निजी सीक्रेटपति पत्नीरिलेशनशीपशादी विवाहसंबंध

…इन 5 वजह से बीवी धोखा देती हैं

शादी एक ऐसा बंधन है, जो सदियों पुराना है। प्यार अपने और बेगानों में फर्क नहीं करता। जो मन से बनाए जाते हैं। वह रिश्ते रब के बनाए होते हैं। प्यारे वाले धागों से जुड़े हैं जो नाते। वह नाते नसीबों वाले ही पाते है।

लेकिन जब यही नाता धीरे-धीरे टूटने लगता है अपनापन अपने और पराए में से भी जब कम होता चला जाता है। तब व्यक्ति धीरे-धीरे धोखे का शिकार होता है या व्यक्ति स्वयं सामने वाले को धोखा देना आरंभ कर देता है। आज हम बताएंगे कि कैसे शादीशुदा औरतें अपने किन कारणों की वजह से अपने पति को धोखा देती है। in-5-vajah-se-bivi-dhokha-deti-hai

इन 5 वजह से बीवी धोखा देती हैं

शादीशुदा जिंदगी अब करने लगी है बोर

1. प्यार के अभाव के कारण

ऐसा अक्सर लोगों को कहते हुए सुना गया है कि शादी के लड्डू जो भी खाएं, वह भी पछताए और जो ना खाएं वह भी पछताएं। शादी के बाद शुरू का एक-दो साल औरतों का बहुत अच्छा गुजरता है। लेकिन जैसे-जैसे साल गुजरता चला जाता है। वैसे ही पति पत्नी के बीच का बंधन भी कम होता चला जाता है।

पति अपनी पत्नियों की चिंता करना कम कर देते हैं। उन पर पहले की तरह ध्यान देना बिल्कुल बंद कर देते हैं और जैसे ही पति को इस बात का एहसास होता है कि उनके पति उनकी पहले की तरह परवाह नहीं कर रहे। तब उनके मन में अपने पति के प्रति भी वह प्यार वह परवाह धीरे-धीरे कम होता चला जाता है। जब प्यार पत्नी के अंदर एक बिंदु मात्र भी अपने पति के लिए नहीं बचता है। उस दिन से पत्नियां अपने पति को धोखा देना आरंभ करती है।

2. हर समय झगड़ा होने से

पति-पत्नी में ऐसा प्यार होना चाहिए कि उसमें कभी भी झगड़ा नामक चीज आना ही नहीं चाहिए। यदि गलती से भी झगड़ा पति पत्नी के बीच में आ जाता है। तो उस झगड़े को जल्द ही खत्म कर, फिर से पति-पत्नी में पहले जैसा संबंध स्थापित कर देना चाहिए।

वहीं अगर झगड़ा खत्म होने की जगह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जाता है। तब पत्नियां ऐसे संबंध से बाहर निकलने की कोशिश करती है और पति को धोखा देकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाने तक की भी कोशिश कर बैठती है।

3. पति के द्वारा इग्नोर किए जाने पर

पत्नियों को अपने पति के मुंह से तारीफ सुनना बहुत ज्यादा पसंद होता है। पत्नियां ऐसे पतियों को भी बहुत  पसंद करती है। जिनके पति सुबह से लेकर शाम तक उनके लिए तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। वहीं अगर पति अपने पत्नी की तारीफ करने की जगह पर उसे इग्नोर करते चले जाते हैं। उनके बारे में अच्छी बातें तो दूर बुरी बातें तक भी नहीं करते हैं। तब पत्नियों को  अकेलापन सा महसूस होता है और वह धीरे-धीरे ऐसे पति के चंगुल से बाहर निकलने के लिए उसे धोखा देती है और उसे छोड़ कर चली जाती है।

4. पति की ओर से धोखा मिलने पर

जब शादी के बाद पतियों का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चलता है और जब यही अफेयर पत्नी के सामने आता है। तब पत्नियां पहले पहल तो सहन नहीं कर पाती है। लेकिन जब वह समझ जाती है कि उनका पति अब उनका नहीं रहा वह किसी पराई स्त्री का हो चुका है। तब वह अपने पति को छोड़कर चली जाती है और जिंदगी में कभी भी उनकी ओर मुड़कर  देखती नहीं है।

5. आर्थिक समस्या के कारण

शादी के बाद जब पति पत्नी एक बंधन में बंधते हैं। तब पति अपनी पत्नी का सारा दायित्व उठाने का जिम्मा शादी के सात वचन का फेरे करते वक्त लेता है। लेकिन जब पति आर्थिक समस्याओं से जूझता है और अपधी पत्नी के समस्त दायित्वों का पालन करने में वह चूक जाता है। तब पत्नियां चाह कर भी अपनी जरूरतों को पति के द्वारा पूरा नहीं कर पाती है और बिना अपने पत्नी को समझे उसे धोखा देकर वह किसी और पराए पुरुष के साथ चली जाती है।

किस वजह से महिलायें माफ करती है पति की गलतीयां

परिवार टूटने के डर से, मायके में सर झुकाकर रहना पड़ेगा इस वजह से, पति को गलती का एहसास हो जाये और वह माफी मांगे तो पति को वह माफ कर देती है। इसके अलावा समाज का डर भी रहता है। ये बात बाहर पता चली तो समाज में इज्जत नहीं रहेगी और बच्चों का भविष्य भी खतरे में आयेगा ये सोचकर पत्नियाँ माफ कर देती है।

सबसे ज्यादा धोखेबाज कौन होता है? पति या पत्नी?

इंस्टीट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज (IFS) ने 2010 से 2016 तक शादीशुदा जोड़ों का सर्वेक्षण किया। और उसमें ये निष्कर्ष निकला की, 20% पुरुष और 13% महिलायें अवैध संबंध बनाती है। बाकी सब लोग अपने साथी से वफादारी निभाते है। बढ़ती उम्र के साथ बेवफाई बढ़ती जाती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button