पुरुष स्वास्थमहिला स्वास्थरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंध

क्या पढ़ाई पूरी होने से पहले प्रपोज़ करना सही होगा?

पढ़ाई पूरी करने से पहले किसी को प्रपोज करना सही नहीं होगा। कारण प्रपोज का अर्थ ही है कि आप सामने वाले को जीवन साथी बनाना चाहते हैं। हर इंसान अपने जीवन में एक ऐसे व्यक्ति को चाहता हैं। जो सफल हो। यदि आप पढ़ाई करते हुए किसी को प्रपोज करेंगे। तो 90% चांस है कि आप रिजेक्ट हो जाएंगे। इसलिए यदि आप सोच रहे हैं किसी को प्रपोज करने की। तो यह सोच अपने मन से तब तक के लिए हटा दीजिए जब तक कि आपको नौकरी नहीं कर रहे हैं।

क्या पढ़ाई पूरी होने से पहले प्रपोज़ करना सही होगा?

कुछ कारण है जिसके वजह से पढ़ाई करते हुए किसी को प्रपोज नहीं करना चाहिए। वह कारण कुछ इस प्रकार है-

दिमाग इधर-उधर भटकता है

यदि आप एक विद्यार्थी है। तो आपके लिए अपने जीवन का सबसे पहला आधार आपका पढ़ाई होना चाहिए। पढ़ाई से हमें विद्या बुद्धि मिलती है। पढ़ाई के कारण ही हम अपने जीवन में सफल हो पाते हैं। पढ़ाई करते वक्त अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही केंद्रित करना चाहिए। यदि ध्यान इधर-उधर भटके तो इसका सीधा असर पढ़ाई पर पड़ता है।

पढ़ाई को अपना प्यार मानना चाहिए

जिसे आप प्रपोज करना चाहते हैं। यदि आप चाहते हैं कि वह आपके साथ आजीवन रहें। तो इसके लिए आपको खुद को सफल बनाना होगा और उसके लिए पढ़ाई जरूरी है।

जब तक आप सफल नहीं हो जाते। तब तक पढ़ाई को ही आप अपना सब कुछ मानिए। जरूरत पड़े तो उसे आप अपनी गर्लफ्रेंड मानकर पढ़ाई कीजिए। ताकि आप जिंदगी में कुछ कर सकें।

अब मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा की फिर प्रपोज करने का सही वक्त कब आएगा। समय से पहले और समय के बाद कभी भी किसी को कुछ हासिल नहीं होता। इसलिए अभी आप जिस समय से गुजर रहे हैं वह समय आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। जब आप इस महत्वपूर्ण सीमा को पार कर जाएंगे। तब आपके जीवन में वह पल आएगा जिस पल में आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सकेंगे।

धैर्य रखिए और सही सब वक्त का इंतजार कीजिए

जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है एवं हर परिस्थिति में धैर्य रखता है संयम रखता है। वह व्यक्ति अपने जीवन में सब कुछ प्राप्त करता है। सफलता भी, पत्नी का प्यार भी एवं संसार का हर सुख उसे हासिल होता है।

जिंदगी में एक बार में सब कुछ हासिल नहीं होता धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाते हुए मंजिल तक पहुंचने का मजा ही कुछ और होता है।

विद्यार्थी जीवन में रहकर आप प्रेम जीवन में प्रवेश नहीं कर सकते। इससे ना ही आप विद्यार्थी जीवन का लाभ उठा पाएंगे और ना ही प्रेमी जीवन का। इसलिए एक बार में एक ही चीज का स्वाद लेने की कोशिश कीजिए। तकि आप का पाचन तंत्र ना बिगड़े और आप स्वस्थ रह सकें।

यदि आप फिर भी पढ़ाई खत्म करने से पहले प्रपोज करना चाहते हैं। तो आप कर सकते हैं क्योंकि वह आपका निजी मामला है।

वह अगर आपने निर्णय लिया है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद ही आप प्रपोज करेंगे। तो यह निर्णय बहुत अच्छा है। हम आप के निर्णय का स्वागत करेंगे।

Next ad

Related Articles

Back to top button