5 टिप्सकैसे करें?गुप्त रहस्यनिजी सीक्रेटमनोरंजनसंबंध

कोई लड़का मुझे प्रपोज नहीं करता। क्या करूं?

हर लड़के में मै अपना आशिक खोजती हु, मगर कोई लड़का मुझे प्रपोज नहीं करता। क्या करूंगी तो सब लड़के मेरे लिए पागल हो जाएंगे? नमस्कार मेरा नाम सोनाली है और मैं अभी 12वीं कक्षा पास करके कालेज में भर्ती हुई हूँ। वर्तमान समय में मैं 25 साल की एक  लड़की हूं। मै करीना कपूर जैसी नहीं दिखती मगर रंगरूप में इतनी बुरी भी नहीं हु।

मेरी एक सहेली है, वह बड़े गर्व और मिजाज से उसके बॉयफ्रेंड के साथ चाय कॉफी, नाश्ता मुझे इस वक्त बहुत इच्छा अभिलाषा है कि फिल्मों की हीरो की तरह कोई मेरी जिंदगी में आए और मुझे सामने से प्रपोज करें लेकिन मेरी किस्मत इतनी ज्यादा खराब है कि मुझे कोई भी लड़का कॉलेज में प्रपोज ही नहीं कर रहा है। कृपया आप ही मुझे बताइए की क्या बात हो सकती है जिसकी वजह से कोई लड़का मुझे प्रपोज नहीं करता। क्या करूंगी तो सब लड़के मेरे लिए पागल हो जाएंगे?

हमारी सलाह : कोई लड़का मुझे प्रपोज नहीं करता

सोनाली जि, आपकी उम्र बहुत ही ज्यादा छोटी है और यह जो उम्र है यह जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए है। कारण आप का जीवन में सफल होना आज के समय में ज्यादा मायने रखता है ना कि दूसरों का आपका प्रपोज करना।  प्रपोजल का क्या है सोनाली अगर एक बार आप पैरों पर खड़ी हो गई और आपने अपना  नाम कमा लिया। आप प्रसिद्ध हो गयी  तो आपके समक्ष लड़कों की लाइन लग जाएगी। 

जिन लोगों के चक्कर में आज आप अपना भविष्य वर्तमान समय में बर्बाद करने पर तुली हुई है।  कल यही लड़के आपको बात-बात पर ताने मारने लगेंगे।  यदि आप अपने पैरों पर आज खड़ी नहीं हो पाई तो। 

पढ़ाई ही है सफलता की कुंजी, प्रेम तो हो ही जाएगा

आपने यह कहावत तो जरूर सुना होगा कि यदि किसी के पास कुछ ना हो तो भी यह दुनिया उस पर  चिल्लाती है और किसी के पास भी सब कुछ होता है।  तो भी यह दुनिया उसे सुनाती है। लेकिन अगर आज आपने यह निर्णय ले लिया कि बस मुझे जिंदगी में आगे बढ़ना है।  सफलता हासिल करनी है तो आपका यह उद्देश्य आपको भविष्य में कभी भी कुछ सुनने या सुनाने का मौका नहीं देगा क्योंकि वक्त तब आपका होगा।  आप जैसा चाहेंगे अपनी जिंदगी को वैसा ही लीड कर पाएंगी।  

देखिए सोनाली आज हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं।  महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारे समाज में बहुत तरीके के योजनाएं चल रही हैं।  इसलिए अपने भविष्य को अपने हाथों से बर्बाद मत कीजिए। आप अभी कॉलेज में है और कॉलेज में मन से पढ़ाई कीजिए और अपने जीवन में आगे बढिए।  

माता पिता के सपने के लिए जिओ

आपके माता पिता ने आपको बहुत मेहनत से पाल पोस कर बड़ा किया है और आपको पढ़ने की सुख सुविधाएं भी उनके वजह से आपको प्राप्त हुई है इसलिए जिंदगी में खुद से पहले अपने माता-पिता के बारे में भी अवश्य सोचें अगर आज आप अपना भविष्य अपने हाथों से बर्बाद करेंगे तो उन पर क्या बीतेगी वह भी जरा जरूर सोचेगा क्योंकि दुनिया में कोई भी अपना नहीं होता सिवाय माता पिता के। 

अपने भविष्य को बर्बाद

 यह प्रपोजल गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के चक्कर में बहुत लोग अपने भविष्य को बर्बाद कर देते हैं क्योंकि यह जो समय है ना यह बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड बनाने का समय नहीं है बल्कि अपने भविष्य का निर्माण करने का समय है जो भी व्यक्ति इस समय का भरपूर प्रयोग करता है वह आजीवन मस्त होकर अपने जीवन को जीता है और जो भी व्यक्ति अपने भविष्य को ऐसे समय में बर्बाद करता है वह आजीवन शिवाय रोने के और कुछ नहीं कर पाता है

आपके पास अभी समय है सोच विचार कर जिंदगी में आगे बढ़ी है ताकि कभी भी आपको पछताने का अवसर प्राप्त ना हो। अब निर्णय आपको लेना है कि आप अपने हाथों से अपनी जिंदगी को एक नया रास्ता देंगी या आप स्वयं गड्ढे में गिर कर अपने भविष्य को अंधकार कर देंगी।  

Next ad

Related Articles

Back to top button