह बेफिक्र होकर कर सकती हैं।

शादी से लड़की की जॉब तो नहीं छूटेगी?

जॉब करने वाली लड़कियों को इस बात की भी हमेशा चिंता रहती है कि यदि उनकी शादी हो गई। तो कहीं उन्हें जॉब और शादी मैनेज करने में दिक्कत तो नहीं होगी। शादी के बाद एक लड़की के ऊपर बहुत ज्यादा प्रेशर आ जाता है। पहला उसका नया परिवार उन्हें मैनेज करने में उसे शुरू-शुरू में बहुत दिक्कत आती है। ऊपर से यदि वह नौकरी कर रही हैं। तो वहां का भी प्रेशर उसके ऊपर पूरा रहता है। ऐसी परिस्थिति में लड़की को उसका साथ देना चाहिए और उसकी मदद करनी चाहिए। ताकि वह अपनी जॉब एवं घर दोनों को ही मैनेज कर सकें।

Next ad

Related Articles

Back to top button