लाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंध

महिलाओं की कौन सी बातें पसंद करते हैं पुरुष?

अक्सर महिलाओं को यह बात कहते हुए सुना गया है कि पुरुष लोग बहुत कठोर होते हैं। उनके अंदर किसी भी प्रकार का दया माया नहीं होता है। यह बात पूरी तरह से गलत है। पुरुष लोगों के अंदर एक महिला से भी ज्यादा मोह माया एवं ममता होता है। लेकिन महिलाओं की तरह पुरुष अपने भावनाओं को औरों के समक्ष प्रकट नहीं कर पाते हैं।

कौन सी बातें पुरुष लोग अपने जीवन साथी से सुनना पसंद करते हैं?

जिस तरह से महिलाओं को अपने पति से बहुत सारी उम्मीदें होती है। एक पुरुष को भी ठीक वैसी ही उम्मीद होती है। एक संबंध में प्यार होना बहुत जरूरी है। एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि पुरुष वास्तव में अपने जीवनसाथी से किन बातों को सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

अपने पार्टनर से प्रशंसा सुनना पुरुषों को बहुत पसंद होता है

जिस तरह से महिलाओं को अपने पुरुष प्रेमी से तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। ठीक उसी प्रकार एक पुरुष को भी अपने महिला प्रेमी से तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। हर व्यक्ति को अपना तारीफ़ सुनना बहुत पसंद होता है। पुरुषों को भी तारीफ़ सुनना बहुत पसंद होता है। यदि आप एक महिला है और आप चाहती हैं कि आपका अपने जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत हो तो उनकी तारीफ हमेशा किया कीजिए। इससे वह भी आपके प्रति ज्यादा आकर्षित होंगे एवं आपसे ही सबसे ज्यादा प्यार करेंगे।

एक सच्चा पुरुष हमेशा चाहते है कि उनकी पार्टनर उन पर भरोसा रखें

पुरुषों से ज्यादा महिलाएं अपने पति या अपने बॉयफ्रेंड के फोन में ताका झांकी करती रहती हैं। वह किन से बात कर रहे हैं। किसको कॉल कर रहे हैं। इन सब बातों पर उनका ध्यान ज्यादा रहता है। ऐसा करना गलत नहीं है। लेकिन हर वक्त जासूसी करना गलत है। ऐसा करके महिला यह दर्शा देती है कि वह अपने जीवन साथी से प्यार करती है, लेकिन विश्वास नहीं करती हैं। 

जब पुरुषों को यह बात पता चलती है, खासकर उन पुरुषों को जो सच में अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत लॉयल रहते हैं। जब उनकी पत्नी या उनकी गर्लफ्रेंड उनके फोन इत्यादि को चेक करती हैं। तब उनको बहुत बुरा लगता है और वह खुद को कोसते हैं कि शायद उनके प्यार में ही कोई कमी रह गई होगी। जिस वजह से उनकी पार्टनर उन पर विश्वास नहीं करती है।

पुरूषों को नए ड्रेस एवं नए हेयर स्टाइल पर भी प्रशंसा सुनना भी पसंद होता है

महिलाएं शॉपिंग करने की बहुत शौकीन होती है। उनको नए कपड़े पहनना बहुत पसंद होता है और अपने पति या बॉयफ्रेंड से तारीफ भी सुनना बहुत पसंद होता है। ठीक उसी प्रकार एक पुरुष को भी अपने प्रेमिका से तारीफ सुनना तब बहुत पसंद होता है। जब वह कोई नया कपड़ा पहनते हैं। जब भी पुरुष कुछ हटकर कपड़े पहनते हैं या अलग दिखते हैं। तब महिलाओं को भी उनकी तारीफ करना चाहिए। ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और आपके प्रति प्यार भी बढ़े। महिलाओं के दिलों पर राज करते हैं इस तरह के स्वभाव वाले पुरुष

हमेशा उनको सपोर्ट करें

महिला को पिलर सपोर्ट के तौर पर जिस तरीके से उनके पति या उनके बॉयफ्रेंड करते हैं। ठीक उसी प्रकार से मुसीबत के वक्त में एक महिला को भी अपने बॉयफ्रेंड या पति की मदद करनी चाहिए। उन्हें अच्छा फील कराना चाहिए। ताकि पुरुष के जीवन में जो भी घटनाएं घट रही हो। वह उनसे उभर कर बाहर आ सकें। महिलाओं की कौन सी बातों पर पुरुष हो जाते हैं फिदा

हर रिश्ते में इन सभी बातों को फॉलो करना चाहिए। रिश्ते केवल 1 दिन में मजबूत नहीं बनते। रिश्ते को मजबूत होने में बहुत वक्त लगता है। एक हाथ से ताली नहीं बजती। जब दोनों हाथ आपस में आमने-सामने होते हैं। तभी तालियां बजती है। ठीक उसी प्रकार से किसी भी रिश्ते को आगे ले जाने का दायित्व किसी एक व्यक्ति पर नहीं होना चाहिए। दोनों ही व्यक्ति को अर्थात पुरुष और महिला दोनों को ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button