महिला स्वास्थराजकीयशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

विधवा हु। सांस ससुर को पुनर्विवाह के लिए कैसे मनाऊं?

नमस्कार मेरा नाम मानसी है मुझे 2 साल की बेटी है। मेरी उम्र 30 साल है 4 साल पहले मेरी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद मेरे पति की मृत्यु एक सड़क हादसे में हो गई थी। हाल ही में फेसबुक के जरिए मेरी मुलाकात एक लड़के से हुई है। जो मुझे बहुत पसंद करता है और मैं भी उस लड़के को बहुत पसंद करती हूं।

लेकिन समस्या यह है कि मेरे सास-ससुर नहीं चाहते कि मैं फिर से शादी करूं। मेरे सास ससुर का कहना है कि मैं आज भी उनके बेटे की बहू हूं और एक बहू जैसे अपने ससुराल में रहती है। ठीक वैसे ही मैं भी उनके साथ रहूं। एक्सपोर्ट से मेरा यही कहना है कि कृपया मेरी मदद कीजिए। ताकि मेरी शादी भी हो जाएं और मेरे सास-ससुर को कोई आपत्ति भी ना हो।

हमारी सलाह : विधवा हु। सांस ससुर को पुनर्विवाह के लिए कैसे मनाऊं?

जवाब– हमने आपके सवाल को अच्छे से पढ़ा है और आपके सवाल को पढ़कर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि आपके सांस ससुर चाहते हैं कि आप उनके साथ उनके घर में रहे। जब तक वह है तब तक वह चाहते हैं कि आप उनके बेटे की बहू के रूप में ही उनके घर में रहे लेकिन उनके इस सोच को आपको ही बदलना होगा। उसके लिए हम आपको उपाय बताएंगे।

अकेलेपन का एहसास दिलाइए

पूरी जिंदगी तो कोई भला अकेले नहीं रह सकता। इस बात का एहसास ही आपको अपने सांस ससुर को करवाना है। उनसे कहिए  कि उनके बेटे को इस दुनिया से गए हुए 1 साल हुए हैं और उनकी शादी को 2 साल। 2 साल के शादी में 1 साल आपने सुहागन के रूप में बिता दिया और दूसरे साल आपने विधवा के रूप में। आपकी आगे की जिंदगी में अब क्या रह गया है। सांस ससुर की सेवा करना दो वक्त की रोटी खाना बस। उनसे कहिए कि आप अकेली नहीं रह सकती हैं। इसलिए अब आप दूसरी शादी करना चाहती हैं।

सांस ससुर से लड़के को जरूर मिलाइए

जो लड़का पसंद करता है। उस लड़के को एक बार जरूर अपने सास-ससुर से मिलाइए। उनसे मिलाना इसलिए जरूरी है। ताकि वह आपको गलत ना समझें। अपने सांस-ससुर को इस बात का भी भरोसा करवाइए कि शादी के बाद आप उन दोनों को नहीं भूलेंगी। यहां तक कि उनकी सेवा मरते दम तक करेंगी। जब तक वह दोनों जीवित रहेंगे।

दूसरी शादी का अर्थ यह नहीं है कि आप उनकी सेवा नहीं करेंगी या उन्हें भूल जाएंगी शादी का अर्थ यही है कि आप बस अपने ससुराल से फिर से एक नए घर में जाएंगी। लेकिन अपने दायित्वों को नहीं भूलेंगी।

लड़के से भी अपने सास-ससुर को कंविस करने को कहिएगा

आपके सांस ससुर ने अभी-अभी अपना बेटा खोया है। ऐसे में आप कह रही हैं कि आप शादी करेंगी हो सकता है। इस बात से वह बहुत दुखी हैं। इसलिए आपको और आपके बॉयफ्रेंड को उनको कन्वींस करना होगा। जिससे वह शादी के लिए मान जाएं।

यदि आपका बॉयफ्रेंड उन्हें कहेगा कि वह उनके लिए बेटे जैसा ही है और वह उनके घर से उनकी बहू से नहीं उनकी बेटी से शादी कर रहा है। वह उनका ख्याल एक बेटे, एक दामाद जैसा ही ख्याल रखेगा। इतना भरोसा यदि वह करवा देता है। तो शायद आपके सांस ससुर शादी के लिए मान जाएंगे।

Next ad

Related Articles

Back to top button