ट्रेंडिंगरिलेशनशीपशादी विवाहसंबंध

लड़कियां शर्मीली क्यों होती है?

लड़कियां शर्मीली क्यों होती है?

अगर हम आपसे सवाल करें कि लड़कियां क्यों शर्माती है? तो क्या आप इस सवाल का जवाब दे पाएंगे। शायद आप में से बहुत लोग यह कहेंगे की लड़कियां जानबूझकर नहीं शर्माती है। यह उनका स्वभाव होता है। इसलिए लड़कियों को शर्मीली भी कहा जाता है।

लेकिन ऐसी बात नहीं है। हर लड़की शर्मीली नहीं होती है। कोई बोल्ड होती है, कोई गुस्सैल होती है, कोई सीधी होती है। लेकिन हर लड़की शर्माती है यह कहना गलत होगा।

आइए जानते हैं कि लड़कियां वास्तव में शर्माती क्यों है या वह शर्मीली किस कारण से होती है।

अजनबी से मिलते वक्त शर्मा जाती है

लड़कियों को जब कोई अजनबी पहली बार मिलते हैं। तब 100 में से 80% लड़कियां शर्माती है। कारण व्यक्ति उनके लिए अजनबी होते हैं। वह उनसे क्या एवं कैसे कहेंगी यह उनको समझ में नहीं आता है‌। इसलिए वह शर्मा देती है। इसलिए लोग लड़कियों को पहली मुलाकत में शर्मीली समझ लेते हैं।

खुद को मासूम दिखाने के लिए शर्माती है

अक्सर लड़कियां दुनिया को अपने स्वाभाव से रूबरू ना करवाने के लिए ही शर्माने का ढोंग करती है। ताकि लोग लड़कियों के वास्तविक रूप से परिचित ना हो और उनके शर्मीले स्वभाव से इंप्रेस होकर उनकी तारीफ करें। इसलिए लड़कियां शर्माती है।

समाज के कारण शर्माती है

हमारे समाज में सदियों से ही लड़कियों को ढेर सारे बंधनों में रखा गया है। उनको खुलकर हंसने का, अपने मन से कुछ भी करने की परमिशन नहीं दी जाती है। शायद इसी वजह से भी वह अपने मुखरे पर शर्म का ताज लगाकर घूमती है। लेकिन वास्तव में ऐसा भी हो सकता है कि वह अपने घर और समाज की मान के लिए शर्माती है।

लड़के को इंप्रेस करने के लिए

जब लड़कियों को कोई लड़का पसंद आता है। तो वह उनको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बहुत सारी प्लानिंग करती है। उनमें से पहला प्लान शर्माना होता है। अक्सर लड़के उन लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं। जो बहुत शर्मीली होती है और अपनी नज़र झुकाकर बात करती है। इस तरह से लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लड़कियां शर्माती है।

तारीफ़ बटोरने के लिए शर्माती है

लड़कियों को तारीफ़ करने वाले लोग बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। सबके गुड बुक्स में रहने के लिए यह कुछ भी करती हैं। कारण यह सबके दिल में रहना चाहती है। इसलिए वह अपने स्वभाव में शर्म को शामिल करती है। ताकि लोग उनके शर्मीले आदत को देखकर उनकी तारीफ करें। फिर वह औरों से भी बढ़ाई करते हैं।

इमेज में दाग ना लगें इसलिए शर्माती है

हर लड़की शर्माती है। लेकिन हर लड़की के शर्माने के पीछे की वजह अलग होती है। लड़कियों को बचपन से ही माता-पिता समझाते हैं कि आप जोर से बात नहीं कर सकते। आप यहां नहीं जा सकते। आप वहां नहीं जा सकते। आप जहां भी जाएंगे माता-पिता के साथ ही जाएंगे। आपको अकेले जाने की परमिशन नहीं है। 

इन सब बातों के वजह से भी लड़कियों के ऊपर एक प्रेशर रहता है। वह हर संभव यह कोशिश करती है कि उनकी वजह से उनके घर परिवार का मान सम्मान बर्बाद ना हो। इसलिए वह ना चाहते हुए भी हमेशा शर्माती रहती हैं। मुस्कुराती रहती हैं ताकि कोई भी उन्हें गलत ना समझें और वह हमेशा एक अच्छा इंप्रेसन बनाने की कोशिश करती हैं।

Next ad

Related Articles

Back to top button